back to top

द्वितीय तारा देवी मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट : अनिकेत की गेंदबाजी से आशीष नेहरा क्रिकेट अकादमी अंतिम चार में

क्वार्टर फाइनल में अन्नपूर्णा किकेट क्लब को 201 रन रन से दी शिकस्त

लखनऊ। शानदार बल्लेबाजी के बाद  अनिकेत कुमार सिंह (4 विकेट) की उपयोगी गेंदबाजी से आशीष नेहरा क्रिकेट अकादमी ने द्वितीय तारा देवी मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में अन्नपूर्णा किकेट क्लब के खिलाफ 201 रन की एकतरफा जीत से सेमीफाइनल में स्थान सुरक्षित किया।

गियर क्रिकेट ग्राउंड पर आशीष नेहरा क्रिकेट अकादमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया जिसे उसके बल्लेबाजों ने सही साबित किया। टीम ने निर्धारित 38 ओवर में 6 विकेट पर 260 रन बनाए। अभय प्रताप (33 रन, 21 गेंद, 6 चौके) व रितिक मिश्रा (42 रन, 49 गेंद, 5 चौके) की सलामी जोड़ी ने पारी की शुरुआत की। इसके बाद यशवर्द्धन ने 70 गेंदों पर 4 चौके व एक छक्के से 50 रन और हर्षवर्द्धन ने 36 गेंदों पर 5 चौके व 3 छक्के से नाबाद 58 रन की अर्धशतकीय पारी खेली।

उनका साथ देते हुए आकाश यादव ने 36 गेंदों पर 6 चौके से 41 रन और अनिकेत कुमार सिंह ने 25 रन का योगदान किया। अन्नपूर्णा किकेट क्लब से अभिषेक तिवारी ने 2 विकेट हासिल किए। कृष्णा कुमार सिंह, मणि चौधरी व नदीम अहमद को 1-1 विकेट मिले। जवाब में अन्नपूर्णा क्रिकेट क्लब लक्ष्य का पीछा करते हुए अनिकेत की धारदार गेंदबाजी के आगे टिक नहीं सका और 13.2 ओवर में मात्र 59 रन पर ढेर हो गया। सलामी बल्लेबाज मणि चौधरी ने सबसे ज्यादा 26 रन बनाते हुए दहाई  आंकड़ा पार किया।

वहीं अन्य बल्लेबाज ज्यादा टिक नहीं सके और जल्द पवैलियन लौट गए। आलम यह रहा कि टीम के 39 रन पर तीन विकेट गंवाने के बाद 55 रन के स्कोर पर 4 बल्लेबाज लगातार आउट हो गए। आशीष नेहरा क्रिकेट अकादमी से अनिकेत कुमार सिंह ने 5.2 ओवर में 1 मेडन के साथ मात्र 18 रन देकर 4 विकेट हासिल किए। हर्षवर्द्धन को दो जबकि मो.अजहरुद्दीन को एक विकेट मिला। आशीष नेहरा क्रिकेट अकादमी के अनिकेत कुमार सिंह को हरफनमौला पारी खेलने के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला।

RELATED ARTICLES

जर्मनी के पूर्व कोच जोकिम लोव ने विश्व कप को लेकर सुरक्षा संबंधी चिंताएं जताईं

कोलोन (जर्मनी)। जर्मनी के पूर्व कोच जोकिम लोव ने अमेरिका, मैक्सिको और कनाडा की मेजबानी में होने वाले फुटबॉल विश्व कप में सुरक्षा को...

प्रधानमंत्री मोदी ने संसद को बताया ‘खुला विश्वविद्यालय’, बोले- राजनीति में नहीं होता फुल स्टॉप

नयी दिल्ली। भारतीय लोकतंत्र के उच्च सदन, राज्यसभा में बुधवार को एक भावुक और गरिमामय दृश्य देखने को मिला, जब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने...

सिधौली सीएचसी पर पहुंचे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक,सफाई एजेंसी को नोटिस

एक हफ्ते का भुगतान रोकने के निर्देश, लापरवाही बर्दाश्त नहीं लखनऊ, विशेष संवाददाता। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक सोमवार को लखनऊ में चिनहट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र...

चैत्र नवरात्र आज से, शुभ योग में घर-घर पधारेंगी मां भवानी

चैत्र नवरात्र आज से, 72 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग लखनऊ। इस साल चैत्र नवरात्र 19 मार्च से लेकर 27 मार्च तक मनाए जाएंगे।...

शिक्षा विभाग की खामियों को दर्शाता ‘अधुना अलम अतिभाषणेन भो’

बौद्ध शोध संस्थान में नाटक का मंचनलखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं अनादि सांस्कृतिक शैक्षिक एवं सामाजिक संस्था ,लखनऊ के संयुक्त तत्वावधान में रंगमंच...

निराला नगर में गूंजा भारतीय नववर्ष का शंखनाद

उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक और डॉ. नीरज सिंह ने किया भव्य दीपयज्ञ का शुभारंभ ​चैत्र प्रतिपदा पर हर घर भगवा लहराने और दीप जलाने का संकल्प ​भारतीय...

चिरैया वेब सीरीज को प्रमोट करने शहर पहुंचे कलाकार

कार्यक्रम की मेजबानी मल्लिका यश अस्थाना ने कीलखनऊ। जियोहॉटस्टार की आगामी सीरीज चिरैया की टीम हाल ही में एक विशेष मीडिया इंटरैक्शन के लिए...

हिन्दी अंग्रेजी के संग मिल रहे उर्दू किताबों को खरीदार

रवीन्द्रालय चारबाग में लखनऊ पुस्तक मेला : छठा दिनअफसाना लिख रहा हूं सहित पुस्तकों का विमोचन और काव्य की गूंज लखनऊ। रवीन्द्रालय चारबाग में चल...

कल निकलेगी हिंदू नव वर्ष शोभायात्रा

कैसरबाग स्थित केडी सिंह बाबू स्टेडियम मैट्रो स्टेशन से हजरतगंज स्थित जीपीओ पार्क तकलखनऊ। ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति की ओर से सनातन ध्वज वाहिका...