कॉमेडी से लोगों को मनोरंजन किया
लखनऊ। पिछले 18 सालों से यूपी महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ-साथ पर्यावरण शिक्षा स्वरोजगार जैसे अनेकों मिशन प्रदेश की भलाई के लिए चलाए जाते हैं। प्रगति इवेंट का उद्देश्य सिर्फ व्यवसायिक गतिविधियों को संचालित करने का न होकर सामाजिक सरोकार को बढ़ावा देने का होता है। संस्था के अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह यह प्रयास करते हैं कि दूरदराज से आए हुए तमाम स्टॉल धारक स्वदेशी वस्तुओं का तथा एक जनपद एक उत्पाद को बढ़ावा देकर प्रदेश एवं देश को समृद्धशाली बनाने में अपना योगदान दें। प्रगति इवेंट के सभी महोत्सव में सुरक्षा सफाई एवं चिकित्सा को विशेष ध्यान दिया जाता है। महोत्सव में आए सभी सम्मानित नागरिकों का उचित सम्मान हो और किसी को किसी प्रकार की परेशानी ना हो इसके लिए संस्था के वालंटियर सदैव सजग रहते हैं।
प्रगति इवेंट द्वारा आयोजित यूपी महोत्सव में प्रतिदिन लखनऊ एवं आसपास के जिलों की संस्थाओं द्वारा उत्कृष्ट कलाकारों द्वारा अपनी प्रतिभाओं का प्रदर्शन किया जाता है। इसी कड़ी में आज स्टैंड अप कॉमेडियन के रूप में जयप्रकाश, जिन्हें जूनियर राजू श्रीवास्तव भी कहते हैं, ने अपनी कॉमेडी से लोगों को मनोरंजन किया। राजेश कुमार मिमिक्री आर्टिस्ट उर्फ जूनियर रवि किशन ने भी अपना जलवा बिखरा। दिलदार रैपर ने नए अंदाज में खूब मनोरंजन किया। उदय राज पोपट का अंदाज लोगों को पसंद आया। कृष्ण के नृत्य पर लोग खूब झूमे सोनल ने भी अपने नृत्य से सब का मन मोह लिया। प्रिया रावत के निर्देशन में मृगाका श्रीवास्तव कुछ जबरदस्त परफॉर्मेंस बहुत लंबे समय तक लोगों को याद रहेगा। मंच पर मृगाका श्रीवास्तव का अंदाज निराला होता है। और अंत में आर जी गुप्ता जूनियर मुकेश ने पुराने दिनों की याद ताजा कर दी। सभी कलाकारों को संस्था के उपाध्यक्ष एन बी सिंह द्वारा प्रशस्ति पत्र लेकर सम्मानित किया गया।





