back to top

प्रवासी मजदूरों से रेल किराया लेना अमानवीय और शर्मनाक : कांग्रेस

लखनऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू और कांग्रेस विधायक दल की नेता आराधना मिश्रा ‘मोना’ ने गुरुवार को उत्तर प्रदेश सरकार पर हमला करते हुए कहा कि मजदूरों ने इस देश के निर्माण में अपना खून-पसीना लगाया है। आज जब देश का मजदूर संकट में है तो सरकार ने उन्हें अकेला छोड़ दिया है। मजदूरों के पास खाने-पीने के लिए कुछ भी नहीं है। सैकड़ों-हजारों किलोमीटर की पैदल, सायकिल से यात्रा करने के लिए मजदूर मजबूर हुए हैं। सिर्फ इतना ही नहीं सरकार उनसे इस संकट में भी किराया वसूल रही है। यह अमानवीय और शर्मनाक है।

एक संयुक्त वीडियो प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रदेश अध्यक्ष और आराधना मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मजदूरों को रेलवे का किराया देने का वादा किया है। हम मजदूर भाइयों का दर्द समझते हैं, लेकिन गरीब, मजदूर विरोधी भाजपा सरकार हमें मजदूर भाइयों की लिस्ट नहीं दे रही है जिससे कि हम मदद कर सकें। पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष ने घोषणा की है कि हर प्रवासी मजदूर के रेलवे किराये का भुगतान कांग्रेस करने को तैयार है।

अजय कुमार लल्लू और आराधना मिश्रा ने कहा कि हमने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर मजदूरों की लिस्ट मांगी थी लेकिन सरकार की तरफ से कोई जबाब नहीं आया। उन्होंने कहा कि यह सरकार मजदूरों के साथ जो बर्बर और अमानवीय व्यवहार कर रही है, उसे भूलाया नहीं जा सकेगा। इतिहास इस सरकार के मजदूर विरोधी काले कारनामे को याद रखेगा।
प्रदेश अध्यक्ष और विधायक दल की नेता ने कहा कि देश का मजदूर सैकड़ों-हजारों किलोमीटर की यात्रा भूखे-प्यासे करने को मजबूर है।

सरकार कोई मदद नहीं कर रही है। कांग्रेस की तरफ से जगह-जगह पर हमने अपने मजदूर बहन-भाइयों के लिए जलपान कराने की व्यवस्था की, लेकिन इस सरकार की अमानवीयता देखिए, हमको इसकी भी अनुमति नहीं मिली। राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के निदेर्शानुसार हाईवे पर पैदल चल रहे श्रमिक और जरूरतमंद लोगों को मदद करने के लिये एक टीम गठित करेगी, जो उनके भोजन और ठहराव का प्रबंध करेगी।

RELATED ARTICLES

पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के बीच शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में भारी गिरावट

मुंबई । पश्चिम एशिया में जारी युद्ध और तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच सोमवार को शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में भारी...

ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य से 20 जहाजों को गुजरने की अनुमति दी: ट्रंप

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान ने सोमवार सुबह से अगले कुछ दिन तक होर्मुज जलडमरूमध्य के रास्ते तेल के...

सूर्या को इंपैक्ट सब के तौर पर एहतियातन इस्तेमाल किया गया : जयवर्धने

मुंबई। मुंबई इंडियंस के मुख्य कोच महेला जयवर्धने ने कहा कि भारत के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव को टीम के पहले आईपीएल मैच में...

हुनर साबित करने के लिए नहीं, बल्कि अपने सुधार के लिए खेल रहा हूं: अजिंक्य रहाणे

कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान और अनुभवी भारतीय बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने अपने भविष्य को लेकर जारी अटकलों पर विराम लगाते हुए स्पष्ट किया...

शीतल देवी को विश्व तीरंदाजी ने वर्ष की सर्वश्रेष्ठ पैरा तीरंदाज चुना

लुसाने । भारत की शीतल देवी को विश्व तीरंदाजी ने वर्ष 2025 की सर्वश्रेष्ठ पैरा तीरंदाज चुना है जिनकी असाधारण उपलब्धियों में ऐतिहासिक विश्व...

गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स के पहले मुकाबले में खुद को साबित करने उतरेंगे गिल और अय्यर

मुल्लांपुर। भारतीय टीम से बाहर टी20 बल्लेबाज शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर जब इंडियन प्रीमियर लीग के पहले मैच में क्रमश: गुजरात टाइटंस और...