लखनऊ। वैलेंटाइन सप्ताह के तीसरे दिन चॉकलेट डे के रूप में मनाया गया। इस दिन लोग अपने प्रिय को चॉकलेट देते हैं। चॉकलेट रिश्तों में मिठास घोलने का काम करती है। वैसे तो चॉकलेट एक स्वीट डिश के रूप में मशहूर है, लेकिन इसे इजहार ए इश्क का जरिया भी माना जाता है। इस कारण चॉकलेट की महत्ता और अधिक बढ़ जाती है। एक पूरा दिन ही चॉकलेट के नाम कर दिया गया है। हर साल 9 फरवरी को चॉकलेट डे के रूप में मनाते हैं, जो वैलेंटाइन वीक का एक खास दिन है। इस दिन प्यार करने वाले एक-दूसरे को चॉकलेट तोहफे में देकर दिल की बात कहते हैं। वैलेंटाइन वीक के तीसरे दिन यानी 9 फरवरी को चॉकलेट डे मनाया जाता है। यह हफ्ता रोमांस से भरा है, जिसके तीसरे दिन रिश्ते में मिठास लाने के लिए चॉकलेट डे मनाते हैं। चॉकलेट की मिठास जोड़ने के पीछे एक मजबूत कारण भी है।
छोटे-छोटे गिफ्ट से करें खुश:
वैलेंटाइन डे है तो गिफ्ट तो देना बनता है और फिर प्यार का त्योहार हो तो गुलाब ना दिया जाए ऐसा कैसे हो सकता है। लेकिन सिर्फ गुलाब ही क्यों आप उनके लिए और कई छोटे छोटे से गिफ्ट का एक हैंपर दे सकते हैं। जैसे परफ्यूम, चॉकलेट, एक्सेसरीज और उनकी कुछ पसंदीदा चीजें। इन्हें आप पूरे दिन कुछ कुछ टाइम के बाद देकर अपने प्यार का इजहार कर सकते हैं।
प्यार का करें इजहार:
आप भी अगर किसी से अपने प्यार का इजहार करना चाहते हैं तो इस स्पेशल दिन से बेहतर कोई भी दिन आपके प्यार की शुरूआत के लिए नहीं सकता है। इस दिन आप जिसे प्यार करते हैंए उसे तोहफे में लाल गुलाब देना बिल्कुल न भूलें। क्योंकिए हर नए रिश्ते का आगाज खूबसूरत तोहफे के साथ करने का रिवाज वर्षों से है। लाल गुलाब प्यार और लगाव का प्रतीक है।
लोकप्रियता बढ़ी:
दुनिया भर में हर साल 14 फरवरी को मनाया जाने वाला वेलेंटाइन डे भारत में तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। तमाम विरोधों के बावजूद इस पर्व ने युवाओं के बीच गहरी पैठ बना ली है। हर वर्ग का युवा इस पर्व के इंतजार में रहता है और अपने तरीके से मनाता है। इस पर्व को भारत में सामाजिक मान्यता भले ही न मिली हो, लेकिन हमारे बाजारों ने इसे मान्यता दे दी है।
फूलों और उपहारों से सजे शहर के बाजार
लखनऊ। वैलेंटाइन डे में कुछ दिन ही बचे है। 14 फरवरी को प्रेमी युगल एक दूसरे को अपने दिल की बात कहने तथा एक दूसरे के प्रति अपने मन में छिपे प्रेम का इजहार करेंगे। ऐसे में लखनऊ के प्रमुख मॉल और बाजार नए गिफ्ट से पट गए हैं। हर उम्र के लिए उपहारों से बाजार सज गए हैं।
बाजारों में इस समय लाल रंग के टेडी बियर ज्यादा आये हैं तो आप अपने प्यार के लिए रेड टेडी बियर खरीदें और जो दूसरे के लिए दिल में हैं वह बोल दें। बिक्रेताओं ने बताया कि 450 रुपए से लेकर 3500 रुपए तक कीमत है। टेडी तो लाल रंग में भी कई हैं लेकिन कुछ टेडी जो दिल हाथ में लिए हैं वह ज्यादा पसंद किए जा रहे हैं। लखनऊ के लोहिया पथ पर टेडी बियर से लेकर दिल की खरीदारी जारी है। केवल लखनऊ के ही लोग नही बल्कि आसपास के क्षेत्रों के लोग भी बड़े टेडी और दिल खरीद कर ले जारहे हैं।
एक हप्ते पहले शुरू हो जाती तैयारी:
वेलेंटाइन-डे को लेकर बाजार गुलजार हो गया है। वेलेंटाइन वीक शुरू हो गया है। फूल वालों से लेकर विभिन्न गिफ्ट सेंटरों में भी रौनक देखने को मिल रही है। बाजार में पांच रुपये से लेकर हजारों रुपये तक के फूलों के गुलदस्ते मिल रहे हैं। कुछ दशक पूर्व वेलेंटाइन डे मनाने के लिए युवा केवल 14 फरवरी को सेलिब्रेट करते थे, लेकिन अब युवा सात फरवरी से ही इसको सेलिब्रेट करने लग जाते हैं। जश्न के लिए युवा एक सप्ताह विभिन्न तरीकों से इसको मनाते हैं। वेलेंटाइन वीक की शुरूआत होने से पूर्व गिफ्ट की दुकानें सजने लगी हैं। गिफ्ट गैलरी संचालकों ने बताया कि उन्होंने इस वेलेंटाइन के लिए एक से एक टेडी, चाकलेट, लव बर्ड सहित विभिन्न प्रकार के आइटम मंगा लिए हैं।
भावनाओं की अभिव्यक्ति का प्रतीक ‘टेडी डे’ आज

लखनऊ। टेडी डे हर साल 10 फरवरी को मनाया जाता है। टेडी डे वैलेंटाइन वीक का चौथा दिन होता है। इस दिन लोग अपने पार्टनर, दोस्त या किसी खास को टेडी बियर गिफ्ट करके अपने प्यार और स्नेह का इजहार करते हैं।
टेडी बियर सिर्फ एक खिलौना नहीं बल्कि आपकी भावनाओं की अभिव्यक्ति का एक जरिया भी है जो प्रिय के लिए आपकी केयर और कम्फर्ट का प्रतीक है। हालांकि टेडी डे सिर्फ एक खिलौना देने का दिन नहीं है बल्कि यह प्यार, अपनापन और यादों को संजोने का मौका है। एक प्यारा सा टेडी आपके रिश्ते में नयापन और खुशियों की मिठास घोल सकता है। टेडी बियर प्यार, अपनापन और बचपन की मासूमियत को दशार्ता है। यह तनाव कम करने, खुशी बढ़ाने और रिश्तों में गर्मजोशी लाने का काम करता है। युगल इसे प्यार और देखभाल का प्रतीक मानते हैं और तोहफे में देकर अपनी भावनाओं को जाहिर करते हैं। टेडी बियर सिर्फ प्रेमी/प्रेमिका को नहीं बल्कि दोस्तों को भी दिया जा सकता है। टेडी बियर नाम अमेरिका के राष्ट्रपति थियोडोर टेडी रूजवेल्ट के नाम पर रखा गया। 1902 में उन्होंने एक घायल भालू का शिकार करने से इनकार कर दिया। इस घटना से प्रेरित होकर एक खिलौना निमार्ता ने भालू जैसा दिखने वाला एक सॉफ्ट टॉय बनाया और उसका नाम टेडी बियर रखा गया जो बहुत लोकप्रिय हुआ। कुछ शोध बताते हैं, टेडी बियर को गले लगाने से आॅक्सीटोसिन (खुशी का हार्मोन) बढ़ता है, जिससे तनाव कम होता है और मन खुश रहता है। वैलेंटाइन वीक में टेडी डे मनाने के अलावा इसे राष्ट्रीय दिन के रूप में भी मनाते हैं। हर साल 9 सितंबर को नेशनल टेडी बियर डे मनाया जाता है, जिसमें लोग अपने प्यारे टेडी के साथ फोटो शेयर करते हैं और उसे गले लगाते हैं।
प्यार और केयर का एहसास :
टेडी डे के मौके पर गिफ्ट किया गया टेडी बियर आपकी केयर और फीलिंग्स से जुड़ जाता है। यह एक प्यारा और इमोशनल जेस्चर होता है, जो किसी भी रिश्ते को और गहरा बना सकता है। टेडी बियर सिर्फ एक खिलौना नहीं, बल्कि आपकी भावनाओं से जुड़ जाता है। यह हमें उन प्यारे लम्हों और अपनों की याद दिलाता है, जिन्होंने हमें यह गिफ्ट दिया था। वैज्ञानिक रिसर्च बताती हैं कि टेडी बियर को गले लगाने से स्ट्रेस कम होता है और दिमाग में खुशी के हार्मोन्स रिलीज होते हैं। इसलिए, जब भी आप अपने पार्टनर या दोस्तों को टेडी गिफ्ट करते हैं, तो यह उन्हें मानसिक शांति और खुशी भी देता है। तो इस टेडी डे 2025, अपने पार्टनर, दोस्तों या किसी खास इंसान को एक क्यूट सा टेडी गिफ्ट करें और अपने रिश्ते में मिठास और खुशियों की एक नई शुरूआत करें।





