back to top

फ्लैश में पुलिसकर्मी की भूमिका निभायेंगी स्वरा भास्कर

नयी दिल्ली। अभिनेत्री स्वरा भास्कर का कहना है कि फिल्मों और दूसरे दृश्य माध्यमों में महिलाओं के किरदार पुरुष किरदारों से अलग दिखाए जाते हैं। पुरुषों के किसी भी किरदार को पसंद कर लिया जाता है जबकि महिलाओं को पारंपरिक छवि में देखना पसंद किया जाता है। भास्कर उन चुनिंदा अभिनेत्रियों में से एक हैं, जो महिलाओं की पारंपरिक छवि वाले किरदारों से अलग किरदार चुनती हैं।

भास्कर ने कहा कि मानव तस्करी पर आधारित फ्लैश में उन्होंने सख्त महिला पुलिसकर्मी का किरदार निभाया है। यह इट्स नॉट दैट सिंपल और रसभरी के बाद उनका तीसरा वेब धारावाहिक है, जिसमें उन्होंने सशक्त महिला का किरदार दिखाने की कोशिश की है। स्वरा ने एक साक्षात्कार में कहा, मेरा किरदार गतिशील है। वह सीधी-सादी महिला को नहीं दिखाता है। उसमें खुले मिजाज की महिला दिखाई देती है, जिससे किसी को कोई समस्या नहीं।

इसके जरिये यह दिखाने की कोशिश की गई है कि उसमें भी उतनी ही खामियां हो सकती हैं, जितनी किसी इंसान में होती हैं। उन्होंने कहा, समस्या यह है कि हम महिला किरदारों को इंसानों की तरह नहीं देखते। हम उन्हें महिलाओं की तरह देखते हैं। यही वजह है कि हम सिनेमा और अन्य दृश्य माध्यमों में लंबे समय से पुरुषों के अलग-अलग किरदार देखने के आदी रहे हैं। हम बदचलन पुरुष किरदारों को तो पसंद कर लेते हैं, लेकिन महिला किरदार बिल्कुल पाक साफ देखना पसंद करते हैं।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हुंदै मोटर इंडिया की फरवरी में कुल बिक्री 12.6 प्रतिशत बढ़कर 66,134 इकाई पर

नयी दिल्ली। हुंदै मोटर इंडिया की कुल वाहन बिक्री फरवरी, 2026 में सालाना आधार पर 12.6 प्रतिशत बढ़कर 66,134 इकाई रही है।हुंदै मोटर इंडिया...

ईरान संकट: भारत के लिए तेल आपूर्ति में तत्काल बाधा नहीं, संघर्ष खिंचने पर बढ़ सकती है रूस से खरीद

नयी दिल्ली। होर्मुज जलडमरूमध्य जैसे कच्चे तेल के प्रमुख आपूर्ति मार्ग के बंद होने से भारत को निकट भविष्य में कच्चे तेल की...

वीओसी बंदरगाह ‘आउटर हार्बर’ परियोजना में 15,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगा

तूतीकोरिन। वीओ चिदंबरनार (वीओसी) बंदरगाह अपनी बड़ी ‘आउटर हार्बर’ परियोजना में 15,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगा। इसका मकसद बंदरगाह की कुल माल ढुलाई...