मध्य प्रदेश से महाकुंभ जा रही एसयूवी कार पलटी, चार लोगों की मौत

सीधी (मप्र). मध्य प्रदेश से महाकुंभ के लिए प्रयागराज जा रहे एक वाहन (एसयूवी) के रविवार रात सीधी जिले में पलट जाने से चार लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) रवींद्र वर्मा ने बताया कि यह दुर्घटना अमहिया थाना क्षेत्र में देर रात करीब दो बजे उस समय हुई जब सिंगरौली जिले के बैढ़न से एसयूवी प्रयागराज की ओर जा रही थी। एसपी ने बताया कि तीर्थयात्रियों को ले जा रहा वाहन मुधा पहाड़ पार करते समय पलट गया और हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। अधिकारी ने बताया कि चार अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि चालक ने मोड़ते समय वाहन पर से नियंत्रण खो दिया।

RELATED ARTICLES

संजय कपूर की कंपनी (सोना कॉमस्टार) के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने नए चेयरमैन की नियुक्ति की।

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड और सोना कॉमस्टार के दिवंगत चेयरमैन संजय कपूर (Sunjay Kapur) के वारिस को चुन लिया...

जम्मू मेल में मृत मिले युवक की शिनाख्त

अलीगढ़। जम्मू मेल में मृत अवस्था में मिले युवक के शव की शिनाख्त हो गई है। वह जम्मू कश्मीर के ऊधमपुर जिले का रहने...

पुलिस भर्ती में पास हुए 374 अभ्यर्थियों काे नियुक्ति पत्र के लिए आठ बसों से लखनऊ किया गया रवाना

374 आरक्षी नियुक्ति पत्र के लिए लखनऊ रवाना | गृहमंत्री और मुख्यमंत्री देंगे नियुक्ति पत्र | गर्मी में पानी और किट की व्यवस्था की गई | मीरजापुर।...

Latest Articles