back to top

सुषमा स्वराज के निधन से सदमे में हैं फिल्म जगत की कई हस्तियां

मुम्बई: अमिताभ बच्चन, लता मंगेशकर, आशा भोंसले, शबाना आजमी, जावेद अख्तर, अक्षय कुमार सहित फिल्म जगत के कई कलाकारों ने पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के निधन पर बुधवार को शोक जताया। भाजपा की वरिष्ठ नेता सुषमा स्वराज का मंगलवार की रात दिल का दौरा पडऩे से अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में निधन हो गया था। वह 67 वर्ष की थीं। अमिताभ बच्चन ने कहा , यह बेहद दुखद खबर है। वह एक बड़ी कद्दावर राजनेता, बेहद सामाजिक और महान वक्ता थीं। उनकी आत्मा को शांति मिले। गायिका लता मंगेशकर ने कहा यह खबर सुन वह बेहद स्तब्ध हैं। उन्होंने ट्वीट किया, एक शालीन एवं ईमानदार नेता, संवेदनशील और नि:स्वार्थ… संगीत और कविताओं की गहरी समझ रखने वाली मेरी प्रिय मित्र। हमारी पूर्व विदेश मंत्री को हमेशा याद रखा जाएगा।

 

गायिका आशा भोंसले ने लिखा, सुषमा जी.. हम आपको दिल से याद करेंगे। अदाकारा शबाना आजमी ने लिखा, सुषमा स्वराज के निधन से बेहद दुखी हूं। राजनीतिक मतभेद के बावजूद उनसे बेहद सौहार्दपूर्ण संबंध थे..। शबाना के पति एवं गीतकार जावेद अख्तर ने लिखा लोकसभा में उनके अधिकारों की रक्षा के लिए संगीत जगत उनका ऋणी रहेगा। उन्होंने लिखा, सुषमा जी के निधन से काफी दुखी हूं। आप एक बेहतरीन व्यक्ति थीं। हम आपके शुक्र गुजार रहेंगे। अभिनेता अक्षय कुमार ने स्वराज को एक करिश्माई नेता बताते हुए उन्हें याद किया। उन्होंने कहा, मेरी प्रार्थना उनके परिवार के साथ हैं। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे। जौहर ने उन्हें एक शानदार नेता, वक्ता और मंत्री बताया। अनिल कपूर ने लिखा कि एक सहासी नेता और महान इंसान को अलविदा कहना आसान नहीं है। अनुष्का शर्मा, अर्जुन कूपर, फिल्मकार अनुराग कश्यप, केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) के अध्यक्ष प्रसून जोशी ने भी ट्वीट कर शोक व्यक्त किया। दक्षिण भारतीय फिल्मों के प्रसिद्घ अभिनेता धनुष और मोहनलाल ने भी सुषमा के निधन पर दुःख प्रकट किया।

RELATED ARTICLES

रश्मिका मंदाना–विजय देवरकोंडा ने रचाई शादी, मंदाना व विजय ने शेयर की तस्वीरें

नयी दिल्ली। भारतीय फिल्म जगत के सबसे पसंदीदा और चर्चित जोड़ों में से एक, रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने आखिरकार अपने प्रशंसकों का...

रोक के बावजूद ‘फिल्म ‘द केरल स्टोरी 2-गोज बियॉन्ड’ के टिकट की बुकिंग जारी… केरल हाई कोर्ट को दी जानकारी

कोच्चि । केरल उच्च न्यायालय की एकल पीठ को शुक्रवार को बताया गया कि फिल्म ‘द केरल स्टोरी 2-गोज बियॉन्ड’ की रिलीज पर रोक...

लखनऊ की जोया अफरोज का डिजिटल धमाका… वेब सीरीज ‘तस्करी’ को बताया अपने करियर का सबसे खास मोड़

मुंबई। 10 जनवरी, 1994 को लखनऊ में पैदा हुई एक्‍ट्रेस जोया अफरोज ने अपने एक्टिंग करियर की शुरूआत सूरज बड़जात्या की ‘हम साथ-साथ हैं’...

उत्सव वंदेमातरम् : सुरों की लहरों में डूबा लखनऊ

लखनऊ, 28 फरवरी 2026। आकाशवाणी लखनऊ ने भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय के सहयोग से शनिवार को कैसरबाग स्थित कलामंडपम् में राष्ट्रभक्ति पर आधारित भव्य सांस्कृतिक...

जम्मू कश्मीर ने रचा इतिहास… पहली बार रणजी ट्रॉफी का खिताब जीता

हुबली। जम्मू कश्मीर ने शनिवार को यहां कर्नाटक के खिलाफ ड्रॉ रहे फाइनल में पहली पारी की बढ़त के आधार पर पहली बार रणजी...

प्राग मास्टर्स: गुकेश को मिली हार, अरविंद ने ड्रॉ खेला

प्राग। विश्व चैंपियन डी गुकेश को प्राग अंतरारष्ट्रीय शतरंज महोत्सव के मास्टर्स वर्ग के तीसरे दौर में नीदरलैंड के जॉर्डन वैन फोरेस्ट से हार...

अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकी समूहों के करीब 300 लड़ाके मारे गए : पाकिस्तान

इस्लामाबाद। पाकिस्तानी अधिकारियों ने कहा कि अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकवादी समूहों के लगभग 300 लड़ाके उनके खिलाफ जारी अभियान में मारे जा...

तीसरे वनडे में बल्लेबाजी की कमजोरी को दूर करना होगा भारतीय महिला टीम को

होबार्ट। पहले दो मैचों में बुरी तरह हारने के बाद बैकफुट पर खड़ी मौजूदा विश्व चैंपियन भारतीय टीम को आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ रविवार को...

रिंकू सिंह शनिवार को कोलकाता में भारतीय टीम के साथ फिर से जुड़ेंगे

कोलकाता। आक्रामक बल्लेबाज रिंकू सिंह रविवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले अहम मैच से पहले, कोलकाता में भारतीय टी20 विश्व कप टीम के...