back to top

सिंध में दो हिंदू लड़कियों के अपहरण के मामले में सुषमा और पाक मंत्री उलझे

नई दिल्ली। पाकिस्तान के सिंध प्रां त में होली पर्व की पूर्व संध्या पर दो हिंदू किशोरियों का अपहरण करके उन्हें बलपूर्वक इस्लाम स्वीकार करवाने के समाचारों को लेकर विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और पाकिस्तान के सूचना मंत्री फवाद चौधरी के बीच बयानबाजी का सिलसिला तेज हो गया है।

स्वराज ने इस घटना के संबंध में

स्वराज ने इस घटना के संबंध में मीडिया की रिपोर्ट संलग्न करते हुए ट्वीट किया कि उन्होंने पाकिस्तान में भारतीय उच्चायुक्त अजय बिसारिया से इस मामले पर रिपोर्ट भेजने को कहा है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान इस मामले की जांच के निर्देश जारी कर चुके हैं। स्वराज के ट्वीट का उत्तर देते हुए चौधरी ने कहा, मैम, यह पाकिस्तान का आंतरिक मसला है और लोगों को भरोसा है कि यह मोदी का भारत नहीं है जहां अल्पसंख्यकों पर नियंत्रण रखा गया है। यह इमरान खान का नया पाक है जहां हमारे झंडे का सफेद रंग हम सबको समान रूप से प्यारा है।

मैं उम्मीद करता हूं कि…

उन्होंने कहा, मैं उम्मीद करता हूं कि जब भारतीय अल्पसंख्यकों के अधिकारों की बात आएगी तब भी इसी तत्परता से आप कार्वाई करेंगीं। इसके जवाब में सुषमा ने कहा कि उन्होंने इस्लामाबाद में भारतीय उच्चायुक्त से केवल एक रिपोर्ट मांगी है। उन्होंने कहा, आपकी घबराहट के लिए यह पर्याप्त है। यह केवल यही दिखाता है कि आप अपराध बोध से ग्रसित हैं। यह घटना सिंध प्रांत के घोटकी जिले में हुई जहां कुछ रसूखदार लोगों के समूह ने होली त्योहार से एक दिन पहले दो लड़कियों का कथित तौर पर अपहरण कर लिया गया।

अपहरण की घटना के बाद एक वीडियो वायरल हुआ

अपहरण की घटना के बाद एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें दिख रहा है कि एक मौलवी कथित तौर पर इन दो लड़कियों का निकाह (शादी) करवा रहा है। एक दूसरे वीडियो में, नाबालिग लड़कियां कह रही है कि उन्होंने अपनी मर्जी से इस्लाम कुबूल कर लिया है। मीडिया रिपोर्टों में कहा गया है कि इलाके में हिंदू समुदाय ने विरोध प्रदर्शन किए और कथित अपराध को अंजाम देने वालों के खिलाफ कड़ी कार्वाई की मांग की। भारत पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों, खासकर हिंदू समुदाय की दुर्दशा का मामला उठाता रहा है।

RELATED ARTICLES

कुशीनगर में बोले योगी- पहली बार अन्न ग्रहण करने वाला बच्चा भी अपना भविष्य सुरक्षित होने को लेकर आश्वस्त

कुशीनगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को कुशीनगर में पूर्ववर्ती सरकारों के दौरान और पिछले नौ वर्षों में हुए विकास कार्य की तुलना...

घरेलू कलह का खौफनाक अंत, पति की हत्या में महिला को उम्रकैद की सजा

लखीमपुर खीरी। लखीमपुर खीरी जिले की अदालत ने एक महिला को घरेलू झगड़े के बाद पति की हत्या के मामले में दोषी करार देते...

खामेनेई के अंतिम संस्कार में ट्रंप की हत्या के आह्वान के बाद अमेरिका के राष्ट्रपति ने ईरान को धमकाया

दुबई। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के सर्वाेच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार के दौरान उनकी हत्या का खुले तौर...

सावन की शिवरात्रि 11 को, शहर के शिवालयों में गूंजेगा बम-बम भोले

लखनऊ। हिंदू धर्म में सावन बहुत ही पावन माह माना जाता है. इस साल सावन माह की शुरूआत 30 जुलाई से होगी और इसका...

तेरे सब संकट कट जाएं पूजा गोवर्धन की करले : विनोदानंद शास्त्री

श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजनलखनऊ। श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन 4 से 12 जुलाई तक गोमती नगर वास्तु खंड तीन...

रिश्तों की संवेदनाओं को मंच पर जीवंत कर गया रचनादृश्य

लखनऊ। भारतीयम् एवं शिवांजना एंटरटेनमेंट्स के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार 11 जुलाई को गोमतीनगर स्थित अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान में दो अत्यंत मार्मिक नाट्य...

एक्टिंग में दमदार किरदारों से वापसी करना चाहती हूं : सिंपल कौल

लखनऊ। टीवी इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री सिंपल कौल ने अपने करियर में कई यादगार किरदार निभाए हैं, लेकिन 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की...

सावन में 53 साल बाद बनेगा ये महासंयोग

लखनऊ। हिंदू धर्म में सावन का महीना बहुत ही शुभ माना जाता है, जिसमें महादेव और माता पार्वती की पूजा बड़े ही दिव्य तरीके...

आलिया भट्ट -शरवरी की ‘ऐल्फा’ देख निराश हुए दर्शक

लखनऊ। स्पाई यूनिवर्स के सामने धुरंधर सीरीज ने इतनी बड़ी लाइन खींच दी थी कि उसके समाने उतनी ही बड़ी लाइन खींचना ऐल्फा के...