back to top

यूपी विधानसभा को देख खुश हुए हिमाचल प्रदेश के छात्र

विशेष संवाददाता लखनऊ। हिमाचल प्रदेश के विभिन्न स्कूलों के छात्राओं के एक दल ने शनिवार विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना से मुलाकात कीं। इस दौरान छात्राओं ने विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना से विधायिका की भूमिका, इसके महत्व, इतिहास और सदन की कार्यवाही के बारे में कई सवाल किए। विधानसभा अध्यक्ष ने हर सवाल का जवाब देकर उन्हे विधायिका की भूमिका के बारे में बताया। विधानसभा परिसर के भ्रमण के बाद छात्राओं ने कहा कि यूपी के 20 से अधिक स्थानों के दौरे में सबसे अधिक खुशी उन्हे यूपी विधानसभा को देखकर हो रही है। उन्होंने कहा कि हमें इस बात की उम्मीद नही थी कि यूपी विधानसभा इतनी खूबसूरत होगी।

केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के संसदीय क्षेत्र हमीरपुर के विभिन्न स्कूलों से यूपी दौरे पर आए 21 छात्राओं सहित 28 सदस्यीय दल ने जब विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना से मुलाकात की तो उन्होंने सवाल किया कि आपके बारे में बहुत कुछ सुन रखा है। हम जानना चाहते हैं एक अच्छे व्यक्तित्व के निर्माण के लिए किस बात की जरूरत होती है। इस पर महाना ने उन्हे बताया कि सफलता के लिए संयम, धैर्य और जनविश्वास बेहद जरूरी होता है।

विधायिका के क्षेत्र में भी जनता एक विधायक को चुनकर इसलिए भेजती है कि उसका अपने विधायक पर विश्वास होता है। इसलिए उस विधायक की भी उसके प्रति जवाबदेही होना स्वाभाविक है। महाना ने कहा कि यूपी की विधानसभा देश के सबसे बड़ी विधानसभा है। हमारी विधानसभा में 403 सदस्य है। जनसंख्या की दृष्टि से यूपी यदि एक देश होता तो विश्व के पांचवे सबसे बडे देश के रूप में देखा जाता है। महाना ने कहा कि पहले राजनीतिक लोगों के प्रति धारणा आम तौर पर अच्छी नहीं रहती है। परन्तु यह बात पूरी तरह सत्य नहीं है। उन्होंने कहा कि विधानसभा सदस्य वे होते हैं जिन्हे जनता की समस्याओं की चिन्ता होती है और जो आम लोगो का दर्द महसूस कर सकते है। यूपी विधानसभा में एक से एक पढे लिखे सदस्य है।

उन्होंने कहा कि 2014 के बाद देश की राजनीति में परिवर्तन देखने को मिल रहा है। सौभाग्य से आप सब उस राज्य के रहने वाले है। जहां की जनता अनुराग ठाकुर को चुनकर लोकसभा में भेजती है। इसी तरह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी न केवल भारतीय लोगों के लिए बल्कि विदेशी देशों के लिए भी एक आइकन है। विश्व भर के नेता उनका अनुसरण कर रहे है। महाना ने एक छात्रा के सवाल के जवाब में कहा कि संविधान के तीन स्तम्भ विधायिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका है जिसमें विधायिका का एक महत्वपूर्ण स्थान है।

एक अन्य सवाल के जवाब में महाना ने कहा कि विधानसभा की कार्यवाही के दौरान सभी सदस्यों को अपनी बात कहने का अधिकार होता है। पर वो नियम के तहत ही अपनी बात सदन में रख सकते हैं। विधानभवन के इतिहास के बारे में पूछे गए एक सवाल पर विधानसभा अध्यक्ष ने छात्राओं के दल को बताया कि यूपी की विधानसभा 1922 में बननी शुरू हुई लोकसभा के बाद देश की सबसे बड़े लाइब्रेरियों में से एक है। इसके पूर्व छात्राओं ने विधानसभा के गलियारे डिजिटल वीथिका विधानमंडप टंडन हाल आदि का भ्रमण किया।

इस मौके पर छात्राओं ने विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना को हिमाचली टोपी, शाल और एक मोमेंटो भेंट किया।

RELATED ARTICLES

केजीएमयू में फर्जी डॉक्टर का खुलासा, फर्जी नोटिस-प्रमाणपत्र बनाकर छात्रों से संपर्क के आरोप

लखनऊ। किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) में एक कथित फर्जी डॉक्टर को पकड़कर पुलिस के हवाले किए जाने का मामला सामने आया है। विश्वविद्यालय...

पश्चिम बंगाल चुनाव के दूसरे चरण के लिए केंद्रीय बलों की 2,321 कंपनियां तैनात

कोलकाता । भारत निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए 2,321 केंद्रीय बलों की कंपनियां तैनात करने की घोषणा...

भारत आतंकवाद को कतई बर्दाश्त न करने की अपनी नीति जारी रखेगा : केंद्रीय गृह मंत्री

नयी दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पिछले वर्ष हुए पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए लोगों को बुधवार को याद किया और...

केजीएमयू में फर्जी डॉक्टर का खुलासा, फर्जी नोटिस-प्रमाणपत्र बनाकर छात्रों से संपर्क के आरोप

लखनऊ। किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) में एक कथित फर्जी डॉक्टर को पकड़कर पुलिस के हवाले किए जाने का मामला सामने आया है। विश्वविद्यालय...

पहलगाम हमले की बरसी पर कश्मीर में सुरक्षा व्यवस्था की गई कड़ी

श्रीनगर । पहलगाम में लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादियों द्वारा पिछले साल आज ही के दिन किए गए हमले में मारे गए 26 लोगों को बुधवार...

पश्चिम बंगाल चुनाव के दूसरे चरण के लिए केंद्रीय बलों की 2,321 कंपनियां तैनात

कोलकाता । भारत निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए 2,321 केंद्रीय बलों की कंपनियां तैनात करने की घोषणा...

धीमी पिच से सामंजस्य बिठाने के लिए योजना बदलनी पड़ी: अभिषेक शर्मा

हैदराबाद। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ नाबाद 135 रन की पारी के साथ सनराइजर्स हैदराबाद की बड़ी जीत के नायक रहे अभिषेक शर्मा ने मंगलवार...

भारत आतंकवाद को कतई बर्दाश्त न करने की अपनी नीति जारी रखेगा : केंद्रीय गृह मंत्री

नयी दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पिछले वर्ष हुए पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए लोगों को बुधवार को याद किया और...

PM मोदी ने पहलगाम हमले की बरसी पर कहा….भारत आतंकवाद के किसी भी रूप के आगे कभी नहीं झुकेगा

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर बुधवार को कहा कि भारत आतंकवाद के किसी भी रूप के...