back to top

छात्रों को टेक युवा प्रतियोगिता में प्रतिभा दिखाने का है अवसर

वरिष्ठ संवाददाता लखनऊ। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) प्रदेश में नवाचार और उद्यमिता की संस्कृति को बढ़ावा देने की लगातार पहल कर रहा है ताकि प्रदेश में नवाचार के जरिये युवा नौकरी करने वाले नहीं रोजगार देने वाले बनें। इसी क्रम में विश्वविद्यालय स्थित इनोवेशन हब ने आठवें टेकयुवा राष्ट्रीय स्तर के मॉडल प्रस्तुतिकरण प्रतियोगिता का आयोजन कर रहा है।

जिसमें युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। यह प्रतियोगिता 20 अक्टूबर को गोरखपुर में आयोजित की जाएगी। इसमें भाग लेने के लिए छात्रों को 15 अक्टूबर तक पंजीकरण कराना होगा।

नवाचार को मिलेगा बढ़ावा

कुलपति प्रो. जेपी पांडेय के निर्देशन में आयोजित होने वाले इस प्रतियोगिता में छात्र अपने मॉडल प्रस्तुत करेंगे। नवाचार पर आधारित इन मॉडल का विशेषज्ञ मूल्यांकन करेंगे। इसमें टॉप के मॉडल को नकद पुरस्कार दिया जाएगा। दरअसल इस प्रतियोगिता का मकसद प्रदेश में युवाओं के बीच नवाचार और उद्यमिता की संस्कृति को बढ़ावा देना है। साथ ही नवाचार और उद्यमिता की मदद करना है ताकि रोजगार के अवसर बढ़ सके। इस दौरान छात्रों को प्रमाणपत्र के साथ ही मोमेंटो भी दिया जाएगा।

RELATED ARTICLES

उत्सव वंदेमातरम् : सुरों की लहरों में डूबा लखनऊ

लखनऊ, 28 फरवरी 2026। आकाशवाणी लखनऊ ने भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय के सहयोग से शनिवार को कैसरबाग स्थित कलामंडपम् में राष्ट्रभक्ति पर आधारित भव्य सांस्कृतिक...

जम्मू कश्मीर ने रचा इतिहास… पहली बार रणजी ट्रॉफी का खिताब जीता

हुबली। जम्मू कश्मीर ने शनिवार को यहां कर्नाटक के खिलाफ ड्रॉ रहे फाइनल में पहली पारी की बढ़त के आधार पर पहली बार रणजी...

वेस्टइंडीज के खिलाफ क्वार्टर फाइनल जैसे मैच में गेंदबाजी में बेहतर प्रदर्शन करना होगा भारत को

कोलकाता। भारतीय बल्लेबाज अब अपने पुराने रंग में दिख रहे हैं लेकिन गेंदबाज अब भी प्रभावशाली प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं और ऐसी...

रंग-बिरंगी पिचकारी व गुलाल से सजे बाजार, हर तरफ बिखरी रौनक

लखनऊ। होली पर्व को लेकर देशभर के बाजार सज गए है। सड़कों से लेकर मुहल्लों तक में अस्थाई दुकानें सजी हुई है। पिचकारी, मुखौटा,...

महर्षि दयानंद सरस्वती को अंशिका ने अर्पित की नृत्यांजलि

सपना गोयल एवं नृत्यांगना अंशिका त्यागी, डॉ. दरबारी लाल अस्थाना सम्मान से हुईं अलंकृत लखनऊ। उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ स्वतंत्रता सेनानी डॉ. दरबारी लाल अस्थाना...

सपना गोयल ने दिया होली पर्व का संदेश ब्रह्म सत्यं जगन्मिथ्या

फाग माह के अवसर पर आयोजित आध्यात्मिक मासिक संगोष्ठी में बांटी गई गुझिया चित्रकूट में 10 मार्च को मातृशक्तियों द्वारा किया जाएगा सामूहिक सुंदरकांड का...

सुर और रागों से सजी शास्त्रीय संगीत की शाम

शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में सुरम्य सांगीतिक संध्या हुई लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय एवं भातखण्डे एलुमनी एसोसिएशन की ओर से शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में...

उत्सव वंदेमातरम : सुरों की लहरों में डूबा लखनऊ

कलामंडपम में राष्ट्रभक्ति पर आधारित भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम उत्सव वंदेमातरम का आयोजन कियालखनऊ। आकाशवाणी लखनऊ ने भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय के सहयोग से शनिवार को...

जब किसी कार्य में सृजनात्मकता का समावेश हो तो वह कला बन जाती है : डॉ अवधेश मिश्र

आयातित संवेदनाओं से सृजित रचनाएँ अमौलिक एवं प्रभावहीन होती हैं : डॉ अवधेश मिश्र लखनऊ। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर के स्कूल आॅफ क्रिएटिव...