back to top

कच्चे तेल की कीमतों में उछाल से शेयर बाजार में आई गिरावट, सेंसेक्स 551 अंक लुढ़का 

मुंबई। कच्चे तेल की कीमतों में उछाल और वैश्विक बाजारों के कमजोर रुख से स्थानीय शेयर बाजारों में बुधवार को करीब एक प्रतिशत की गिरावट आई। कारोबारियों ने कहा कि बैंक, वित्तीय सेवाएं और ऊर्जा कंपनियों के शेयरों में बिकवाली से भी बाजार धारणा प्रभावित हुई।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सूचकांक सेंसेक्स 551.07 अंक यानी 0.83 प्रतिशत गिरकर 65,877.02 अंक पर बंद हुआ। दिन में कारोबार के दौरान एक समय यह 585.99 अंक यानी 0.88 प्रतिशत टूटकर 65,842.10 अंक तक आ गया था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का मानक सूचकांक निफ्टी भी 140.40 अंक यानी 0.71 प्रतिशत के नुकसान के साथ 19,671.10 अंक पर आ गया।

जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा,   कमजोर वैश्विक संकेतों और पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच भारतीय बाजारों में मुनाफावसूली का जोर रहा। तनाव बढ़ने से कच्चे तेल की कीमतों में उछाल आया है। इसके अलावा घरेलू आईटी एवं वित्तीय कंपनियों के दूसरी तिमाही के निराशाजनक प्रदर्शन का भी बाजार पर असर हो सकता है।

सेंसेक्स की कंपनियों में बजाज फाइनेंस में सबसे ज्यादा करीब तीन प्रतिशत की गिरावट रही। बजाज फिनसर्व, एक्सिस बैंक, एचडीएफसी बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एनटीपीसी, आईसीआईसीआई बैंक और इंडसइंड बैंक के शेयर भी नुकसान के साथ बंद हुए। इस रुख के उलट टाटा मोटर्स, सन फार्मा, मारुति और महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर लाभ में रहे।

रेलिगेयर ब्रोकिंग लिमिटेड के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (तकनीकी शोध) अजित मिश्रा ने कहा,   बैंकिंग एवं वित्तीय क्षेत्र की बड़ी कंपनियों में कमजोरी आने के साथ रिलायंस जैसी दिग्गज कंपनी में भी गिरावट रहने से आगे और नरमी के संकेत मिल रहे हैं। व्यापक बाजार में बीएसई मिडकैप सूचकांक में 0.85 प्रतिशत और स्मॉलकैप में 0.32 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।

यह खबर पढ़े- 12th फेल का नया युवा गान #Restart गाना हुआ रिलीज, सोशल मीडिया पर मचा रहा धमाल

RELATED ARTICLES

स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश ने रचा नया कीर्तिमान

पवन ऊर्जा खरीद में उत्तर प्रदेश बना देश का अग्रणी राज्य, यूपी को मिला 'विंड प्रोक्योरमेंट चैंपियन' सम्मान : एके शर्मा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी...

ब्रिटेन में 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए कई सोशल मीडिया ऐप्स पर लगेगी रोक: स्टार्मर

लंदन। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री केयर स्टार्मर ने कहा कि ब्रिटेन 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए कई सोशल मीडिया ऐप्स पर...

रूस के हमले से कीव में सदियों पुराने धार्मिक स्थल में लगी आग, खारकीव में 9 लोगों की मौत

खारकीव। रूस ने सोमवार को यूक्रेन पर एक बार फिर से बड़ा हमला किया। इन हमलों से कई इमारतों और देश के सबसे अहम...

दीप्ति शर्मा को दबाव वाली परिस्थितियां और आईसीसी टूर्नामेंट में खेलना पसंद हैं

बर्मिंघम। अनुभवी ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने पाकिस्तान के खिलाफ महिला टी20 विश्व कप के मैच में भारत की आसान जीत में अहम भूमिका निभाने...

रूस के हमले से कीव में सदियों पुराने धार्मिक स्थल में लगी आग, खारकीव में 9 लोगों की मौत

खारकीव। रूस ने सोमवार को यूक्रेन पर एक बार फिर से बड़ा हमला किया। इन हमलों से कई इमारतों और देश के सबसे अहम...

कुमकुम भाग्य फेम संचिता उगले ने की खुदकुशी, मुंबई के घर में पंखे से लटका मिला शव

नई दिल्ली। मनोरंजन जगत से एक बेहद दुखद और झकझोर देने वाली खबर सामने आ रही है। छोटे पर्दे की मशहूर और लोकप्रिय अभिनेत्री...

बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर सड़क हादसे में बाइक सवार तीन युवकों की गई जान

बांदा । बांदा जिले में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार मोटरसाइकिल के एक अज्ञात वाहन से टकरा जाने के कारण तीन युवकों की मौत...