back to top

शेयर बाजार में छठे दिन तेजी जारी, सेंसेक्स पहली बार 51,000 के ऊपर पहुंचा

मुंबई। बजट के बाद शेयर बाजारों में तेजी का सिलसिला सोमवार को भी जारी रहा और बीएसई सेंसेक्स पहली बार 51,000 अंक के स्तर को पार कर गया। वहीं एनएसई निफ्टी 15,100 के ऊपर निकल गया। कंपनियों के बेहतर वित्तीय परिणाम और मजबूत पूंजी प्रवाह के बीच यह तेजी आई। कारोबारियों के अनुसार वैश्विक स्तर पर मजबूत रुख से भी स्थानीय बाजार में तेजी की धारणाा को बल मिला।

तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 617.14 अंक यानी 1.22 प्रतिशत मजबूत होकर रिकार्ड 51,348.77 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 51,523.38 अंक तक गया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 191.55 अंक यानी 1.28 प्रतिशत उछलकर 15,115.80 अंक के उच्चतम स्तर पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 15,159.90 अंक तक चला गया था। इस तेजी के साथ निवेशकों की संपत्ति करीब 2.50 लाख करोड़ रुपए बढ़ी। इससे बीएसई में सूचीबद्घ कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 202.82 लाख करोड़ रुपए पहुंच गया। सेंसेक्स के शेयरों में सर्वाधिक लाभ में महिंद्रा एंड महिंद्रा रही।

इसमें 7.23 प्रतिशत की तेजी आई। इसके अलावा बजाज फिनसर्व, भारती एयरटेल, पावरग्रिड, इन्फोसिस और आईसीआईसीआई बैंक में भी अच्छी तेजी रही। दूसरी तरफ जिन शेयरों में गिरावट दर्ज की गई, उनमें एचयूएल, कोटक बैंक, बजाज फाइनेंस, आईटीसी, बजाज ऑटो और सन फार्मा शामिल हैं। इनमें 1.43 प्रतिशत की गिरावट आई। जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, वैश्विक स्तर पर मजबूत रुख से घरेलू तेजी को बल मिला।

सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में पिछले कुछ दिनों से जारी तेजी पर विराम लगा। दैनिक उपयोग का सामान बनाने वाली कंपनियों (एफएमसीजी) के शेयरों में कुछ सुधार देखने को मिला। उन्होंने कहा, कुल मिलाकर बाजार में तेजी बनी हुई है। सभी क्षेत्रों में खासकर वाहन, आईटी और धातु कंपनियों के शेयरों में तेजी देखी जा रही है। एफपीआई (विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक) के पूंजी प्रवाह के साथ घरेलू बाजार के परिदृश्य में सुधार उत्साहजनक है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के 1,900 अरब डॉलर के कोविड-19 राहत पैकेज को संसद द्वारा जल्द मंजूरी मिलने की उम्मीद में वैश्विक बाजारों में रिकार्ड तेजी रही।

एशिया के अन्य बाजारों में शंघाई कंपोजिट सूचकांक, हांगकांग का हैंगसेंग और जापान के निक्की में उल्लेखनीय तेजी रही। जबकि दक्षिण कोरिया का कोस्पी नुकसान में रहा। यूरोप के प्रमुख बाजारों में में पूर्वाह्न कारोबार में सकारात्मक रुख रहा। इस बीच, वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.76 प्रतिशत मजबूत होकर 60.01 डॉलर प्रति बैरल पर रहा। अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपए की विनिमय दर 4 पैसे टूटकर 72.97 रही।

RELATED ARTICLES

अभिषेक शर्मा की लगातार फ्लॉप बल्लेबाजी पर उठे सवाल, प्रशंसकों और दिग्गजों ने की तीखी आलोचना

अहमदाबाद। अभिषेक शर्मा की खराब फार्म को लेकर जताई जा रही चिंता अब खुलकर आलोचना में बदल गई है, लेकिन इसके बावजूद पूरी...

प्रियंका चोपड़ा जोनास 98वें आस्कर समारोह में प्रस्तोता के तौर पर मंच पर आएंगी नजर

लॉस एंजिलिस (अमेरिका)। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनास 98वें एकेडमी अवॉर्ड्स में प्रस्तोता के रूप में मंच पर नजर आएंगी। आयोजकों ने शुक्रवार को यह...

होंडा इंडिया फाउंडेशन उत्तर प्रदेश पुलिस को 50 वाहन देगा।

उत्तर प्रदेश पुलिस और होंडा इंडिया फाउंडेशन के तत्वावधान में होगा आयोजन लखनऊ, विशेष संवाददाता। होंडा इंडिया फाउंडेशन उत्तर प्रदेश पुलिस को 50 वाहन देगा।...

लखीमपुर खीरी के धौरहरा ब्लॉक को मिला गोल्ड और बांकेगंज को ब्रॉन्ज मेडल

लखनऊ, विशेष संवाददाता। योगी सरकार ने राष्ट्रीय स्तर पर एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। नीति आयोग ने एस्पिरेशनल ब्लॉक के तहत...

आंगनबाड़ी केंद्र…अत्याधुनिक सुविधाओं से बाल मन का हो रहा सर्वांगीण विकास

20 हजार से अधिक सक्षम आंगनबाड़ी केंद्रों पर ईसीसीई किट का वितरण लखनऊ, विशेष संवाददाता। प्रदेश सरकार प्रदेश में शिक्षा की मजबूत नींव आंगनबाड़ी केंद्रों...

यमुना एक्सप्रेस-वे: उत्तर प्रदेश का उभरता हाई-वैल्यू मल्टी-सेक्टर इंडस्ट्रियल हब

फिल्म सिटी से फिनटेक सिटी तक, क्रिएटिव और डिजिटल इकोनॉमी का संगम... जापानी, कोरियन और सिंगापुर सिटी, निवेश से आगे टेक्नोलॉजी और वर्क कल्चर...