back to top

श्रीलंका ने आगमन पर वीजा की सुविधा स्थगित की

कोलंबो। ईस्टर पर हुए बम धमाकों में करीब 360 लोगों की मौत के बाद श्रीलंका ने  गुरुवार को 39 देशों के नागरिकों को आगमन पर वीजा की सुविधा देने की अपनी योजना को गुरुवार को स्थगित कर दिया।

पर्यटन मंत्री जॉन अमारातुंगा ने एक बयान में कहा

पर्यटन मंत्री जॉन अमारातुंगा ने एक बयान में कहा, यद्यपि 39 देशों के नागरिकों को आगमन पर वीजा देने को लेकर सभी इंतजाम कर लिए गए थे, लेकिन हमने अब फैसला किया है कि मौजूदा सुरक्षा परिदृश्य को देखते हुए इसे कुछ समय के लिए रोक दिया जाए। अमारातुंगा ने कहा, जांच में हमलों में विदेशी संपर्कों का खुलासा हुआ है और हम नहीं चाहते कि इस सुविधा का दुरुपयोग हो।

सेना की मदद के लिए छापे तेज कर दिए हैं

आगमन पर वीजा दरअसल उस पायलट कार्यक्रम का हिस्सा है जो मई से अक्टूबर के ऑफ सीजन के दौरान देश में पर्यटकों की आमद बढ़ाने के लिए शुरू किया गया था। इस बीच श्रीलंकाई अधिकारियों ने गुरुवार को सेना की मदद के लिए छापे तेज कर दिए हैं और धमाकों के सिलसिले में 16 और संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरिसेना ने कहा कि हमलों के सिलसिले में 139 लोगों की पहचान संदिग्धों के तौर पर हुई है।

RELATED ARTICLES

उत्तर प्रदेश में सात PCS अधिकारियों के तबादले,निधि पाण्डेय बनीं लखनऊ की SDM

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में प्रशासनिक फेरबदल करते हुए सात PCS अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। शासन की ओर से जारी सूची के अनुसार...

लखनऊ में तिरंगामय हुआ माहौल, हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकलीं यात्राएं

लखनऊ। हर घर तिरंगा अभियान के तहत बुधवार को राजधानी लखनऊ में नगर निगम की ओर से कई स्थानों पर भव्य तिरंगा यात्राओं का...

गोसाईंगंज में 03 अवैध प्लाटिंग ध्वस्त, अलीगंज समेत अन्य जगहों पर 05 अवैध निर्माण सील

लखनऊ । लखनऊ विकास प्राधिकरण ने बुधवार को गोसाईंगंज में अभियान चलाकर लगभग 15 बीघा क्षेत्रफल में की जा रही 03 अवैध प्लाटिंग पर...

जश्न-ए-आजादी में डूबा शहर, रंग-बिरंगी लाइट्स ने जीता दिल

लखनऊ। स्वंतत्रता दिवस को लेकर यूपी की राजधानी लखनऊ सज चुकी है। 15 अगस्त को देखते हुए लखनऊ तिरंगे और रंग-बिरंगी लाइट में रंगा...

जंग-ए-आजादी की गवाह लखनऊ की ऐतिहासिक इमारतें

15 अगस्त यानी आजादी का दिन। जंग-ए-आजादी 1857 की क्रांति में लखनऊ की तीन ऐतिहासिक इमारतें ऐसी थीं, जो हिंदुस्तानी सैनिकों के लहू से...

धूमधाम से निकली मंगल कलश यात्रा

झुंझुनूं वाली दादी जी का 23वां झूला उत्सवलखनऊ। मंगल कलश उठाने वाली आज खुला है भाग्य तेरा आशीर्वाद मिला है मां का अमर रहेगा...

हास्य नाटक ‘घर की मुर्गी’ का मंचन 20 को

लखनऊ। संस्कृति मंत्रालय नई दिल्ली और संस्कृति निदेशालय उत्तरप्रदेश के सहयोग से नगर की रंगसंस्था बिम्ब सांस्कृतिक समिति द्वारा राय उमानाथ बली प्रेक्षागृह कैसरबाग...

हरियाली तीज आज, सुहागिनें रखेंगी पति के दीर्घायु के लिए व्रत

लखनऊ। हरियाली तीज श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया को मनाई जाती है। विवाहित महिलाएं और अविवाहित लड़कियां दोनों ही इस व्रत को...

स्वतंत्रता दिवस से पहले तिरंगे के रंग में रंगा बाजार

लखनऊ। स्वतंत्रता दिवस को देखते हुए बाजार आजादी के रंग में रंग गया है। राजधानी लखनऊ में कई दुकानें तिरंगा, टोपी, बिल्ला, हैंडरिबन, टीशर्ट...