back to top

कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में खेल जगत ने व्यक्त किया आभार

नई दिल्ली। भारतीय खिलाड़ियों ने रविवार को देशवासियों के साथ मिलकर कोविड-19 के खिलाफ मुहिम में जुटे मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराने वालों का आभार व्यक्त किया और सोशल मीडिया पर ताली बजाने के संदेश व वीडियो साझा किए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को जनता कर्फ्यू लगाने और स्वास्थ्य सेवाओं से संबंधित कर्मियों और अन्य बुनियादी सेवा प्रदाताओं के प्रति आभार व्यक्त करने का आग्रह किया था।

रविवार को नागरिकों ने काफी बढ़ चढ़कर इसमें हिस्सा लिया और हऐसा करके उनका आभार व्यक्त किया। भारतीय पुरुष हाकी टीम के कोच सोर्ड मारिन ने बेंगलुरु में ट्रेनिंग सेंटर में सभी खिलाडय़िों की ताली बजाते हुए वीडियो पोस्ट की। टीम जर्सी पहने खिलाडय़िों ने इमारत के विभिन्न तलों पर तेज तालियां बजाईं। भारत के पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने आभार व्यक्त करने के लिए ट्विटर का सहारा लिया।

उन्होंने ट्वीट किया, उन सभी योधाओं को सलाम, जो बिना थके काम में जुटे हैं। जल्द ही यह समय खत्म हो जाएगा और शांति और अमन होगा। ओम शांति शांति। कुश्ती सुपरस्टार बजरंग पूनिया ने भी एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें बहुत सारे लोग थालियां बजा रहे थे।

बजरंग ने ट्वीट किया, कोविड-19 से लडऩे वाले सभी स्वास्थ्य कर्मचारियों और इस मुहिम में जुटे सभी लोगों का शुक्रिया अदा करता हूं। आप असली नायक हो और मैं आपको सलाम करता हूं। पूर्व भारतीय कप्तान और कोच अनिल कुंबले ने आभार व्यक्त करने के लिए ट्विटर का सहारा लिया। उन्होंने लिखा, उन सभी नायकों का शुक्रिया जो कोविड-19 से लडऩे में हमारी मदद कर रहे हैं। हमें मजबूत रहना चाहिए और अपनी लड़ाई जारी रखनी चाहिए। भारोत्तोलक मीराबाई चानू और धाविका हिमा दास ने भी देश के लोगों के साथ मिलकर इस सराहना कार्य में हिस्सा लिया जिन्होंने पटियाला में साई केंद्र से तालियां बजाईं।

स्टार महिला पहलवान विनेश फोगट ने भी अपनी माँ के साथ एक वीडियो पोस्ट की जिसमें दोनों स्टील की प्लेट को चमचे से बजा रही थीं। उन्होंने ट्वीट किया, उन सभी को सलाम जो बिना थके काम कर रहे हैं। इस लड़ाई के खिलाफ भारतीयों का एक साथ मिलकर जुटने का अहसास शानदार है। निशानेबाज हीना सिद्घू ने भी एक वीडियो साझा किया जो उन्होंने घर की बालकनी पर बनाया है। उन्होंने लिखा, ए वीडियो मेरी बालकनी से बनाया गया है। क्या माहौल है। जो भी इस लड़ाई में जुटे हैं, उन सभी का शुक्रिया।

RELATED ARTICLES

सीएसके बनाम रॉयल्स मुकाबले में अपनी पूर्व टीमों के खिलाफ आमने-सामने होंगे सैमसन और जडेजा

गुवाहाटी। पिछले एक दशक से अधिक राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रहे संजू सैमसन अब आईपीएल के मैच में सोमवार को उसी टीम के खिलाफ...

मार्च में एफपीआई का रिकॉर्ड पलायन, भारतीय शेयर बाजार से निकाले 1.14 लाख करोड़ रुपये

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने मार्च में अब तक घरेलू शेयर बाजार से 1.14 लाख करोड़ रुपये (लगभग 12.3 अरब डॉलर)...

पश्चिम एशिया संकट पर केंद्र सतर्क, राजनाथ सिंह ने आईजीओएम की पहली बैठक की अध्यक्षता की

नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में उभरते भू-राजनीतिक संकट के मद्देनजर केंद्र सरकार ने सतर्क रुख अपनाते हुए उच्चस्तरीय निगरानी और समन्वय की प्रक्रिया तेज...

अश्विन ने की कोहली की तारीफ, बोले- वह जो कहते हैं उसे करके दिखातें हैं

बेंगलुरू। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली की तारीफ करते हुए भारत के पूर्व आफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने कहा कि टेस्ट और...

पश्चिम एशिया संकट पर केंद्र सतर्क, राजनाथ सिंह ने आईजीओएम की पहली बैठक की अध्यक्षता की

नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में उभरते भू-राजनीतिक संकट के मद्देनजर केंद्र सरकार ने सतर्क रुख अपनाते हुए उच्चस्तरीय निगरानी और समन्वय की प्रक्रिया तेज...

जेवर एयरपोर्ट की सुरक्षा अभेद्य, आधुनिक तकनीक से सुसज्जित किला

लखनऊ/जेवर। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के प्रथम चरण के शनिवार को शुभारंभ के दौरान सुरक्षा के दृष्टिगत नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट और उसके आसपास का पूरा...

PM मोदी पलक्कड और त्रिशूर में चुनाव प्रचार के लिए करेंगे रोड शो

पलक्कड (केरल)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नौ अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के उम्मीदवारों के लिए प्रचार करने...