back to top

पुणे, महबूबनगर व एलटीटी के लिए विशेष ट्रेनों का होगा संचालन

लखनऊ। रेल प्रशासन द्वारा त्योहार में यात्रियों की भीड़ को ध्यान में रखते हुये यात्री जनता की सुविधा हेतु 01431-01432 पुणे-गोरखपुर-पुणे सुपरफास्ट साप्ताहिक त्योहार विशेष गाडी का संचालन पुणे से 20 अक्टूबर से 01 दिसम्बर तक प्रत्येक शुक्रवार को तथा गोरखपुर से 21 अक्टूबर से 02 दिसम्बर प्रत्येक शनिवार को 07 फेरों के लिये किया जायेगा।

01431 पुणे-गोरखपुर सुपरफास्ट साप्ताहिक त्योहार विशेष गाडी 20 अक्टूबर से 01 दिसम्बर तक प्रत्येक शुक्रवार को पुणे से 16.15 बजे प्रस्थान कर दौंड कॉर्ड लाइन से अहमदनगर, बेलापुर, कोपरगांव, मनमाड, भुसावल, खण्डवा, इटारसी, भोपाल , बीना, वीरागंना लक्ष्मी बाई जं.,उरई, कानपुर सेण्ट्रल, लखनऊ , गोण्डा,मनकापुर, बस्ती तथा खलीलाबाद होते हुए गोरखपुर रात 21.00 बजे पहुंचेगी।

वापसी यात्रा में 01432 गोरखपुर-पुणे सुपरफास्ट साप्ताहिक त्योहार विशेष गाड़ी 21 अक्टूबर से 02 दिसम्बर तक प्रत्येक शनिवार को गोरखपुर से 23.25 बजे प्रस्थान कर ख पुणे 06.25 बजे पहुंचेगी। इस गाडी में शयनयान श्रेणी के 11,वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 04, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी का 01,साधारण द्वितीय श्रेणी के 04 तथा एसएलआरडी 02 कोचों सहित कुल 22 कोच लगाये जायेंगे।

जबकि 05063 छपरा-लोकमान्य तिलक टर्मिनस पूजा विशेष गाड़ी का संचलन 20 अक्टूबर से 24 नवम्बर तक प्रत्येक शुक्रवार को एवं 05064 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-सीवान पूजा विशेष गाड़ी का संचलन 22 अक्टूबर से 26 नवम्बर तक प्रत्येक रविवार को 06 फेरों के लिये किया जायेगा।

05063 छपरा-लोकमान्य तिलक टर्मिनस पूजा विशेष गाड़ी 20 अक्टूबर ये 24 नवम्बर तक प्रत्येक शुक्रवार को छपरा से 16.15 बजे प्रस्थान कर सीवान, देवरिया सदर, गोरखपुर, खलीलाबाद, बस्ती, गोंडा, बादशाहनगर, ऐशबाग, कानपुर सेन्ट्रल , भरूवा सुमेरपुर, रागौल, बांदा , चित्रकूट धाम, सतना, कटनी, जबलपुर, इटारसी, तीसरे दिन भुसावल, नासिक रोड, तथा कल्याण हसेते हुए लोकमान्य तिलक टर्मिनस सुबह 07.25 बजे पहुँचेगी। वापसी यात्रा में 05064 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-सीवान पूजा विशेष गाड़ी 22 अक्टूबर से 26 नवम्बर तक प्रत्येक रविवार को लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 12.45 बजे प्रस्थान कर तीसरे दिन सीवान 03.15 बजे पहुँचेगी।

इस गाड़ी की संरचना में जनरेटर सह लगेज यान के 02 कोच तथा वातानुकूलित तृतीय इकोनामी श्रेणी के 20 कोचों सहित कुल 22 लगाये जायेंगे। जबकि 05303 गोरखपुर-महबूबनगर पूजा विशेष गाड़ी 21 अक्टूबर से 25 नवम्बर तक प्रत्येक शनिवार को गोरखपुर से 08.30 बजे प्रस्थान कर खलीलाबाद,बस्ती, गोंडा, ऐशबाग, कानपुर सेन्ट्रल, उरई, वीरांगना लक्ष्मीबाई जं., भोपाल, दूसरे दिन इटारसी, नागपुर, बल्हारशाह, सिरपुर कागजनगर, बेल्लमपल्ली, रामगुंडम, काजीपेट, मलकाजगिरी, काचीगुडा, शादनगर, जदचर्ला होते हुए महबूबनगर 19.30 बजे पहुँचेगी।

वापसी यात्रा में 05304 महबूबनगर-गोरखपुर पूजा विशेष गाड़ी 23 अक्टूबर से 27 नवम्बर तक प्रत्येक सोमवार को महबूबनगर से 18.00 बजे प्रस्थान कर गोरखपुर 09.00 बजे पहुँचेगी। इस गाड़ी में जनरेटर सह लगेज यान के 02 एवं वातानुकूलित तृतीय इकोनामी श्रेणी के 20 कोच सहित कुल 22 कोच लगाये जायेंगे।

RELATED ARTICLES

हनुमान सेतु (पीपा पुल) का भव्य लोकार्पण कर ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने दी बड़ी सौगात

लखनऊ। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने अपने मऊ भ्रमण के दौरान कल देर रात तमसा नदी स्थित हनुमान घाट पर निर्मित...

उत्तर प्रदेश पुलिस में होगी 81,000 पदों पर सीधी भर्ती, CM योगी का बड़ा ऐलान

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि उत्तर प्रदेश पुलिस बल का हिस्सा बनने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए वित्तीय वर्ष...

CM योगी के निर्देश पर बांग्लादेश से विस्थापित 331 हिंदू परिवारों को लखीमपुर-खीरी में बसाया गया

जीविकोपार्जन के लिए तीन तहसीलों के चार गांवों में दी गई जमीन, प्रधानमंत्री आवास, किसान सम्मान निधि समेत कई योजनाओं का मिल रहा लाभ लखनऊ।...

कूद से कम्यूट फिल्मों के दौर की होगी शुरूआत: नीलेश मिसरा

इस प्रारूप का उद्देश्य ऐसी फिल्मों का निर्माण करना हैलखनऊ। हिन्दी सिनेमा के प्रख्यात गीतकार, लेखक और स्टोरीटेलर नीलेश मिसरा ने अपनी नई फिल्म...

कलाकार मिलन समारोह में गूंजी गजलें और गीत

राय उमानाथ बली में 33वां कलाकार मिलन समारोहलखनऊ। विश्व हिंदी रंगमंच दिवस पर कलाकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश की ओर से 33वां कलाकार मिलन समारोह...

गुड फ्राइडे : जो क्रूस पे कुर्बान है वो मेरा मसीहा है… से गूंजे शहर के चर्च

गिरजाघरों में श्रद्धा पूर्वक मनाया गया गुड फ्राइडे, चर्चों में हुई विशेष प्रार्थना सभाएं, गाए गये प्रभु यीशु के बलिदान को याद करते हुए...

श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ, निकली भव्य कलश यात्रा

भांगड़ा और ढोल-नगाड़ों की थाप पर थिरकती महिलाएं​लखनऊ। हरिश्चंद्र वंशीय समाज महिला समिति 'सुहासिनी' के तत्वावधान में शुक्रवार से सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान...

लखनऊ की पूजा गर्ग बनीं फिक्की फ्लो की 43वीं राष्ट्रीय अध्यक्ष

सिमरन साहनी बनी फ्लो लखनऊ चैप्टर की नई चेयर पर्सन लखनऊ। फिक्की लेडीज आॅर्गनाइजेशन गर्व के साथ घोषणा करता है कि लखनऊ की पूजा गर्ग...

एक एंग्री ओल्ड मैन की जबरदस्त कहानी है ‘सूबेदार’

अभिनेता ने अपने स्टाइल, स्वैग, आक्रोश और हीरोइज्म से इसे यादगार बनायालखनऊ। अस्सी-नब्बे के दशक में बॉलीवुड में अन्याय और भ्रष्ट सिस्टम के खिलाफ...