back to top

सपा ने कानून-व्यवस्था को लेकर योगी सरकार पर साधा निशाना

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी (सपा) ने रविवार को कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर राज्य सरकार को घेरा। सपा ने गोरखपुर दौरे पर गए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर तंज करते हुए एक ट्वीट में कहा, मुख्यमंत्री के गृह जनपद में उनकी सर्वकालिक उपस्थिति के बीच अगस्त अपराध क्रांति में हर दूसरे दिन हो रही हत्या।

ट्वीट में यह भी कहा गया कि वीवीआइपी जिले गोरखपुर में बीते 28 दिनों में 14 लोगों की हत्या होने से जिंदगी दहशत में है। राज्य को जंगलराज में जलाने वाला रोगी राज कानून व्यवस्था पर कब संवेदनशील होगा? पार्टी ने एक अन्य ट्वीट में एक वीडियो शेयर करते हुए आरोप लगाया कि जौनपुर में पुलिस ने अमानवीयता की हद पार करते हुए एक महिला और उसकी बेटियों को दौड़ा-दौड़ा कर लाठियों से पीटा।

सपा ने मामले की जांच कराकर दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्वाई की मांग की है। प्रदेश भाजपा प्रवक्ता मनीष शुक्ला ने सपा के ट्वीट का जवाब देते हुए कहा कि राज्य सरकार अपराध और भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस (शून्य बर्दाश्त नहीं करने) की नीति पर काम कर रही है। सपा और बसपा सरकारों के कार्यकाल के मुकाबले भाजपा के शासन में अपराध की संख्या में खासी गिरावट हुई है।

उन्होंने दावा किया कि सपा दुर्दांत माफियाओं मुख्तार अंसारी और अतीक अहमद के खिलाफ सरकार की सख्त कार्वाई से बौखला गई है। इन दोनों ही माफियाओं को सपा सरकार के दौरान सत्ता का संरक्षण मिलता था। शुक्ला ने कहा कि सपा को लगता है कि मुख्तार अंसारी और अतीक अहमद के जरिए उसने जो साम्राज्य खड़ा किया था उस पर अब चोट की जा रही है। इसी वजह से सपा ऐसे बेबुनियाद बयान जारी कर रही है।

RELATED ARTICLES

हजरतगंज मेट्रो स्टेशन और प्लासियो मॉल में मिल रहे आईपीएल के टिकट,बुक माई शो पर भी ऑनलाइन हो रही एम टिकट की बुकिंग, क्यूआर...

लखनऊ। इकाना क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले मैचों के लिए ऑनलाइन बुकिंग के साथ ही अब फैन्स ऑफलाइन काउंटर से भी टिकट खरीद सकते...

54वीं राष्ट्रीय सीनियर महिला हैंडबॉल चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश की टीम करेगी प्रतिभाग

लखनऊ। आगामी 54वीं राष्ट्रीय सीनियर महिला हैंडबॉल चैंपियनशिप के लिए उत्तर प्रदेश की महिला सीनियर हैंडबॉल टीम का चयन कर लिया गया है। टीम...

लखनऊ में बैंक ऑफ महाराष्ट्र की नई शाखा का उद्घाटन

लखनऊ। बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने लखनऊ के कुर्सी रोड इंडस्ट्रियल एरिया में अपनी नई शाखा का उद्घाटन किया। यह शाखा बैंक की लखनऊ जोन...

स्वरूप अग्रवाल मेमोरियल आईटीए पुरुष प्राइज मनी टेनिस टूर्नामेंट: एकल में वंश बिष्ट चैंपियन, युगल में वंश नंदल-मयंक शर्मा की जोड़ी विजेता

लखनऊ। स्वरुप अग्रवाल मेमोरियल आइटा पुरुष प्राइजमनी टेनिस टूर्नामेंट में एकल व युगल दोनों वर्गो में उलटफेर से विजेता का फैसला हुआ। एकल में...

हजरतगंज मेट्रो स्टेशन और प्लासियो मॉल में मिल रहे आईपीएल के टिकट,बुक माई शो पर भी ऑनलाइन हो रही एम टिकट की बुकिंग, क्यूआर...

लखनऊ। इकाना क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले मैचों के लिए ऑनलाइन बुकिंग के साथ ही अब फैन्स ऑफलाइन काउंटर से भी टिकट खरीद सकते...

54वीं राष्ट्रीय सीनियर महिला हैंडबॉल चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश की टीम करेगी प्रतिभाग

लखनऊ। आगामी 54वीं राष्ट्रीय सीनियर महिला हैंडबॉल चैंपियनशिप के लिए उत्तर प्रदेश की महिला सीनियर हैंडबॉल टीम का चयन कर लिया गया है। टीम...

लखनऊ में बैंक ऑफ महाराष्ट्र की नई शाखा का उद्घाटन

लखनऊ। बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने लखनऊ के कुर्सी रोड इंडस्ट्रियल एरिया में अपनी नई शाखा का उद्घाटन किया। यह शाखा बैंक की लखनऊ जोन...

कामदा एकादशी व्रत आज, शिववास योग में होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिंदू धर्म में एकादशी तिथि का विशेष महत्व माना जाता है। यह दिन भगवान विष्णु को समर्पित होता है। यहां हम बात करने...

प्रदोष व्रत कल, भक्त करेंगे शिव जी की पूजा

जीवन में आ रही बाधाओं को दूर करने और मनोकामनाओं की पूर्ति का मार्ग भी प्रशस्त करता हैलखनऊ। चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की...