back to top

दक्षिण अफ्रीका की टेस्ट टीम में चोटिल विकेटकीपर की जगह लेंगे क्लासन

जोहानिसबर्ग: चोट के कारण विकेटकीपर रूडी सेकेंड अक्टूबर में दक्षिण अफ्रीका की टेस्ट टीम के साथ भारत दौरे पर नहीं जा सकेंगे इसलिए उनकी जगह टीम में हेनरिक क्लासन को शामिल किया गया। क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका ने इसकी जानकारी दी। सीएसए ने कहा कि 13 अगस्त को घोषित की गई टीम में शामिल किए गए सेकेंड को दक्षिण अफ्रीका ए टीम के साथ अभ्यास के दौरान चोट लग गई। उन्हें तुरंत ही सर्जरी करानी पड़ेगी इसलिए उन्हें दौरे की टीम से बाहर कर दिया गया है। सेकेंड की जगह विकेटकीपर बल्लेबाज हेनरिक क्लासन को शामिल किया गया। सीएसए के कार्यकारी क्रिकेट निदेशक कोरी वान जिल ने कहा, क्लासन दक्षिण अफ्रीका ए दौरे के लिए वनडे टीम का हिस्सा हैं और अब उन्हें चार दिवसीय श्रृंखला के लिए सेकेंड की जगह टीम में शामिल किया जाएगा।

 

टेस्ट श्रृंखला दो अक्टूबर से विशाखापत्तनम में शुरू होगी। सीएसए ने भी पुष्टि की कि दूसरा टेस्ट अब पुणे (10 से 14 अक्टूबर) और अंतिम टेस्ट रांची (19 से 23 अक्टूबर) में खेला जाएगा। सीएसए ने अपनी वेबसाइट पर कहा, भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने भी दौरे के टेस्ट मैचों के स्थल में बदलाव की घोषणा की है। दूसरा टेस्ट मैच पुणे में और अंतिम मैच रांची में खेला जाएगा। टेस्ट दौरे से पहले दक्षिण अफ्रीका 15 से 22 सितंबर तक तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलेगा जबकि दक्षिण अफ्रीका ए टीम 29 अगस्त से छह सितंबर तक भारत ए के खिलाफ पांच वनडे खेलेगी।

RELATED ARTICLES

अपने देश की वनडे में कप्तानी करना सबसे बड़ा सम्मान है : शुभमन गिल

रोहित शर्मा की जगह शुभमन गिल को नया वनडे कप्तान नियुक्त किया गया है और भारत वनडे प्रारूप में नेतृत्व के एक नए युग...

BCCI ने रऊफ, साहिबजादा की आईसीसी से शिकायत की, PCB ने सूर्यकुमार की शिकायत की

दुबई । भारत ने एशिया कप सुपर 4 मैच के दौरान भड़काऊ इशारे करने वाले पाकिस्तान के क्रिकेटरों हारिस रऊफ और साहिबजादा फरहान के...

एशिया कप 2025 : अभिषेक-गिल की पारी से भारत ने पाकिस्तान को फिर पीटा

दुबई। मैन ऑफ द मैच अभिषेक शर्मा के तूफानी अर्धशतक और शुभमन गिल के साथ उनकी शतकीय साझेदारी से भारत ने एशिया कप...

प्रधानमंत्री मोदी ने जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का किया उद्घाटन,बोले-‘हर 2 मिनट में उड़ेगा एक जहाज’

ग्रेटर नोएडा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शनिवार को यूपी के गौतमबुद्ध नगर स्थित जेवर में देश के सबसे बड़े जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का...

बांग्लादेश में आईपीएल 2026 प्रसारण पर लगी रोक हटी, क्रिकेट फैंस में खुशी

ढाका। बांग्लादेश के क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। देश की नई सरकार ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के...

आईपीएल 2026 ‘पल्स’… नए मालिकों से लेकर चोटिल दिग्गजों तक, जानें टूर्नामेंट से खबर

नई दिल्ली। इंडियन पीयर लीग (आईपीएल) का 19वां सीजन शुरू होने की दहलीज पर है। इस बार का बिल्ड-अप पिछले सालों की तुलना...

वैभव सूर्यवंशी के खिलाफ पंजाब किंग्स ने बनाई रणनीति

पंजाब। आईपीएल 2026 के आगाज से पहले पंजाब किंग्स के बल्लेबाज शशांक सिंह ने युवा खिलाड़ियों वैभव सूर्यवंशी और प्रियंश आर्य को लेकर बड़ा...

धोनी की चोट से चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स को लगा बड़ा झटका, शुरुआती मैचों से रहेंगे बाहर

धोनी इस समय 'काफ स्ट्रेन' (पिंडली की मांसपेशियों में खिंचाव) की समस्या से जूझ रहे हैं। चेन्नई । इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के आगाज...

मुख्यमंत्री ने चेन्निथला के 700 करोड़ रुपये के सॉफ्टवेयर घोटाले के आरोप को निराधार बताया

पलक्कड़ । केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने शनिवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रमेश चेन्निथला के प्राथमिक सहकारी समितियों के लिए सॉफ्टवेयर की...