back to top

बरेली में बेटे ने की माता-पिता की गोली मार कर हत्या

बरेली (यूपी)। जिले के ग्रामीण क्षेत्र के मीरगंज थाने के बहरोली गांव में वकील बेटे ने अपने सेवानिवृत्त अध्यापक पिता और मां की मंगलवार सुबह गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि बुजुर्ग दंपत्ति लालता प्रसाद गंगवार (76) और उनकी पत्नी मोहनी देवी (70) सुबह पूजा-पाठ कर रहे थे।

अचानक बेटे दुर्वेश ने आकर मां-बाप को अपशब्द कहे और मारपीट करने लगा। उन्होंने कहा कि इसके बाद बात बढऩे पर उसने गोली चला दी जिससे बुजुर्ग दंपत्ति की मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी फरार हो गया।

वारदात की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रोहित सिंह सजवाण पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। एसएसपी सजवाण ने बताया कि आरोपी दुर्वेश गंगवार संपत्ति के बंटवारे को लेकर बुजुर्ग मां-बाप से नाराज था।

उन्होंने बताया कि वकील दुर्वेश अपनी पत्नी और बच्चों के साथ मीरगंज की टीचर्स कालोनी में रहता था। आरोपी बेटे को लगता मां-बाप ने उसके भाई उमेश को ज्यादा संपत्ति दे रखी थी और उसे ही हर तरह से सहयोग करते थे।

सजवाण ने बताया कि दुर्वेश तड़के पांच बजे गांव पहुंचा और पहले भजन-पूजा कर रहे पिता लालता प्रसाद और मां मोहनी देवी से मारपीट की। इसके बाद उसने दोनों की गोली मारकर हत्या कर दी। एसएसपी ने बताया कि घटना के पीछे परिवार में जमीन का विवाद सामने आया है। पुलिस कानूनी कार्वाई में जुटी है, आरोपी की तलाश जारी है।

RELATED ARTICLES

पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के बीच शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में भारी गिरावट

मुंबई । पश्चिम एशिया में जारी युद्ध और तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच सोमवार को शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में भारी...

ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य से 20 जहाजों को गुजरने की अनुमति दी: ट्रंप

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान ने सोमवार सुबह से अगले कुछ दिन तक होर्मुज जलडमरूमध्य के रास्ते तेल के...

सूर्या को इंपैक्ट सब के तौर पर एहतियातन इस्तेमाल किया गया : जयवर्धने

मुंबई। मुंबई इंडियंस के मुख्य कोच महेला जयवर्धने ने कहा कि भारत के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव को टीम के पहले आईपीएल मैच में...

रश्मि खंड सोसायटी में कपड़ा दान अभियान ने जगाई नई उम्मीद

लखनऊ के रश्मि खंड सोसायटी में एक सराहनीय पहल देखने को मिली, जहाँ समाज के जागरूक नागरिकों ने मिलकर ज़रूरतमंदों की सहायता के लिए...

मंच पर दिखे भगवान श्री कृष्ण के पांच स्वरूप

गीता के उपदेशों के साथ हुआ चैती महोत्सव का समापन-फूलों की होली के बीच हुआ समापन उत्सव लखनऊ। ऐशबाग रामलीला मैदान में चल रहे चैती...

महावीर जयंती आज, निकाली गयी पालकी यात्रा

लखनऊ। जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी की जयंती मंगलवार को धूमधाम के साथ मनायी जाएगी। श्री जैन धर्म प्रवर्धनी सभा के...

बच्चों को मिला एकता का संदेश

स्टोरीमैन जीतेश ने सुनाई कहानी लखनऊ। जीवन में केवल ताकत या बुद्धि ही पर्याप्त नहीं होती बल्कि नेक दिली और आपसी एकता भी उतनी ही...

फिल्मों के माध्यम से भारत की संस्कृति को वैश्विक पहचान मिली : पाठक

उत्तर प्रदेश अंतरराष्ट्रीय फिल्म कॉन्क्लेव का आगाज लखनऊ। उत्तर प्रदेश अंतरराष्ट्रीय फिल्म कॉन्क्लेव 2026 का दो दिवसीय भव्य आयोजन दीप प्रज्ज्वलन के साथ शुभारंभ हुआ।...

मुनाल महोत्सव : पहाड़ी लोकनृत्य की बिखरी छटा

तीन दिवसीय महोत्सव का हुआ समापनलखनऊ। लुप्त हो रही लोक संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन में प्रयासरत मुनाल महोत्सव का तीन दिवसीय आयोजन 28...