back to top

सोनिया गांधी ने की उत्तराखंड बाढ़ के कारण नुकसान पर दुख जताया, कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मदद की अपील

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने उत्तराखंड के चमोली में हिमखंड टूटने के कारण उत्पन्न विकराल बाढ़ से जानमाल के नुकसान पर दु:ख जताया और कांग्रेस कार्यकर्ताओं से राहत और बचाव के प्रयासों में लोगों और अधिकारियों की मदद करने की अपील की। सोनिया गांधी ने अपने बयान में कहा कि ग्लेशियर टूटने के कारण उत्तराखंड में बाढ़ और तबाही की परेशान करने वाली खबर से चिंतित हूं जिसके कारण गंगा नदी के निचले जलग्रहण क्षेत्र में खतरे की आशंका व्यक्त की जा रही है।

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, मैं सभी की सुरक्षा के लिए प्रार्थना करती हूं और कांग्रेस कार्यकर्ताओं और वालंटियर से अनुरोध करती हूं कि वे राहत और बचाव के प्रयासों में लोगों और अधिकारियों की मदद करें। उन्होंने कहा कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस इस त्रासदी और संकट की घड़ी में उत्तराखंड के लोगों के साथ खड़ी है। वहीं, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने ट्वीट किया, उत्तराखंड में ग्लेशियर फटने से आई त्रासदी की खबर बहुत दुखद है। इस मुश्किल समय में पूरा देश उत्तराखंड के निवासियों के साथ खड़ा है।

उन्होंने कहा, आपदा में फँसे लोगों के लिए मैं ईश्वर से प्रार्थना करती हूं। प्रियंका ने कहा कि सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से निवेदन है कि राहत और बचाव कार्यों में भरपूर सहयोग करें। गौरतलब है कि उत्तराखंड के जोशीमठ में नंदादेवी ग्लेशियर के फटने ने के कारण धौलीगंगा नदी में विकराल बाढ़ आ गई इसके कारण जानमाल के नुकसान की खबर है। अधिकारियों ने बताया कि एक जलविद्युत परियोजना में काम कर रहे 150 से अधिक श्रमिक लापता है।

RELATED ARTICLES

विजय की फिल्म ‘जन नायकन’ के निर्माताओं ने सेंसर बोर्ड के खिलाफ अपनी याचिका वापस ली

चेन्नई । मद्रास उच्च न्यायालय ने मंगलवार को अभिनेता-नेता विजय अभिनीत तमिल फिल्म ‘जन नायकन’ के निर्माताओं को उनकी वह याचिका वापस लेने की...

शादी की प्‍लानिंग में जुटी हैं श्रद्धा कपूर

मुंबई। ‘स्त्री 2’ (2024) जैसी सुपरहिट फिल्म से एकाएक सुपर स्‍टारडम पर पंहुच चुकी एक्‍ट्रेस श्रद्धा कपूर की आगामी फिल्‍मों का फैंस बेसब्री...

विधानसभा के बजट सत्र: दिवंगत सदस्यों को श्रद्धांजलि के बाद सदन बुधवार सुबह तक स्थगित

लखनऊ। विधानसभा का बजट सत्र इन दिनों जारी है और सत्र के दूसरे दिन की कार्यवाही पूरी तरह शोक और सम्मान के वातावरण में...

बोनफिग्लियोली ट्रांसमिशन ने आईपीओ दस्तावेज जमा किए, 2,000 करोड़ रुपये जुटाने का इरादा

नयी दिल्ली। इटली के बोनफिग्लियोली समूह की भारतीय इकाई बोनफिग्लियोली ट्रांसमिशन ने आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के माध्यम से धन जुटाने के लिए बाजार...

पाकिस्तान विवाद के सौहार्दपूर्ण समाधान के लिए राजीव शुक्ला ने आईसीसी को दिया धन्यवाद

नयी दिल्ली। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की प्रशंसा करते हुए कहा कि उसने...

BCCI ने भारतीय खिलाड़ियों को पत्नियों या मंगेतर के साथ रहने से रोका

नई दिल्ली। बीसीसीआई ने अपनी सख्त नीतियों पर कायम रहते हुए आगामी टी20 वर्ल्ड कप के दौरान भारतीय खिलाड़ियों को उनकी पत्नियों, मंगेतर...