back to top

कोरोना से लड़ाई को सियासी स्वार्थों के लिए कमजोर कर रहे हैं कुछ लोग : योगी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए मंगलवार को कहा कि देश में कोरोना संक्रमण के खिलाफ लड़ाई मजबूती से आगे बढ़ रही है लेकिन कुछ लोग अपने निहित स्वार्थों के लिए इसे कमजोर करने की कोशिश कर रहे हैं।

योगी ने यहां एक बयान में कहा कि कोरोना वायरस के खिलाफ देश की लड़ाई जब मजबूती से आगे बढ़ रही है तब बहुत सारे लोग ऐसे हैं जो आज भी राजनीति करने से बाज नहीं आ रहे हैं। उन्होंने कहा ‘यह अत्यंत दुखद है कि भारत की इस मजबूत लड़ाई को कुछ लोग अपने निहित राजनीतिक स्वार्थों के लिए कमजोर करने का प्रयास कर रहे हैं।’ मुख्यमंत्री ने कहा ‘पहली बार देश के अंदर आपदा के समय में गरीबों, मजदूरों और महिलाओं के लिए एक बड़ा राहत पैकेज प्रधानमंत्री गरीब कल्याण पैकेज के रूप में घोषित हुआ। जो लोग अपने शासनकाल में गरीबों के लिए कल्याणकारी योजनाओं का पैसा हड़प जाते थे, आज जब पैसा सीधे उन गरीबों के खाते में पहुंच रहा है तो उनकी बौखलाहट स्पष्ट दिखाई देती है।’

मालूम हो कि लॉक डाउन के दौरान विपक्षी दल राज्य सरकार पर तमाम तरह की अव्यवस्थाओं के आरोप लगाकर लगातार निशाना साध रहे हैं। विधानसभा में विपक्ष के नेता रामगोविंद चौधरी ने सोमवार को मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामले छुपाए जाने और ऐसा करने के लिए अधिकारियों द्वारा मृतकों के चुपचाप अंतिम संस्कार कराए जाने के आरोप लगाए थे।

योगी ने कहा कि यह दुर्भाग्य है कि जब सरकार बिना किसी भेदभाव के हर एक तबके के साथ खड़ी है, तब कुछ विपक्षी दल केवल राजनीतिक रूप से हर एक मुद्दे में अनावश्यक राजनीति करने का कुत्सित प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह राजनीतिक गरिमा के प्रतिकूल अभद्र आचरण है। जनता सब कुछ जान रही है। इन लोगों के इस नकारात्मक रवैया का जवाब जनता स्वयं देगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा घोषित गरीब कल्याण पैकेज के विषय में अगर उत्तर प्रदेश की बात करें तो इस पैकेज में दो करोड़ 34 लाख श्रमिकों को दो-दो हजार रुपए दिए जा चुके हैं।

इसके अलावा तीन करोड़ 26 लाख महिलाओं के जनधन खाते में कुल 3,260 करोड़ रुपये डाले जा चुके हैं। एक करोड़ 45 लाख परिवारों को नि:शुल्क रसोई गैस के सिलेंडर उपलब्ध कराए गए हैं। करीब 18 करोड़ गरीबों को दो बार का खाद्यान्न वितरित हो चुका है और तीसरी बार का खाद्यान्न उन्हें वर्तमान में दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में सरकार निराश्रित श्रमिकों, गरीबों और रोजाना कमाकर खाने वाले 30 लाख से अधिक लोगों को एक-एक हजार रुपए भरण-पोषण भत्ता दे रही है। उन्हें निशुल्क खाद्यान्न भी उपलब्ध करा रही है।

प्रदेश में 14 लाख से ज्यादा मनरेगा श्रमिक उत्तर प्रदेश में काम कर रहे हैं। उन्हें रोजाना रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है। वृद्धावस्था पेंशन, निराश्रित महिला पेंशन, दिव्यांग पेंशन इत्यादि से 88 लाख से अधिक लोगों को दो 2 महीने की पेंशन की राशि एडवांस दी जा चुकी है। योगी ने कहा कि प्रदेश में जितने भी श्रमिक आए हैं उनके आवागमन के लिए, चाहे उन्हें पृथक-वास केंद्रों में ले जाना हो, आश्रय स्थलों में ले जाना हो या फिर उन्हें वहां से घर पर पृथक-वास में ले जाना हो, उन्हें खाद्यान्न का पैकेट देकर ही भेजा जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में 50,000 से अधिक लेवल वन, टू, थ्री के बेड तैयार किए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार अपने यहां अब तक साढ़े छह लाख से अधिक प्रवासी कामगारों और मजदूरों को ला चुकी है। पहले चरण में 27, 28 और 29 मार्च को छह लाख से अधिक प्रवासी कामगार और श्रमिक उत्तर प्रदेश आए हैं। उन्हें सफलतापूर्वक उनके घरों तक पहुंचाने और उनके उपचार और खाद्यान्न की व्यवस्था उपलब्ध कराई गई थी।

योगी ने कहा कि दूसरे चरण में पिछले 3 दिन के दौरान 50,000 से अधिक प्रवासी श्रमिक उत्तर प्रदेश में आए हैं। इन सब को भी पृथक-वास केंद्र ले जाकर उनके भोजन इत्यादि की व्यवस्था की गई और आवश्यक स्वास्थ्य परीक्षण के बाद शासकीय वाहन से ही घर पर पृथक-वास के लिए पहुंचाया गया है।

RELATED ARTICLES

विजय की फिल्म ‘जन नायकन’ के निर्माताओं ने सेंसर बोर्ड के खिलाफ अपनी याचिका वापस ली

चेन्नई । मद्रास उच्च न्यायालय ने मंगलवार को अभिनेता-नेता विजय अभिनीत तमिल फिल्म ‘जन नायकन’ के निर्माताओं को उनकी वह याचिका वापस लेने की...

शादी की प्‍लानिंग में जुटी हैं श्रद्धा कपूर

मुंबई। ‘स्त्री 2’ (2024) जैसी सुपरहिट फिल्म से एकाएक सुपर स्‍टारडम पर पंहुच चुकी एक्‍ट्रेस श्रद्धा कपूर की आगामी फिल्‍मों का फैंस बेसब्री...

विधानसभा के बजट सत्र: दिवंगत सदस्यों को श्रद्धांजलि के बाद सदन बुधवार सुबह तक स्थगित

लखनऊ। विधानसभा का बजट सत्र इन दिनों जारी है और सत्र के दूसरे दिन की कार्यवाही पूरी तरह शोक और सम्मान के वातावरण में...

वैलेंटाइन वीक : एक दूसरे को टैडी देकर प्रेमियों ने कही दिल की बात

लखनऊ। वैलेंटाइन वीक के दौरान चॉकलेट डे के बाद प्रेमी जोड़ों ने टेडी डे मनाया। वेलेंटाइन वीक में इस दिन टेडी बीयर उपहार में...

हनुमान जन्मोत्सव 2 अप्रैल को, भक्त करेेंगे संकटमोचन की पूजा

लखनऊ। हनुमान जयंती हिंदू धर्म का एक प्रमुख पर्व है, जो भगवान हनुमान के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। हनुमान जी को...

बाबा श्याम के भव्य दरबार का भूमि पूजन कर रखी आधारशिला

तीन दिवसीय निशानोत्सव 20 फरवरी सेलखनऊ। श्री श्याम ज्योत मंडल तीन दिवसीय निशानोत्सव 20 फरवरी से आयोजित कर रहा है। इसके ऐशबाग के तिलकनगर...

नाटक बाप रे बाप ने दर्शकों को खूब गुदगुदाया

उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी की ओर से मंचनलखनऊ। उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी लखनऊ और संत कबीर अकादमी मगहर के संयुक्त तत्वावधान में...

किसानों के भविष्य को नई दिशा देती शॉर्ट मूवी का निर्माण शुरू

शॉर्ट मूवी में डॉ. अय्यूब हुसैन सीईओ एग्रोहब एक वैज्ञानिक के रूप भूमिका निभाएंगे लखनऊ। ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार के दिशा-निदेर्शों पर राष्ट्रीय फिल्म...

विजय की फिल्म ‘जन नायकन’ के निर्माताओं ने सेंसर बोर्ड के खिलाफ अपनी याचिका वापस ली

चेन्नई । मद्रास उच्च न्यायालय ने मंगलवार को अभिनेता-नेता विजय अभिनीत तमिल फिल्म ‘जन नायकन’ के निर्माताओं को उनकी वह याचिका वापस लेने की...