back to top

किसी को भायी किकी और पिकलू की लुकाछिपी किसी को लाल बस

रवीन्द्रालय चारबाग में लखनऊ पुस्तक मेला : दूसरा दिन

लखनऊ। रवीन्द्रालय चारबाग लान में कल से नौ मार्च तक चलने वाले लखनऊ पुस्तक मेले में पुस्तक प्रेमियों के संग ही अभिभावकों के संग आये बच्चों की खूब भीड़ ने मेले की बाल साहित्य की थीम को सार्थक कर दिया।
बाल साहित्य की थीम पर आधारित इस पुस्तक मेले के सबसे करीने से सजे चिल्ड्रन बुक ट्रस्ट के स्टॉल पर लखनऊ बुक फेयर में 10 पुस्तकें एकदम नयी हैं। इनमें किकी और पिकलू की लुकाछिपी, कितना लम्बा होता है एक मिनट, छोटू देखा नहीं देखा, तैनजिन के याक, दो का दम, यह खटोला किसका है, राजा की दावत, रोना बुरा नहीं और लाल बस जैसी किताबें शामिल हैं। अंग्रेजी में भी बहुत सी चित्रों वाली और कहानियों की किताबें हैं। ट्रस्ट की योजना देश के प्रमुख शहरों में बच्चों के लिए फन जोन्स के तौर पर खोलने जा रहा है। स्टाल पर बच्चों के लिए नि:शुल्क पोस्टकार्ड रंग भरो प्रतियोगिता भी चल रही है। इस प्रतियोगिता में छह से 16 साल तक के बच्चे प्रतिभागिता कर सकते हैं। स्टाल संख्या 44 में गीता प्रेस गोरखपुर की बच्चों के लिये बहुत सी प्रेरक पुस्तकें हैं। मेले में शुभी पब्लिकेशंस, हिन्द युग्म, जैको पब्लिशिंग, निखिल पब्लिशर्स जैसे कई स्टालों पर बाल उपयोगी साहित्य उपलब्ध है। इसके अलावा रोचक पजल और खिलौनों के स्टाल भी मेले में हैं।
निखिल प्रकाशन की ओर से मेले के साहित्यिक मंच पर आज डा.रुचि श्रीवास्तव के बाल कहानी संग्रह खुला पिटारा सुनो कहानी और हास्य व्यंग्य संग्रह मुट्ठी भर मुस्कान वरिष्ठ रंगकर्मी गोपाल सिन्हा की अध्यक्षता में हुए समारोह में किया गया। समारोह में अतिथियों के तौर पर उपस्थित विनय श्रीवास्तव, डा.मीरा दीक्षित के साथ ही मुख्य रूप से अलका प्रमोद और नीलम राकेश ने विचार व्यक्त किये। इससे पहले सुबह कार्यक्रमों की शुरूआत आभूषण काव्यात्मक अभिव्यक्ति पटल की काव्य गोष्ठी से हुई। शाम को काव्या एक सतत् यात्रा के काव्य समारोह में विविधता भरी कविताओं की गूंज रही। आशा श्रीवास्तव की सरस्वती वंदना से प्रारम्भ कवि सम्मेलन में विद्वानों का स्वागत संयोजक निवेदिता श्री ने किया। पहली रचना स्मृतियों की छांव हिमांशु शुक्ल ने पढ़ी। इसके बाद रश्मि सिंह, सौरभ अवस्थी आदि 24 रचनाकारों ने अलग-अलग विषयों का काव्यरस श्रोताओं को प्रदान किया। विशाल की अगुवाई आई टीम के रुस्तम, शिवम, आकाश, दीपक, अखिल इत्यादि ने शिक्षा, पर्यावरण और लिंग भेद पर नाटक- ई फार एजूकेशन प्रस्तुत किया। इससे पहले आयो रे आयो रे…., पिया घर आयो…. जैसे गीतों पर संध्या, पूर्वी, नैना, प्रियांशी, यशी, निधि आदि ने समूह नृत्य किया। आर्गन पर ये देश मेरी जान है गीत बजाने वाले कृष्णा गुप्ता के साथ राज, अंश, किशन, अजय, विराट, अनिरुद्ध रिया ने इसे खूबसूरती से गाया। इसके साथ ही मेले में पृथ्वी इनोवेशन की ओर से पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम और प्रतियोगिताओं का दौर चला।

RELATED ARTICLES

पापमोचनी एकादशी व्रत आज, भक्त करेंगे श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। सभी एकादशी में पापमोचनी एकादशी को विशेष माना जाता है। इसके प्रभाव से साधक के पापों का नाश होता है और वह मोक्ष...

चैत्र नवरात्र में ग्रहों-नक्षत्रों के उत्तम और दुर्लभ संयोग

घटस्थापना के लिए दो शुभ मुहूर्तलखनऊ। इस साल चैत्र नवरात्रि 19 मार्च से शुरू हो रहे हैं। इस दिन कलश स्थापना के लिए भी...

शबद कीर्तन संग गुरु ग्रंथ साहिब पर हुई फूलों की वर्षा

बड़ी श्रद्धा से मनाया गयालखनऊ । गुरसिखी कैलेंडर अनुसार चैत माह से नए साल 2026 के पवित्र आगमन के उपलक्ष में लखनऊ की समूह...

पापमोचनी एकादशी व्रत आज, भक्त करेंगे श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। सभी एकादशी में पापमोचनी एकादशी को विशेष माना जाता है। इसके प्रभाव से साधक के पापों का नाश होता है और वह मोक्ष...

चैत्र नवरात्र में ग्रहों-नक्षत्रों के उत्तम और दुर्लभ संयोग

घटस्थापना के लिए दो शुभ मुहूर्तलखनऊ। इस साल चैत्र नवरात्रि 19 मार्च से शुरू हो रहे हैं। इस दिन कलश स्थापना के लिए भी...

शबद कीर्तन संग गुरु ग्रंथ साहिब पर हुई फूलों की वर्षा

बड़ी श्रद्धा से मनाया गयालखनऊ । गुरसिखी कैलेंडर अनुसार चैत माह से नए साल 2026 के पवित्र आगमन के उपलक्ष में लखनऊ की समूह...

पुस्तक मेले में दिन भर चला विमोचन और चर्चा का दौर

रवीन्द्रालय चारबाग में लखनऊ पुस्तक मेला : दूसरा दिन लखनऊ। रवीन्द्रालय में चल रहे लखनऊ पुस्तक मेले में अध्यात्म की पुस्तकें खूब हैं तो यहां...

भगवान झूलेलाल महोत्सव धूमधाम से मनाया गया

बड़ी संख्या में महिलाओं ने शिरकत कर भगवान झूलेलाल का आशीर्वाद प्राप्त किया लखनऊ। शुभम सिटी सिंधी पंचायत पंडित खेड़ा ने आज देर शाम तक...

होली के रंगों के साथ महिला सशक्तिकरण का संदेश, 15 महिलाएं सम्मानित

फूलों की होली के साथ सामाजिक एकता और महिला सशक्तिकरण का उत्सवएक भारत, श्रेष्ठ भारत की भावना के साथ मनाया गया होली मिलन समारोह...