back to top

भारत में कोरोना वायरस से संक्रमण के अब तक 28 मामलों की पुष्टि हुई : हर्षवर्धन

नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने बुधवार को कहा कि देश में अब तक कोरोना वायरस से संक्रमण के 28 मामलों की पुष्टि हो गई है, इनमें इटली के 16 पर्यटक भी शामिल हैं।

डॉ.हर्षवर्धन ने कोरोना वायरस से उत्पन्न स्थिति से निपटने के लिए मंत्रालय द्वारा किए गए एहतियाती उपायों की समीक्षा बैठक के बाद संवाददाता सम्मेलन में बताया कि विदेश यात्रा कर भारत आने वाले सभी यात्रियों की हवाईअड्डों पर जांच की जाएगी। अभी तक कोरोना वायरस के संक्रमण के दायरे वाले 12 देशों से भारत आने वाले यात्रियों की ही स्क्रीनिंग की जा रही थी।

हर्षवर्धन ने बताया कि बैठक में मौजूद दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्एन्द्र जैन और दिल्ली नगर निगमों के अधिकारियों से भी स्थानीय अस्पतालों में संक्रमण की आशंका वाले लोगों को अन्य मरीजों से अलग रखने के लिए आइसोलेशन वार्ड बनाने सहित अन्य जरूरी स्वास्थ्य सुविधाओं को आपसी सामंजस्य से दुरुस्त करने को कहा गया है।

उन्होंने कहा कि मरीजों की संख्या बढऩे पर दिल्ली सरकार और नगर निगम के अस्पतालों में पर्याप्त चिकित्सा इंतजाम करने को कहा गया है। उन्होंने कहा, कोरोना वायरस के देश पर आसन्न संकट को देखते हुए हम सभी स्तरों पर एक ही इकाई के रूप में काम कर रहे हैं। इस स्थिति से निपटने के लिए हमें आपसी सामंजस्य से साझा उपाय करने होंगे।

डॉ. हर्षवर्धन ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए लोगों से भीड़भाड़ वाले स्थानों पर जाने और एक-दूसरे के सीधे संपर्क में आने से बचने की अपील की है। साथ ही उन्होंने कहा यदि ईरान की सरकार सहयोग के लिए तैयार होती है तो वहां भी एक जांच केंद्र बनाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि ऐसा होने से स्क्रीनिंग के बाद ईरान से भारत के नागरिकों को वापस लाने में मदद मिलेगी। एक अनुमान के मुताबिक ईरान में लगभग 1200 भारतीय नागरिक मौजूद हैं। इनमें ज्यादातर छात्र और तीर्थयात्री शामिल हैं।

हर्षवर्धन ने कहा कि उन्होंने दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री और नगर निकाय के अधिकारियों से मुलाकात कर उनसे भी शहर के अस्पतालों में पृथक वार्ड की सुविधाएं तैयार करने की अपील की है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि कोरोना वायरस से संक्रमण के जिन 28 मामलों की पुष्टि हुई है उनमें 45 वर्षीय एक मरीज दिल्ली के मयूर विहार इलाके का निवासी है और छह अन्य उसके आगरा निवासी रिश्तेदार हैं।

उन्होंने बताया कि इन सभी का इलाज दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में चल रहा है। उन्होंने कहा कि इनके अलावा तेलंगना के 24 वर्षीय एक अन्य मरीज में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई है। वहीं, इटली के पर्यटकों के एक समूह के 16 सदस्य भी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। इन पर्यटकों का वाहन चालक भी इस वायरस के संक्रमण का शिकार हुआ है।

संक्रमण की पुष्टि वाले इटली के एक पर्यटक दंपति का इलाज जयपुर के एसएमएस अस्पताल में और 14 अन्य सदस्यों एवं वाहन चालक को दिल्ली के छावला स्थित आईटीबीपी के कैंप में रखा गया है। उल्लेखनीय है कि भारत में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि वाले तीन मामले सबसे पहले केरल में सामने आए थे, लेकिन इलाज के बाद संक्रमण मुक्त होने पर इनकी अस्पताल से छुट्टी कर दी गई थी। उन्होंने बताया कि अब तक हवाई अड्डों पर 5,89,000 लोगों की जबकि सीमाओं पर दस लाख से भी ज्यादा लोगों की स्क्रीनिंग की गई है।

इसके अलावा समुद्री रास्ते से भारत आने वाले 15 हजार से अधिक यात्रियों की स्क्रीनिंग प्रमुख छोटे-बड़े बंदगाहों पर की गई। इनके अलावा लगभग दस लाख से अधिक लोगों की स्क्रीनिंग नेपाल सहित अन्य सीमावर्ती पड़ोसी देशों की सीमा पर की जा चुकी है। इस बीच मंत्रालय के अधिकारियों ने बताया कि संक्रमण वाले इटली के पर्यटक स्वदेश वापस जाना चाहते हैं। उन्होंने बताया कि पर्यटकों के समूह में पहले यात्री के संक्रमण की जयपुर में पुष्टि होने के बाद से ही समूह के सभी सदस्यों ने स्वदेश वापसी की इच्छा जताई थी। हालांकि, अधिकारियों ने फिलहाल इन सभी को भारत में ही रुकने की सलाह दी है।

हर्षवर्धन ने कोरोना वायरस से उत्पन्न स्थिति को देखते हुए स्वास्थ्य सुविधाओं की तैयारी के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि कोरोना वायरस के परीक्षण के लिए पहले सिर्फ पुणे स्थित राष्ट्रीय विषाणु विज्ञान संस्थान की प्रयोगशाला का ही विकल्प मौजूद था लेकिन अब परीक्षण की सुविधा का विस्तार कर 15 और प्रयोगशालाएं शुरु की गई हैं। उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस के संक्रमण के परीक्षण के लिए 15 प्रयोगशालाएं काम कर ही हैं जबकि 19 अन्य परीक्षण केन्द्र शुरु किए जाने की प्रक्रिया चल रही है।

उन्होंने बताया रोग निगरानी कार्यक्रम के तहत दिल्ली के संक्रमित मरीज से हाल ही में मिलने वाले 66 लोगों और हैदराबाद में उपचाराधीन तेलंगाना के मरीज के संपर्क में आए 88 लोगों की पहचान कर ली गई है। डॉ. हर्षवर्धन ने सभी राज्यों और केन्द्र शासित क्षेत्रों से भी कोरोना वायरस से उत्पन्न हालात से निपटने के लिए सभी जरूरी इंतजाम करने को कहा है।

RELATED ARTICLES

कुवैत में ईरानी हमलों में एक भारतीय नागरिक की मौत

दुबई । पश्चिम एशिया में एक महीने से जारी संघर्ष में रविवार को कुवैत में एक बिजली और जल अलवणीकरण संयंत्र पर ईरान के...

गोमती तट पर चला स्वच्छता अभियान, 20 कुंतल कचरा निकाला

लखनऊ। राम नवमी के बाद गोमती नदी के घाटों पर पूजा सामग्री एवं देवी-देवताओं की मूर्तियों के विसर्जन से उत्पन्न कचरे को हटाने के...

गन्ना विभाग और यूपीएसआरएलएम के बीच हुआ एमओयू

लखनऊ। प्रदेश सरकार ने प्रदेश की महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण और कृषि आधारित गतिविधियों में उनकी भागीदारी बढ़ाने की दिशा में बड़ा कदम...

कुवैत में ईरानी हमलों में एक भारतीय नागरिक की मौत

दुबई । पश्चिम एशिया में एक महीने से जारी संघर्ष में रविवार को कुवैत में एक बिजली और जल अलवणीकरण संयंत्र पर ईरान के...

गोमती तट पर चला स्वच्छता अभियान, 20 कुंतल कचरा निकाला

लखनऊ। राम नवमी के बाद गोमती नदी के घाटों पर पूजा सामग्री एवं देवी-देवताओं की मूर्तियों के विसर्जन से उत्पन्न कचरे को हटाने के...

गन्ना विभाग और यूपीएसआरएलएम के बीच हुआ एमओयू

लखनऊ। प्रदेश सरकार ने प्रदेश की महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण और कृषि आधारित गतिविधियों में उनकी भागीदारी बढ़ाने की दिशा में बड़ा कदम...

सीएम योगी आदित्यनाथ ने आंगनवाड़ी केंद्रों का शिलान्यास-लोकार्पण किया, कार्यकत्रियों को दिए स्मार्टफोन व नियुक्ति पत्र

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को लोकभवन सभागार में बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग की महिला सशक्तीकरण, बाल विकास और रोजगार सृजन को नई...

3574 क्रय केंद्रों पर आज से शुरू होगी गेहूं खरीद,2.24 लाख से अधिक किसानों ने कराया पंजीकरण

50 लाख मीट्रिक टन खरीद का लक्ष्य, 2585 रुपये प्रति कुंतल एमएसपी पर होगी गेहूं खरीद लखनऊ। रबी विपणन वर्ष 2026-27 के लिए सरकार के...

सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में जाति-धर्म और क्षेत्रवाद से परे सभी को मिला समान अवसर

665 नर्सिंग अधिकारियों को मिला नियुक्ति पत्र, बोले-पारदर्शी चयन प्रक्रिया से मिला हक लखनऊ। लोक भवन में आयोजित भव्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने...