तो इस कारण बंद हुआ राजधानी का प्रसिद्ध शॉपिंग मॉल

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के एक शॉपिंग मॉल को कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन नहीं करने पर गुरुवार को अगले आदेश तक बंद कर दिया गया। जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश ने बताया कि गोमतीनगर स्थित फन रिपब्लिक मॉल को कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करने में विफल रहने पर अगले आदेशों तक बंद कर दिया गया है।

जिलाधिकारी ने बताया कि मॉल प्रशासन को इससे पहले भी प्रोटोकॉल नहीं मानने पर नोटिस दिया गया था मगर उसने इस पर कोई ध्यान नहीं दिया, जिसके बाद उसे बंद करने की कार्वाई की गई है। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन के अधिकारियों ने पिछली 23 मार्च को फन रिपब्लिक मॉल का निरीक्षण किया था और इस दौरान वहां आगंतुक रजिस्टर नदारद पाया गया और मास्क पहने बगैर लोगों को भी मॉल के अंदर प्रवेश करने दिया जा रहा था, जिसके बाद मॉल प्रशासन को नोटिस जारी किया गया था।

जिलाधिकारी ने बताया कि बृहस्पतिवार को जिला प्रशासन की एक टीम ने मॉल का फिर से निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि इस दौरान न तो वहां कोविड-19 हेल्पडेस्क पाई गई और न ही सामाजिक दूरी का पालन कराया गया। उन्होंने बताया कि इसके अलावा ऐसे लोग भी मॉल में प्रवेश करते हुए नजर आए जिन्होंने मास्क नहीं पहना था। उन्होंने बताया कि मॉल प्रशासन को 24 घंटे के अंदर कचहरी में संबंधित अधिकारियों को स्पष्टीकरण देने को कहा गया है। अगर ऐसा नहीं किया जाता है तो मॉल का लाइसेंस रद्द करने की सिफारिश भी की जा सकती है।

RELATED ARTICLES

महाराष्ट्र में हिंदी को अनिवार्य नहीं बनाने देंगे, राज्य सरकार के फैसले का उद्धव ने किया विरोध

मुंबई। शिवसेना (उबाठा) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने शनिवार को कहा कि उनकी पार्टी महाराष्ट्र में हिंदी को अनिवार्य नहीं बनाने देगी। ठाकरे का यह...

घर में बच्ची को अकेला देखकर युवक ने बनाया हवश का शिकार

भिंड। मध्यप्रदेश के भिंड जिले में 10वीं कक्षा के एक छात्र ने पड़ोस में रहने वाली आठ वर्षीय बच्ची से कथित तौर पर दुष्कर्म...

जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनीं 300 की फरियाद, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को यहां जनता दर्शन में पुलिस तथा राजस्व विभाग से जुड़े मामलों के समाधान में अनावश्यक देरी न...

Latest Articles