back to top

सड़क दुर्घटनाओं में छह प्रवासी मजदूरों की मौत, 95 अन्य घायल

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी, जालौन, महोबा और बहराइच जिलों में अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में छह प्रवासी मजदूरों की मौत हो गई और 95 अन्य लोग घायल हो गए। बाराबंकी में, सूरत से वापस बहराइच लौट रहे मजदूर लखनऊ-अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग पर बड़ेल स्थित भाजपा कार्यालय के सामने शुक्रवार सुबह वाहन का इंतजार कर रहे थे। तभी एक ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। इस हादसे में तीन श्रमिकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतकों में दो सगे भाई और उनके चाचा शामिल हैं।

पुलिस ने बताया कि नगर कोतवाली क्षेत्र में लखनऊ-अयोध्या राजमार्ग पर बड़ेल स्थित भाजपा कार्यालय के सामने वाहन के इंतजार में खड़े सात श्रमिकों को लखनऊ की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में शिशुपाल(32), उसके छोटे भाई जितेंद्र (30) तथा उसके चाचा मोहन (40) की मौत हो गई और पांच लोग घायल हो गए। ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।

इस बीच, जालौन के पुलिस अधीक्षक सतीश कुमार ने बताया कि गुरुवार रात थाना एट के गिर थान के पास डीसीएम मेटाडोर को ट्रक ने टक्कर मार दी और मेटाडोर गहरे खड्डे में जा गिरी जिससे दो लोगों की घटनास्थल पर मौत हो गई। यह मेटाडोर चार दिन पहले मुंबई से चली थी और 46 लोगों को लेकर उत्तर प्रदेश आ रही थी। मरने वालो में सुंदरी नामक महिला और शेर बहादुर नामक पुरूष शामिल है। चालीस प्रवासी मजदूरों को घायल अवस्था में उरई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

एक अन्य घटना में, बहराइच जिले में मुंबई से मजदूरों को लेकर आ रही डीसीएम मेटाडोर शुक्रवार सुबह लखनऊ-बहराइच राजमार्ग पर अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में मेटाडोर में सवार एक मजदूर की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई और 31 अन्य मजदूर घायल हो गए।

अपर पुलिस अधीक्षक अजय प्रताप सिंह ने बताया कि शुक्रवार सुबह लखनऊ बहराइच राजमार्ग पर स्थित थाना फखरपुर अंतर्गत मदनकोठी के निकट महाराष्ट्र से मजदूरों को लेकर आ रही डीसीएम मेटाडोर अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकराने के बाद पेड़ से टकरा गई। हादसे में डीसीएम में सवार यात्रियों में से 32 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस ने सभी घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में इलाज के दौरान बहराइच जिले के थाना रिसिया अंतर्गत हुसैनपुर निवासी गुलाम जिलानी (28) की मौत हो गई। एएसपी ने बताया कि सभी घायल बहराइच जिले के निवासी हैं। इस बीच, महोबा जिले में पनवाड़ी कस्बे के पास प्रवासी मजदूरों से भरा एक ट्रक गुरुवार देर रात पलट गया, जिससे उसमें सवार 20 मजदूर घायल हो गए। प्रवासी मजदूरों को गुजरात से लेकर छत्तीसगढ़ जा रहे ट्रक के चालक को झपकी लग गई और यह हादसा हो गया।

नगर पुलिस उपाधीक्षक (सीओ) जटाशंकर राव ने बताया कि गुरुवार देर रात ढाई-तीन बजे के बीच करीब 70-80 प्रवासी मजदूरों को गुजरात से लेकर छत्तीसगढ़ जा रहा एक ट्रक पनवाड़ी कस्बे में झांसी-मिर्जापुर राजमार्ग पर हनुमान मंदिर के पास पलट गया, जिससे उसमें सवार 20 मजदूर घायल हो गए। उन्होंने कहा, पनवाड़ी पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए पनवाड़ी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया है। पनवाड़ी पुलिस ने कहा, चालक को अचानक झपकी लग जाने से ट्रक असंतुलित होकर पलट गया।

RELATED ARTICLES

हनुमान सेतु (पीपा पुल) का भव्य लोकार्पण कर ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने दी बड़ी सौगात

लखनऊ। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने अपने मऊ भ्रमण के दौरान कल देर रात तमसा नदी स्थित हनुमान घाट पर निर्मित...

बीएसएफ जवान की हत्या का खुलासा, पत्नी समेत पांच गिरफ्तार

मेरठ। मेरठ जिले के इंचौली थाना क्षेत्र में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवान नैन सिंह की हत्या के मामले में पुलिस ने उसकी...

वैभव सूर्यवंशी के सामने होगी गुजरात टाइटंस के तेज गेंदबाजों की कड़ी परीक्षा

अहमदाबाद। कैगिसो रबाडा, प्रसिद्ध कृष्णा और मोहम्मद सिराज की मौजूदगी वाला तेज गेंदबाजी आक्रमण देखने में तो काफी खतरनाक लगता है, लेकिन शनिवार को...

कूद से कम्यूट फिल्मों के दौर की होगी शुरूआत: नीलेश मिसरा

इस प्रारूप का उद्देश्य ऐसी फिल्मों का निर्माण करना हैलखनऊ। हिन्दी सिनेमा के प्रख्यात गीतकार, लेखक और स्टोरीटेलर नीलेश मिसरा ने अपनी नई फिल्म...

कलाकार मिलन समारोह में गूंजी गजलें और गीत

राय उमानाथ बली में 33वां कलाकार मिलन समारोहलखनऊ। विश्व हिंदी रंगमंच दिवस पर कलाकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश की ओर से 33वां कलाकार मिलन समारोह...

गुड फ्राइडे : जो क्रूस पे कुर्बान है वो मेरा मसीहा है… से गूंजे शहर के चर्च

गिरजाघरों में श्रद्धा पूर्वक मनाया गया गुड फ्राइडे, चर्चों में हुई विशेष प्रार्थना सभाएं, गाए गये प्रभु यीशु के बलिदान को याद करते हुए...

श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ, निकली भव्य कलश यात्रा

भांगड़ा और ढोल-नगाड़ों की थाप पर थिरकती महिलाएं​लखनऊ। हरिश्चंद्र वंशीय समाज महिला समिति 'सुहासिनी' के तत्वावधान में शुक्रवार से सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान...

लखनऊ की पूजा गर्ग बनीं फिक्की फ्लो की 43वीं राष्ट्रीय अध्यक्ष

सिमरन साहनी बनी फ्लो लखनऊ चैप्टर की नई चेयर पर्सन लखनऊ। फिक्की लेडीज आॅर्गनाइजेशन गर्व के साथ घोषणा करता है कि लखनऊ की पूजा गर्ग...

एक एंग्री ओल्ड मैन की जबरदस्त कहानी है ‘सूबेदार’

अभिनेता ने अपने स्टाइल, स्वैग, आक्रोश और हीरोइज्म से इसे यादगार बनायालखनऊ। अस्सी-नब्बे के दशक में बॉलीवुड में अन्याय और भ्रष्ट सिस्टम के खिलाफ...