back to top

रक्षाबंधन पर्व पर बहनों ने बढ़ चढ़कर फ्री यात्रा का लाभ लिया

लखनऊ। प्रदेश में रक्षाबन्धन के पर्व पर इस वर्ष कुल 24 लाख 44 हजार 970 महिलाओं ने प्रदेश सरकार की फ्री यात्रा का लाभ उठाया, जबकि विगत वर्ष 22 लाख 32 हजार 322 महिलाओं ने फ्री यात्रा का लाभ लिया था। बहनों को फ्री यात्रा का लाभ देने से परिवहन निगम को इस वर्ष 18.98 करोड़ रुपए का वित्तीय व्यय आया है। प्रदेश सरकार की इस योजना का महिलाओं ने प्रशंसा की और मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया।

यह जानकारी परिवहन मंत्री ने देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री की मंशानुरूप रक्षाबन्धन के पावन पर्व पर प्रदेश की बहनों को दो दिन की सुरक्षित एवं फ्री यात्रा करायी गयी। उन्होंने कहा कि प्रदेश की इस फ्री यात्रा का लाभ उठाते हुए गरीब बहनें भी अपने भाइयों की कलाइयों पर राखी बांध सकी। उनको अपने भाइयों के पास तक पहुंचने के लिए विगत वर्षों की भॉति इस वर्ष भी किराये की चिंता नहीं करनी पड़ी। प्रदेश की योगी सरकार ने महिलाओं की सुरक्षित यात्रा के दृष्टिगत ही प्रतिवर्ष इस योजना का लाभ महिलाओं को दिया जा रहा है। बहनें इस योजना का लाभ उठाकर भाई.बहन के पवित्र रिश्ते की डोर व रक्षाबंधन को अपने भाइयों की कलाई में बांधकर मुरादों को पूरा करती हैं।

RELATED ARTICLES

विजय की फिल्म ‘जन नायकन’ के निर्माताओं ने सेंसर बोर्ड के खिलाफ अपनी याचिका वापस ली

चेन्नई । मद्रास उच्च न्यायालय ने मंगलवार को अभिनेता-नेता विजय अभिनीत तमिल फिल्म ‘जन नायकन’ के निर्माताओं को उनकी वह याचिका वापस लेने की...

शादी की प्‍लानिंग में जुटी हैं श्रद्धा कपूर

मुंबई। ‘स्त्री 2’ (2024) जैसी सुपरहिट फिल्म से एकाएक सुपर स्‍टारडम पर पंहुच चुकी एक्‍ट्रेस श्रद्धा कपूर की आगामी फिल्‍मों का फैंस बेसब्री...

विधानसभा के बजट सत्र: दिवंगत सदस्यों को श्रद्धांजलि के बाद सदन बुधवार सुबह तक स्थगित

लखनऊ। विधानसभा का बजट सत्र इन दिनों जारी है और सत्र के दूसरे दिन की कार्यवाही पूरी तरह शोक और सम्मान के वातावरण में...

वैलेंटाइन वीक : एक दूसरे को टैडी देकर प्रेमियों ने कही दिल की बात

लखनऊ। वैलेंटाइन वीक के दौरान चॉकलेट डे के बाद प्रेमी जोड़ों ने टेडी डे मनाया। वेलेंटाइन वीक में इस दिन टेडी बीयर उपहार में...

हनुमान जन्मोत्सव 2 अप्रैल को, भक्त करेेंगे संकटमोचन की पूजा

लखनऊ। हनुमान जयंती हिंदू धर्म का एक प्रमुख पर्व है, जो भगवान हनुमान के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। हनुमान जी को...

बाबा श्याम के भव्य दरबार का भूमि पूजन कर रखी आधारशिला

तीन दिवसीय निशानोत्सव 20 फरवरी सेलखनऊ। श्री श्याम ज्योत मंडल तीन दिवसीय निशानोत्सव 20 फरवरी से आयोजित कर रहा है। इसके ऐशबाग के तिलकनगर...

नाटक बाप रे बाप ने दर्शकों को खूब गुदगुदाया

उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी की ओर से मंचनलखनऊ। उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी लखनऊ और संत कबीर अकादमी मगहर के संयुक्त तत्वावधान में...

किसानों के भविष्य को नई दिशा देती शॉर्ट मूवी का निर्माण शुरू

शॉर्ट मूवी में डॉ. अय्यूब हुसैन सीईओ एग्रोहब एक वैज्ञानिक के रूप भूमिका निभाएंगे लखनऊ। ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार के दिशा-निदेर्शों पर राष्ट्रीय फिल्म...

विजय की फिल्म ‘जन नायकन’ के निर्माताओं ने सेंसर बोर्ड के खिलाफ अपनी याचिका वापस ली

चेन्नई । मद्रास उच्च न्यायालय ने मंगलवार को अभिनेता-नेता विजय अभिनीत तमिल फिल्म ‘जन नायकन’ के निर्माताओं को उनकी वह याचिका वापस लेने की...