back to top

केजीएमयू में 24 घंटे मिलेगी सिंगल डोनर प्लेटलेट्स

वरिष्ठ संवाददाता लखनऊ। डेंगू के बढ़ते मामलों को देखते हुए केजीएमयू ने 24 घंटे सिंगल डोनर प्लेटलेट्स (एसडीपी) देने का फैसला किया है। अभी तक सुबह आठ से रात आठ बजे तक ही एसडीपी हो पाती थी। मालूम हो कि डेंगू मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। अब तक लखनऊ में 1198 लोग डेंगू की चपेट में आ चुके हैं।

डेंगू के उन मरीजों में जिनका प्लेटलेट्स काउंट तेजी से कम हो जाता है। शरीर में रक्तस्राव होने लगता है। उन्हें एसडीपी की जरूरत होती है। इसमें मरीज व डोनर का ब्लड ग्रुप एक होना चाहिए। मशीन के माध्यम से प्लेटलेट्स लेते हैं। एक तरफ डोनर के शरीर से प्लेटलेट्स निकाला जाता है, वहीं मशीन के दूसरे हिस्से से मरीज को प्लेटलेट्स चढ़ाया जाता है। इससे मरीज के शरीर में तेजी से प्लेटलेट्स की संख्या बढ़ती है।

केजीएमयू ब्लड एंड ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन विभाग की अध्यक्ष डॉ. तूलिका चन्द्रा के मुताबिक मंगलवार से एसडीपी की सुविधा 24 घंटे मरीजों को उपलब्ध करा दी गई है। उन्होंने बताया कि सामान्य दिनों में प्लेटलेट्स की खपत 100 यूनिट प्रतिदिन थी। इस समय प्रतिदिन 200 यूनिट प्लेटलेट्स की खपत हो रही है। अभी रोजाना एक से दो डेंगू के गंभीर मरीजों की एसडीपी हो पा रही थी। अब चार से पांच एसडीपी हो सकेंगी।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

वीओसी बंदरगाह ‘आउटर हार्बर’ परियोजना में 15,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगा

तूतीकोरिन। वीओ चिदंबरनार (वीओसी) बंदरगाह अपनी बड़ी ‘आउटर हार्बर’ परियोजना में 15,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगा। इसका मकसद बंदरगाह की कुल माल ढुलाई...

अमेरिकी-इजराइली हमलों व खामेनेई की मौत पर दुनियाभर के नेताओं ने दी सधी हुई प्रतिक्रिया

ब्रसेल्स। यह कब तक चलेगा? क्या यह और बढ़ेगा? ईरान के सर्वाेच्च नेता आयतुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबर और ईरान के...

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हुंदै मोटर इंडिया की फरवरी में कुल बिक्री 12.6 प्रतिशत बढ़कर 66,134 इकाई पर

नयी दिल्ली। हुंदै मोटर इंडिया की कुल वाहन बिक्री फरवरी, 2026 में सालाना आधार पर 12.6 प्रतिशत बढ़कर 66,134 इकाई रही है।हुंदै मोटर इंडिया...

ईरान संकट: भारत के लिए तेल आपूर्ति में तत्काल बाधा नहीं, संघर्ष खिंचने पर बढ़ सकती है रूस से खरीद

नयी दिल्ली। होर्मुज जलडमरूमध्य जैसे कच्चे तेल के प्रमुख आपूर्ति मार्ग के बंद होने से भारत को निकट भविष्य में कच्चे तेल की...

वीओसी बंदरगाह ‘आउटर हार्बर’ परियोजना में 15,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगा

तूतीकोरिन। वीओ चिदंबरनार (वीओसी) बंदरगाह अपनी बड़ी ‘आउटर हार्बर’ परियोजना में 15,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगा। इसका मकसद बंदरगाह की कुल माल ढुलाई...