मुंबई। अभिनेत्री श्वेता तिवारी अपना 40 वां जन्मदिन मना रही हैं। इस मौके पर बेटी पलक तिवारी ने उन्हें एक केक बनाकर खिलाया है। टीवी अभिनेत्री श्वेता तिवारी आज बेहद खुश है क्योंकि उनके जन्मदिन को बेटी पलक ने खास बनाया है। श्वेता तिवारी का कोरोना वायरस टेस्ट पॉजिटिव आया था।
इसके बाद उन्होंने अपने करीबी लोगों से दूरी बनाए रखी और अब वह ठीक हो गई है। इसलिए यह दिन उनके साथ पुनर्मिलन को भी चिह्नित करता है। इसे और खास बनाने के लिए श्वेता की बेटी पलक तिवारी ने उनके लिए एक केक भी बनाया। श्वेता ने अपने इंस्टाग्राम पर स्वादिष्ट दिखने वाले इस केक के कई स्निपेट्स भी शेयर किए है।
सावन के हर सोमवार को राशि अनुसार करें इन मंत्रों का जप, भोलेबाबा होंगे प्रसन्न
इस मौके पर एक वीडियो भी श्वेता ने शेयर किया है। इसमें श्वेता को अपने जन्मदिन का केक काटते हुए देखा गया और वह भावुक होकर कहती हैं कि वह सबसे भाग्यशाली मां हैं और उनके जैसा भाग्यशाली कोई दूसरा नहीं है। वीडियो में वह कहती हुई सुनाई देती है, ‘क्या केक बना है लवू। गजब का! मैं इस दुनिया की सबसे लकी मां हूं। मेरे जितना लकी कोई भी नहीं हो सकता।’
श्वेता ने अपने सहयोगियों और परिवार के सदस्यों के स्क्रीनशॉट शेयर की है, जिन्होंने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं है। श्वेता दो सप्ताह पहले उडश्कऊ-19 पॉजिटिव पाई गई थी, इसके अलावा उनके टीवी शो के सह-कलाकार वरुण बडोला ने भी अपनी पत्नी राजेश्वरी सचदेव के साथ उडश्कऊ-19 पॉजिटिव होने के बाद ब्रेक लिया था।