back to top

Shubhanshu Shukla: अंतरिक्ष से लौटा लखनऊ का लाल, ऐतिहासिक सफलता पर सीएम योगी ने लिखा- Welcome back to Earth!

  • योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के माध्यम से बधाई दी

लखनऊ। Axiom Space द्वारा संचालित Axiom Mission 4 (Ax-4) की ऐतिहासिक सफलता के साथ ही लखनऊ के लाल ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला और उनकी टीम की सफल वापसी पर पूरे देश में गर्व और उत्साह का माहौल है। अंतरिक्ष से लौटे भारतीय पायलट को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के माध्यम से बधाई दी और उनकी उपलब्धि को उत्तर प्रदेश और देश के लिए गौरव का क्षण बताया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने संदेश में कहा, ‘वेलकम बैक टू अर्थ! ऐतिहासिक Axiom Mission 4 को सकुशल संपन्न कर सफल वापसी पर ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला व उनकी टीम को हार्दिक बधाई। आपकी उपलब्धि साहस, समर्पण और विज्ञान के प्रति संकल्प का गौरवपूर्ण प्रतीक है। आज हर भारतीय, विशेषकर उत्तर प्रदेशवासी गौरवान्वित है। भारत आपके स्वागत को उत्सुक है।”

अंतरिक्ष मिशन से जुड़कर बढ़ाया देश का गौरव

ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला लखनऊ के मूल निवासी हैं। वायुसेना में उनकी सेवाएं उत्कृष्ट रहीं, लेकिन अब उन्होंने अंतरिक्ष अन्वेषण के क्षेत्र में भी भारत का नाम रोशन किया है। Ax-4 मिशन में भागीदारी कर उन्होंने न केवल भारत, बल्कि उत्तर प्रदेश को भी गर्व से भर दिया है।

Axiom Space की यह मिशन सीरीज़ वाणिज्यिक मानव अंतरिक्ष अभियानों का हिस्सा है, जिसमें अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिक, पायलट और प्रशिक्षित एस्ट्रोनॉट शामिल होते हैं। इस बार भारत से ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला का चयन होना एक बड़ा मील का पत्थर माना गया।

मिशन के दौरान टीम ने अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन पर कई वैज्ञानिक प्रयोगों और तकनीकी परीक्षणों को सफलतापूर्वक अंजाम दिया। भारत की ओर से इसमें तकनीकी कौशल और वैज्ञानिक सहभागिता की एक नई ऊंचाई देखी गई।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हुंदै मोटर इंडिया की फरवरी में कुल बिक्री 12.6 प्रतिशत बढ़कर 66,134 इकाई पर

नयी दिल्ली। हुंदै मोटर इंडिया की कुल वाहन बिक्री फरवरी, 2026 में सालाना आधार पर 12.6 प्रतिशत बढ़कर 66,134 इकाई रही है।हुंदै मोटर इंडिया...

ईरान संकट: भारत के लिए तेल आपूर्ति में तत्काल बाधा नहीं, संघर्ष खिंचने पर बढ़ सकती है रूस से खरीद

नयी दिल्ली। होर्मुज जलडमरूमध्य जैसे कच्चे तेल के प्रमुख आपूर्ति मार्ग के बंद होने से भारत को निकट भविष्य में कच्चे तेल की...

वीओसी बंदरगाह ‘आउटर हार्बर’ परियोजना में 15,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगा

तूतीकोरिन। वीओ चिदंबरनार (वीओसी) बंदरगाह अपनी बड़ी ‘आउटर हार्बर’ परियोजना में 15,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगा। इसका मकसद बंदरगाह की कुल माल ढुलाई...