back to top

श्री श्याम परिवार का ज्येष्ठ माह चलने वाला भंडारे का हुआ समापन

श्री श्याम मंदिर में पूरे ज्येष्ठ माह में चलने वाले भंडारे में दो लाख से अधिक भक्ति ग्रहण किया प्रसाद

लखनऊ। बीरबल साहनी मार्ग स्थित श्री श्याम मन्दिर में श्री श्याम परिवार द्वारा 13 मई से आयोजित श्री श्याम कृपा भंडारे का समापन 11 जून बुधवार को सूजी का हलवा, इमरती राबड़ी एवं फल के जूस की बोतल वितरित किया गया। श्री श्याम परिवार महामंत्री रुपेश अग्रवाल ने बताया कि रोजाना सायं 5 से 11 बजे तक चलने वाले श्री श्याम कृपा भंडारे में तीन हजार से अधिक भक्तों को बदल बदल कर प्रसाद वितरण किया। पूरे माह साढ़े दो लाख से अधिक भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया इस आयोजन को श्री श्याम परिवार के तीस सदस्य एवं संरक्षणगणों के सहयोग से आयोजित किया गया। वहीं कोषाध्यक्ष आशीष अग्रवाल ने बताया कि पहली बार श्री श्याम परिवार द्वारा पूरे ज्येष्ठ माह भंडारे का आयोजन किया गया। इसी कार्यक्रम के चार सामाजिक स्थानों पर ठंडे पानी का वॉटर कूलर लगाया गया। उपरोक्त कार्यक्रम के समापन में बृजेंद्र अग्रवाल, अतुल अग्रवाल, पंकज मिश्रा, करिश्मा अग्रवाल, अनिल गुप्ता एवं श्याम परिवार सदस्यगणों ने सहयोग प्रदान किया।

RELATED ARTICLES

विद्यार्थी एकादश ने मैच जीता आयुर्वेद एकादश ने दिल जीता : कमलेश श्रीवास्तव

अयोध्या। आयुर्वेद के चिकित्सक व क्रिकेट का ककहरा सीखने वाले विद्यार्थियों के बीच मैत्री क्रिकेट मैच का होना ना केवल एक सराहनीय पहल है...

युवक की मौत के बाद परिजनों ने शव रखकर लगाया जाम, ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज

काफी देर की मशक्कत और बातचीत के बाद पुलिस ने ट्रैक्टर चालक अंगद सिंह के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया अंबेडकरनगर – मालीपुर थाना क्षेत्र...

मुख्यमंत्री योगी ने मेरठ में कांवड़ यात्रियों पर की पुष्प वर्षा, असामाजिक तत्वों को दी कड़ी चेतावनी

मेरठ/लखनऊ । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों में कांवड़ यात्रा के पवित्र अवसर पर शिवभक्तों का स्वागत...

अकीदत से अदा की गयी अलविदा की नमाज, मांगी अमन-चैन की दुआ

लखनऊ। माह-ए-रमजान के अंतिम शुक्रवार को शहर की इबादतगाहों पर अकीदत के साथ अलविदा की नमाज अदा की गई। नमाजियों ने मुल्क की तरक्की...

नवरात्र : लखनऊ के 7 देवी मंदिरों में दर्शन करने से पूरी होती है मनोकामना

7 मंदिरों में दर्शन जरूर करना चाहिएलखनऊ। चैत्र नवरात्रि की तैयारियां शुरू हो चुकी है। चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से...

नवरात्र से तीन राशियों पर बनी रहेगी मां दुर्गा की कृपा

नौ दिनों तक मां दुर्गा के अलग-अलग रूपों की पूजा की जाती हैलखनऊ। चैत्र नवरात्र हिंदू धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक मानी...

पुस्तकें मित्र, मार्गदर्शक और गुरु : योगेंद्र उपाध्याय

रवीन्द्रालय चारबाग में लखनऊ पुस्तक मेला प्रारंभ 22 मार्च तक होंगे भव्य साहित्यिक, सांस्कृतिक आयोजन लखनऊ। पुस्तकें मित्र, मार्गदर्शक और गुरु सरीखी हैं। इस पुस्तक मेले...

ऋषि का सद्साहित्य नैतिक शिक्षा प्रदान करता है : उमानन्द शर्मा

459वें युगऋषि वाङ्मय की स्थापना सम्पन्नलखनऊ। गायत्री ज्ञान मंदिर इंदिरा नगर, लखनऊ के विचार क्रान्ति ज्ञान यज्ञ अभियान के अन्तर्गत आर्यकुल कॉलेज आॅफ मैनेजमेंट,...

जैन दर्शन के सिद्धांत आज भी मानवता के लिए प्रासंगिक

जैन दर्शन और साहित्य विषयक दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी संपन्न लखनऊ। उत्तर प्रदेश जैन विद्या शोध संस्थान, लखनऊ तथा बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू)...