back to top

श्रीराम भक्त हनुमान जी की पीठ पर भगवान हैं: पं.नीलेश शास्त्री

लखनऊ। इंदिरा नगर, सेक्टर-20 पार्क नम्बर -दो में आयोजित श्रीराम कथा में वृंदावन के कथा वाचक पंडित नीलेश शास्त्री ने कहा कि मनुष्य की पीठ पर पाप होता है। श्रीराम भक्त हनुमान जी की पीठ पर भगवान है। नौ दिवसीय श्रीराम कथा के अंतिम दिन उन्होंने महावीर हनुमान जी की महिमा का बखान किया। बोले कि सनातन धर्म में मुंडन की व्यवस्था है। क्योंकि माना गया है कि पाप पीठ से होते हुए शीर्ष तक जाता है और बालों में पहुंच जाता है। इसलिए उनका त्याग कर दिया जाता है। यह बात उन्होंने उस प्रसंग में कही जब श्रीराम और लक्ष्मण को हनुमान जी उनको कंधों पर बैठाकर ले जाते हैं। कथा के समापन पर भंडारे का आयोजन किया गया। इसके पूर्व पहले दिन ब्रिजेन्द्र सिंह, गंगा प्रसाद सिंह, आशा सिंह, सुधाकर सिंह की ओर से शोभा यात्रा निकाली गई। इसमें रमेश पत्ति, पूर्णिमा समेत 100 से अधिक लोग शामिल हुए।

सांस दोबारा आएगी इसकी भी गारंटी नहीं

पंडित नीलेश शास्त्री ने कहा कि किस क्षण क्या होगा, नियति ने क्या लिखा है यह कोई नहीं जानता। यहां तक कि अगली सांस मनुष्य ले पाएगा या नहीं, इसका भी नहीं पता। ऐसे में भगवान से बड़ा कोई रक्षक नहीं। यहां तो हर कदम पर मृत्यु खड़ी है। आपके मोबाइल पर कब बुरी खबर आ जाए आप नहीं जानते। उन्होंने बताया कि अयोध्या पहुंचने जब श्रीराम के दरबार में सभी के कार्य तय हो गए। इस पर लोगों ने हनुमान जी से कहा कि आपका नाम तो इस सूची में नहीं है। इस पर उन्होंने कहा कि जब प्रभु को जम्हाई आएगी तो चुटकी बजाने का कार्य मेरा है। यह सेवा मैं कर लूंगा। विद्यावान, गुनी अति चातुर, राम काज करिबे को आतुर…इसीलिए कहा गया है। हनुमान जी समझदार हैं। उन्हें पता था कि हर कार्य का समय निर्धारित है लेकिन जम्हाई तो कभी भी आ सकती है। ऐसे में प्रभु की 24 घंटे सेवा का कार्य उनको मिल गया।
कनक भवन में प्रवेश के लिए शरीर पर लगाया सिंदूर

जब हनुमान जी प्रभु श्रीराम और माता सीता के पीछे कनक भवन में जाने लगे तो द्वार पर खड़ी दो स्त्रियां बोलीं कि यहां सिर्फ सौभाग्यवती स्त्री का ही प्रवेश है। हनुमान जी ने पूछा यह क्या होता है, इस पर दोनों बोलीं कि जिस स्त्री की मांग में सिंदूर हो। इस पर हनुमान जी ने पूरे शरीर पर घी में मिला कर सिंदूर लगा दिया। बोले कि जब सिंदूर से पति प्रसन्न हो सकते हैं तो हमारे रघुपति क्यों नहीं होंगे।

रामराज्य की विशेषता थी बिना मोल के मिलता था सामान

पंडित नीलेश शास्त्री ने कहा कि राम राज्य की विशेषता थी कि जो व्यापारी थे वह व्यापार तो करते थे लेकिन बाजार में सभी वस्तुएं निशुल्क थीं। अयोध्या में इतना धन था जिसकी कोई सीमा नहीं। समाज की व्यवस्था चलाने के लिए स्वयं परमात्मा पूर्ण ब्रह्म राजा थे। समाज की व्यवस्था चलती रहे, हर वर्ग अपने दायित्व का निर्वहन करता था। उसमें धनाकांक्षा नहीं थी।

RELATED ARTICLES

पापमोचनी एकादशी व्रत आज, भक्त करेंगे श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। सभी एकादशी में पापमोचनी एकादशी को विशेष माना जाता है। इसके प्रभाव से साधक के पापों का नाश होता है और वह मोक्ष...

चैत्र नवरात्र में ग्रहों-नक्षत्रों के उत्तम और दुर्लभ संयोग

घटस्थापना के लिए दो शुभ मुहूर्तलखनऊ। इस साल चैत्र नवरात्रि 19 मार्च से शुरू हो रहे हैं। इस दिन कलश स्थापना के लिए भी...

शबद कीर्तन संग गुरु ग्रंथ साहिब पर हुई फूलों की वर्षा

बड़ी श्रद्धा से मनाया गयालखनऊ । गुरसिखी कैलेंडर अनुसार चैत माह से नए साल 2026 के पवित्र आगमन के उपलक्ष में लखनऊ की समूह...

दुबई की कंपनी केरल में करेगी 52,600 करोड़ रुपये का निवेश

तिरुवनंतपुरम। दुबई की कंपनी सोलस्टिस डेटा ने कन्नूर जिले के मट्टनूर में केइन्फ्रा औद्योगिक पार्क में 52,600 करोड़ रुपये कर निवेश करने के लिए...

एल्चे पर जीत से बार्सिलोना के करीब पहुंचा रियाल मैड्रिड

बार्सिलोना । फेडेरिको वाल्वरडे ने तीन मैचों में पांचवां गोल दागकर अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा जिससे रियाल मैड्रिड एल्चे को 4-। से हराकर...

सब-इंस्पेक्टर परीक्षा के सवाल पर विवाद, सीएम योगी ने दिए सख्त निर्देश

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में सब-इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा के एक सवाल को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। इस मामले में मुख्यमंत्री Yogi Adityanath...

पापमोचनी एकादशी व्रत आज, भक्त करेंगे श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। सभी एकादशी में पापमोचनी एकादशी को विशेष माना जाता है। इसके प्रभाव से साधक के पापों का नाश होता है और वह मोक्ष...

चैत्र नवरात्र में ग्रहों-नक्षत्रों के उत्तम और दुर्लभ संयोग

घटस्थापना के लिए दो शुभ मुहूर्तलखनऊ। इस साल चैत्र नवरात्रि 19 मार्च से शुरू हो रहे हैं। इस दिन कलश स्थापना के लिए भी...

शबद कीर्तन संग गुरु ग्रंथ साहिब पर हुई फूलों की वर्षा

बड़ी श्रद्धा से मनाया गयालखनऊ । गुरसिखी कैलेंडर अनुसार चैत माह से नए साल 2026 के पवित्र आगमन के उपलक्ष में लखनऊ की समूह...