back to top

श्री माता वैष्णो देवी कटरा और गुवाहाटी के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, रास्ते में पड़ेंगे ये स्टेशन

वाया लखनऊ, सुल्तानपु, जौनपुर और गाजीपुर सिटी होकर चलेगी

लखनऊ। रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा हेतु लखनऊ मंडल से होकर गुजरने वाली ग्रीष्मकाल विशेष ट्रेनों का संचालन करने का निर्णय लिया गया है। ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी संख्या 04606/04605 (श्री माता वैष्णो देवी कटरा-गुवाहाटी-श्री माता वैष्णो देवी कटरा) का संचालन दोनों दिशाओं में कुल 05-05 फेरे किया जाएगा।

यात्रा के दौरान इस गाड़ी का ठहराव शहीद कैप्टन तुषार महाजन उधमपुर, जम्मू तवी, पठानकोट कैंट, जालंधर कैंट, ढंडारी कलां, अंबाला कैंट, यमुनानगर जगाधरी, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, लखनऊ, सुलतानपुर, जौनपुर सिटी, जौनपुर जंक्शन, गाजीपुर सिटी, बलिया, सुरेमनपुर, छपरा, हाजीपुर, बरौनी, बेगूसराय, खगड़िया, नौगछिया, कटिहार, किशनगंज, न्यू जलपाईगुड़ी, न्यू कोचबिहार, न्यू बोंगाईगांव, गोवालपारा टाउन, कामाख्या एवं गुवाहाटी स्टेशनों पर होगा क इस गाड़ी में स्लीपर श्रेणी के कोच रहेंगे ।

गाड़ी संख्या 04606 श्री माता वैष्णो देवी कटरा से गुवाहाटी के लिए प्रस्थान 02 मई से 30 मई तक प्रत्येक शुक्रवार को चलाई जाएगी। यह ट्रेन श्री माता वैष्णो देवी कटरा स्टेशन से रात्रि 21:30 बजे प्रस्थान करेगी और तीसरे दिन शाम 19:10 बजे गुवाहाटी पहुंचेगी। इस ट्रेन का मण्डल के स्टेशनों पर आगमन एवं प्रस्थान का निर्धारित समय इस प्रकार रहेगा। लखनऊ शाम 16:10 बजे ाकर 16:20 बजे प्रस्थान करेगी। सुलतानपुर शाम 18:25 बजे आकर 18:30 बजे प्रस्थान, जौनपुर सिटी शाम 19:33 बजे आकर 19:35 बजे, जौनपुर जं. शाम 19:55बजे आकर 20:00 बजे प्रस्थान करेगी।

वापसी में यही गाड़ी संख्या 04605 गुवाहाटी से श्री माता वैष्णो देवी कटरा के लिए प्रस्थान 05 मई से 02 जून तक प्रत्येक सोमवार को चलाई जाएगी। यह ट्रेन गुवाहाटी स्टेशन से रात्रि 23:20 बजे प्रस्थान करेगी और तीसरे दिन रात्रि 20:45 बजे श्री माता वैष्णो देवी कटरा पहुंचेगी। इस ट्रेन का मण्डल के स्टेशनों पर आगमन एवं प्रस्थान का निर्धारित समय इस प्रकार रहेगा। यह ट्रेन जौनपुर जं. रात्रि 22:05 बजे आक 22:10 बजे प्रस्थानकरेगी।

जौनपुर सिटी रात्रि 22:33 बजे आकर 22:35 बजे प्रस्थान, सुलतानपुर रात्रि 23:50 बजे आकर 23:55 बजे प्रस्थान तथा लखनऊ रात्रि 01:55 बजे आकर 02:05 बजे प्रस्थान करेगी। 04610/04609 (जम्मू तवी-वाराणसी-जम्मू तवी) सुपरफास्ट आरक्षित विशेष गाड़ी का संचालन दोनों दिशाओं में कुल 10-10 फेरे किया जाएगा तथा यात्रा के दौरान इस गाड़ी का ठहराव पठानकोट कैंट, जालंधर कैंट, ढंडारी कलां, अंबाला कैंट, सहारनपुर, मुरादाबाद, शाहजहांपुर, लखनऊ, सुलतानपुर एवं वाराणसी स्टेशनों पर होगा। इस गाड़ी में वातानुकूलित श्रेणी के कोच रहेंगे।

गाड़ी संख्या 04610 जम्मूतवी से वाराणसी के लिए प्रस्थान 08 मई से 09 जुलाई तक प्रत्येक गुरुवार को चलाई जाएगी। यह ट्रेन जम्मू तवी स्टेशन से प्रात: 06:20 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन प्रात: 05:10 बजे वाराणसी पहुंचेगी। इस ट्रेन का मण्डल के स्टेशनों पर आगमन एवं प्रस्थान का निर्धारित समय इस प्रकार रहेगा लखनऊ जं. रात्रि 23:55 बजे आकर 00:05 बजे प्रस्थान कर सुलतानपुर रात्रि 02:20 बजे आकर 02:25 बजे वाराणसी के लिए प्रस्थान करेगी।

वापसी में यही गाड़ी संख्या 04609 वाराणसी से जम्मूतवी के लिए प्रस्थान 09 मई से 10 जुलाई तक प्रत्येक शुक्रवार को चलाई जाएगी। यह ट्रेन वाराणसी स्टेशन से प्रात: 09:00 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन प्रात: 07:45 बजे जम्मू तवी पहुंचेगी। इस ट्रेन का मण्डल के स्टेशनों पर आगमन एवं प्रस्थान का निर्धारित समय इस प्रकार रहेगा। सुलतानपुर प्रात: 11:10 बजे आकर 11:15 बजे प्रस्थान कर, लखनऊ जं. दोपहर 13:25 बजे आकर 13:35 बजे जम्मूतवी के लिए प्रस्थान करेगी।

RELATED ARTICLES

विभिन्न क्षेत्रों में जॉर्डन के साथ सहयोग का सार्थक विस्तार हुआ है : PM मोदी

अम्मान। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को जॉर्डन की अपनी यात्रा के ठोस नतीजों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्वच्छ ऊर्जा, जल प्रबंधन,...

कर्नाटक में 2023-24 से अब तक 2,800 से अधिक किसानों ने की आत्महत्या: कृषि मंत्री

बेंगलुरु। कर्नाटक के कृषि मंत्री एन. चेलुवरायस्वामी ने राज्य विधानसभा में कहा कि 2023-24 से अब तक राज्य में कुल 2,809 किसानों ने आत्महत्या...

न्यायालय जांच समिति गठित करने को चुनौती देने वाली न्यायमूर्ति वर्मा की याचिका पर सुनवाई के लिए राजी

नयी दिल्ली।उच्चतम न्यायालय ने इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा की उस याचिका पर सुनवाई करने पर सोमवार को सहमति जताई जिसमें...

काकोरी के अमर शहीदों की स्मृति में 37वीं साइकिल यात्रा 19 को

विभिन्न स्थलों पर नुक्कड़ नाटक व जनगीतों की प्रस्तुतियांशहर के इतिहासकार रवि भट्ट यात्रा को दिखाएंगे हरी झंडीनेताजी सुभाष चौक निकट परिवर्तन चौक से...

दया का घर में मना येशु मसीह के जन्म उत्सव

सामूहिक नृत्यों द्वारा मसीह की महिमा का बखान कियालखनऊ। बेतहसदा फैलोशिप ट्रस्ट (दया का घर) द्वारा मसीह यीशु का जन्म उत्सव का आयोजन मलिहाबाद...

दृढ़ संकल्प, अटूट भक्ति और ईश्वर पर परमविश्वास से सारे कष्ट दूर हो जाते हैं

-कमता स्थित शंकरपुरी कालोनी में 25 दिसम्बर तक हो रहा है एकादश श्रीमद् भागवत कथा, कमता महोत्सव एवं 21 कुंडीय ज्ञान यज्ञ एवं भण्डारे...

रंगमंच, संगीत और साहित्य के संगम से सजेगा रेपर्टवा

18 से 21 दिसंबर तक होगा आयोजनलखनऊ। रेपर्टवा फेस्टिवल का इस साल 13वां सीजन है जिसका आयोजन गोमतीनगर स्थित जनेश्वर मिश्र पार्क में चार...

2025 का इफको साहित्य सम्मान मैत्रेयी पुष्पा और अंकिता जैन को युवा सम्मान

सम्मान 30 दिसंबर को आयोजित कार्यक्रम में प्रदान किया जाएगालखनऊ। उर्वरक क्षेत्र की अग्रणी सहकारी संस्था इंडियन फारमर्स फर्टिलाइजर कोआपरेटिव लिमिटेड (इफको) द्वारा वर्ष...

भातखण्डे शताब्दी वर्ष समारोह की तैयारियों का प्रमुख सचिव ने किया निरीक्षण

किसी भी स्तर पर कोई कमी न रह जाएलखनऊ। भारतीय शास्त्रीय संगीत, नृत्य एवं सांस्कृतिक परंपराओं के संरक्षण और संवर्धन में अग्रणी भूमिका निभाने...