आतिशी के बारे में ट्वीट पर सिसोदिया को कारण बताओ नोटिस

नई दिल्ली दिल्ली चुनाव अधिकारियों ने आम आदमी पार्टी (आप) के नेता एवं उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को पूर्वी दिल्ली से आप की उम्मीदवार आतिशी के संबंध में किए ट्वीट के मामले में कारण बताओ नोटिस जारी कर बुधवार शाम तक इस पर जवाब मांगा है।

महेश ने यह नोटिस जारी किया

पूर्वी दिल्ली के निर्वाचन अधिकारी के. महेश ने यह नोटिस जारी किया। भाजपा की दिल्ली इकाई की ओर से 28 अप्रैल को दर्ज कराई शिकायत के आधार पर यह नोटिस जारी किया गया है। आप की पूर्वी दिल्ली से उम्मीदवार आतिशी के उपनाम और धर्म को लेकर खड़े हुए विवाद के बाद सिसोदिया ने 27 अप्रैल को उनके समर्थन में एक ट्वीट किया था। सिसोदिया ने हिन्दी में ट्वीट कर भाजपा और कांग्रेस पर आतिशी के धर्म को लेकर झूठ फैलाने का अरोप लगाया था।

उन्होंने ट्वीट किया, मुझे दु:ख है कि

उन्होंने ट्वीट किया, मुझे दु:ख है कि भाजपा और कांग्रेस मिलकर हमारी पूर्वी दिल्ली की प्रत्याशी आतिशी के धर्म को लेकर झूठ फैला रहे हैं। उप मुख्यमंत्री ने लिखा, भाजपा और कांग्रेस वालो.. जान लो.. आतिशी सिंह है उसका पूरा नाम । राजपूतानी है..पक्की क्षत्राणी…झांसी की रानी है…बच के रहना… जीतेगी भी और इतिहास भी बनाएगी। नोटिस में कहा गया कि ट्वीट आदर्श आचार संहिता की नियमावली के अनुलग्नक-1 की बिंदु संख्या एक का उल्लंघन प्रतीत होता है। उसने कहा कि इसलिए आप इस मामले पर आठ मई 2019 को शाम पांच बजे से पहले अधोहस्ताक्षरित बयान सौंपे, अन्यथा यह मान लिया जाएगा कि आपके पास कहने के लिए कुछ नहीं है।

RELATED ARTICLES

संजय कपूर की कंपनी (सोना कॉमस्टार) के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने नए चेयरमैन की नियुक्ति की।

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड और सोना कॉमस्टार के दिवंगत चेयरमैन संजय कपूर (Sunjay Kapur) के वारिस को चुन लिया...

योगी सरकार मेधावियो को देगी 1 लाख और टैबलेट, खिलाड़ियों को भी मिलेगा बंपर इनाम

166 मेधावी छात्र लखनऊ में होगे सम्मानित | छात्रों को एक लाख रुपये का पुरस्कार | खिलाड़ियों को भी किया जायेगा सम्मानित | लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ...

‘द दिल्ली फाइल्स’ का नाम बदला गया, अब ‘द बंगाल फाइल्स: राइट टू लाइफ’ के नाम से होगी रिलीज़

पब्लिक डिमांड पर बदला गया फिल्म का नाम: अब 'द दिल्ली फाइल्स' नहीं, 'द बंगाल फाइल्स: राइट टू लाइफ' मुंबई:निर्देशक विवेक रंजन अग्निहोत्री की चर्चित...

Latest Articles