गन साफ करते समय चली गोली, भाजपा नेता के सरकारी गनर की मौत

जौनपुर। उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता मनोज सिंह के सरकारी गनर की रविवार तड़के संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने मौत हो गई।

अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) शैलेंद्र सिंह ने बताया कि बरसठी थाना क्षेत्र के बबुरी गांव के निवासी मनोज सिंह की सुरक्षा में तैनात गनर रत्नेश प्रजापति (30) रविवार तड़के गोली लगने से बुरी तरह से जख्मी हो गया। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। अपर पुलिस अधीक्षक के मुताबिक, ऐसी आशंका है कि गनर अपनी बंदूक साफ कर रहा था, तभी दुर्घटनावश गोली चल गई और उसे लग गई।

उन्होंने बताया कि घटना की खबर मिलते ही पुलिस अधीक्षक अजयपाल शर्मा समेत वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। अधिकारी के अनुसार, पुलिस ने गनर के शव को कब्जे में ले लिया है। भाजपा नेता मनोज सिंह इलाहाबाद विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र संघ उपाध्यक्ष हैं। वह 2020 में हुए मल्हनी विधानसभा उपचुनाव में भाजपा के उम्मीदवार थे।

यह खबर भी पढ़े : पिता ने काम करने लिए डांटा, नाराज बेटे ने फांसी लगाकर जान दी

RELATED ARTICLES

जम्मू मेल में मृत मिले युवक की शिनाख्त

अलीगढ़। जम्मू मेल में मृत अवस्था में मिले युवक के शव की शिनाख्त हो गई है। वह जम्मू कश्मीर के ऊधमपुर जिले का रहने...

पुलिस भर्ती में पास हुए 374 अभ्यर्थियों काे नियुक्ति पत्र के लिए आठ बसों से लखनऊ किया गया रवाना

374 आरक्षी नियुक्ति पत्र के लिए लखनऊ रवाना | गृहमंत्री और मुख्यमंत्री देंगे नियुक्ति पत्र | गर्मी में पानी और किट की व्यवस्था की गई | मीरजापुर।...

भीषण गर्मी में ओवरहीट हो रहे ट्रांसफार्मरों पर लगे कूलर भी बेअसर, बिजली की आवाजाही से लोग बेहाल

बार-बार हो रही ट्रिपिंग, ओवरलोडिंग से बढ़े फाल्ट भीषण गर्मी में बिजली की आवाजाही से लोग बेहाल फर्रुखाबाद। जिले में 41 उपकेंद्रों से शहर व ग्रामीण...

Latest Articles