back to top

70 दिन के कड़े शेड्यूल के बाद पूरी हुई राजकुमार संतोषी की सनी देओल स्टारर ‘लाहौर 1947’ की शूटिंग

मुंबई। “लाहौर 1947” हाल के समय में मच अवेटेड प्रोजेक्ट्स में से एक है, जिसमें ऑन स्क्रीन और बिहाइंड द सीन प्रतिभाशाली लोगों की एक मजबूत टीम शामिल है। आमिर खान प्रोडक्शंस द्वारा प्रोड्यूस की जा रही इस फिल्म में एक मजबूत टीम है, जिसमें सनी देओल, राजकुमार संतोषी और आमिर खान का नाम शामिल है, जो पहली बार एक साथ काम कर रहे हैं। फिल्म के लिए बढ़ते उत्साह के साथ, एक रोमांचक अपडेट सामने आया है। अपडेट के मुताबिक, बिना किसी ब्रेक के 70 दिनों के मुश्किल शेड्यूल के बाद आखिरकार फिल्म की शूटिंग पूरी हो गई है।

प्रोडक्शन के करीबी सूत्र के मुताबिक, “लाहौर 1947 की शूटिंग 70 दिनों के इंटेंसिव शेड्यूल के बाद पूरी हो गई है। बिना किसी ब्रेक के शेड्यूल पूरा किया गया है। ऐसे में दिग्गज एक्टर्स को फिल्म में जादुई क्वालिटी लाते देखना एक शानदार अनुभव रहा है। एक बार जब एडिट पूरा हो जाएगा, तो कुछ दिनों तक पैच वर्क होगा… लेकिन मोटे तौर पर फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है। जो कुछ भी कैप्चर किया है, इसके लिए राज जी बहुत उत्साहित हैं। कई भीड़ वाले सीक्वेंसेज भी शूट किए गए हैं।”

हाल ही में एक अपडेट में, मेकर्स ने बताया है कि फिल्म के ग्रैंड फिनाले में एक जबरदस्त ट्रेन सीक्वेंस दिखाया गया है – जो पार्टीशन एरा पर आधारित किसी भी फिल्म में अब तक का सबसे एंबिशियस और डिटेल में फिल्माया गया सीन है। उम्मीद है कि यह फिल्म विजुअल स्टोरी टेलिंग के लिए नए स्टैंडर्ड सेट करेगी, जिसमें उस समय की उलझन और गहरी भावनाओं को अच्छी तरह से और ताकत के साथ दिखाया जाएगा।

लाहौर 1947 के लिए आमिर खान प्रोड्यूसर की भूमिका में कदम रखेंगे और आमिर खान प्रोडक्शंस के जरिए इस प्रोजेक्ट परियोजना में अपने विजन और खास अंदाज को जोड़ेंगे। इस फिल्म का डायरेक्शन राजकुमार संतोषी कर रहे हैं, जो अपनी बेहतरीन कहानी कहने के तरीके के लिए जाने जाते हैं। इस मच अवेटेड फिल्म में सनी देओल और प्रीति जी जिंटा लीड रोल में हैं।

RELATED ARTICLES

फिल्म ‘धुरंधर द रिवेंज’ के सस्पेंस को न करें लीक, आदित्य धर ने लोगों से की भावुक अपील

मुंबई। बॉलीवुड के दिग्गज निर्देशक आदित्य धर ने अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘धुरंधर द रिवेंज’ की रिलीज से ठीक पहले दर्शकों से एक विशेष और...

प्रधानमंत्री मोदी ने संसद को बताया ‘खुला विश्वविद्यालय’, बोले- राजनीति में नहीं होता फुल स्टॉप

नयी दिल्ली। भारतीय लोकतंत्र के उच्च सदन, राज्यसभा में बुधवार को एक भावुक और गरिमामय दृश्य देखने को मिला, जब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने...

घरेलू शेयर बाजारों में शुरुआती कारोबार में आई तेजी, रुपया लुढ़का

सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 518.84 अंक चढ़कर 76,589.68 अंक पर पहुंचा मुंबई। वैश्विक बाजारों से मिले सकारात्मक संकेतों और कच्चे तेल की कीमतों में आई...

जर्मनी के पूर्व कोच जोकिम लोव ने विश्व कप को लेकर सुरक्षा संबंधी चिंताएं जताईं

कोलोन (जर्मनी)। जर्मनी के पूर्व कोच जोकिम लोव ने अमेरिका, मैक्सिको और कनाडा की मेजबानी में होने वाले फुटबॉल विश्व कप में सुरक्षा को...

प्रधानमंत्री मोदी ने संसद को बताया ‘खुला विश्वविद्यालय’, बोले- राजनीति में नहीं होता फुल स्टॉप

नयी दिल्ली। भारतीय लोकतंत्र के उच्च सदन, राज्यसभा में बुधवार को एक भावुक और गरिमामय दृश्य देखने को मिला, जब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने...

घरेलू शेयर बाजारों में शुरुआती कारोबार में आई तेजी, रुपया लुढ़का

सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 518.84 अंक चढ़कर 76,589.68 अंक पर पहुंचा मुंबई। वैश्विक बाजारों से मिले सकारात्मक संकेतों और कच्चे तेल की कीमतों में आई...

ईरान-अमेरिका संघर्ष और वैश्विक ऊर्जा संकट…होर्मुज जलडमरूमध्य का रणनीतिक महत्व

वाशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में ईरान के साथ जारी भीषण युद्ध के तीसरे सप्ताह में प्रवेश करने के साथ ही अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप...

सिधौली सीएचसी पर पहुंचे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक,सफाई एजेंसी को नोटिस

एक हफ्ते का भुगतान रोकने के निर्देश, लापरवाही बर्दाश्त नहीं लखनऊ, विशेष संवाददाता। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक सोमवार को लखनऊ में चिनहट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र...