back to top

Share Market Today : Sensex शुरुआती कारोबार में गिरा, निफ्टी भी नुकसान में

मुंबई। वैश्विक बाजारों में कमजोरी के रुख और विदेशी कोषों की निकासी के बीच सोमवार को स्थानीय Share Market गिरावट के साथ खुले। Share Market में रिकॉर्ड तेजी के बाद निवेशकों ने मुनाफा काटा जिससे बाजार नीचे आया।

BSE का 30 शेयरों वाला Sensex शुरुआती कारोबार में 463.96 अंक गिरकर 76,745.94 अंक पर आ गया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का Nifty 149.6 अंक टूटकर 23,351.50 अंक पर कारोबार कर रहा था। Sensex की 30 कंपनियों में इंडसइंड बैंक, टाटा स्टील, अदाणी पोर्ट्स, भारतीय स्टेट बैंक, बजाज फाइनेंस और जेएसडब्ल्यू स्टील के शेयर नुकसान में थे।

वहीं सन फार्मा, आईटीसी, आईसीआईसीआई बैंक और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज के शेयर लाभ में कारोबार कर रहे थे। अन्य एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में थे। वहीं जापान का निक्की लाभ में था। शुक्रवार को ज्यादातर अमेरिकी बाजार गिरावट के साथ बंद हुए थे। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुक्रवार को 1,790.19 करोड़ रुपये के शेयर बेचे थे।

यह भी पढ़े : UP IPS Transfer : 2 IPS अफसरों का तबादला, वैभव कृष्णा को आजमगढ़ की जिम्मेदारी

RELATED ARTICLES

भारतीय दूतावास की उप प्रमुख ने अमेरिकी सांसदों से मुलाकात की, भारत-अमेरिका संबंधों पर चर्चा की

वाशिंगटन।अमेरिका में भारतीय दूतावास की उप प्रमुख नामग्या खम्पा ने अमेरिकी सांसद सारा एल्फ्रेथ से मुलाकात कर रक्षा, व्यापार तथा निवेश में सहयोग को...

ईरान युद्ध के कारण यात्रा स्थगित होने के बाद ट्रंप मई में चीन की यात्रा करेंगे

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 14 और 15 मई को चीन की यात्रा करेंगे, जहां वह चीन के अपने समकक्ष शी चिनफिंग के...

पश्चिम एशिया संकट: पूर्वी भारत से निर्यात प्रभावित, माल ढुलाई भाड़ा 80 प्रतिशत तक बढ़ा,कोलकाता बंदरगाह पर सैकड़ों कंटेनर फंसे

कोलकाता। पश्चिम एशिया में जारी संकट के कारण यूरोप जाने वाले सामान की ढुलाई की लागत (भाड़ा) में 60 से 80 प्रतिशत तक की...

चैत्र नवरात्र : भक्तों ने की महागौरी की पूजा-अर्चना, मांगी सुख-समृद्धि

लखनऊ। गुरुवार अष्टमी पर माता रानी के दर्शन के लिए मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। माता के महागौरी स्वरूप की पूजा अर्चना...

शुभ योग में राम नवमी आज, घरों व मंदिरों में होगी प्रभु श्रीराम की पूजा

लखनऊ। राम नवमी सनातन धर्म का प्रमुख त्योहार है, जो भगवान श्री राम के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। इस साल चैत्र...

लखनऊ का रंगमंच सामूहिक प्रयासों से ही समृद्ध हुआ : सूर्यमोहन

विश्व रंगमंच दिवस आज लखनऊ। 27 मार्च को विश्व रंगमंच दिवस मनाया जाता है। मगर समय के साथ रंगमंच को पेश करने का तरीका भी...

धोखे और नैतिकता पर आधारित है नाटक गोरखधंधा

अंतराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान में नाटक का मंचनलखनऊ। सूर्या थिएटर कल्चरल आर्ट्स सोसाइटी, लखनऊ द्वारा संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग ने विवेक मिश्रा...

श्रीकृष्ण की भक्ति से सजा चैती महोत्सव का मंच

चैती महोत्सव का सातवां दिन लखनऊ । गुरुवार को ऐशबाग रामलीला मैदान में आयोजित चैती महोत्सव में तुलसी रंगमंच पर कलाकारों ने अपनी प्रतिभा से...

16 विभूतियों को मिलेगा तिरंगा अवार्ड

30 मार्च को राय उमानाथ बलि प्रेक्षागृहलखनऊ। सामाजिक, सांस्कृतिक एवं शैक्षिक संस्था एलायंस सोशल एण्ड कल्चरल सोसाइटी की अर्शफाबाद सआदतगंज लखनऊ में संपन्न हुई...