back to top

UP : शाह की टिप्पणी पर विधानसभा में हंगामा, कार्यवाही अनिश्चितकाल तक स्थगित

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र के चौथे ही दिन बृहस्पतिवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की आंबेडकर से संबंधित टिप्पणी पर विपक्ष के हंगामे के बीच ही अनुपूरक बजट पास कर दिया गया और इसके बाद सदन की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई।

बृहस्पतिवार को कार्यवाही शुरू होते ही समाजवादी पार्टी के सदस्यों ने संविधान निर्माता डॉ. बाबा साहेब आंबेडकर पर दिए गए शाह के बयान पर जमकर हंगामा किया और नारेबाजी की। व्यवस्था बहाल करने के शुरुआती प्रयासों के बावजूद अध्यक्ष सतीश महाना आक्रोशित सदस्यों को शांत होने के लिए राजी नहीं कर सके।

सपा सदस्य विधानसभा में डॉ. आंबेडकर की फोटो लेकर पहुंचे थे। सदन की कार्यवाही के दौरान जमकर हंगामा होता रहा। हंगामे के बीच ही अनुपूरक बजट पास कर दिया गया और इसके बाद सदन की कार्यवाही अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दी गई। हंगामे के बीच अनुपूरक बजट बिना किसी चर्चा के पारित कर दिया गया।

स्पीकर महाना ने विपक्षी सदस्यों से बार-बार अपनी बात रखने के लिए कहा, लेकिन कोई भी बोलने के लिए तैयार नहीं हुआ। व्यवस्था बहाल करने के कई असफल प्रयासों के बाद, उन्होंने विधानसभा को अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दिया, जिससे सोमवार को शुरू हुआ शीतकालीन सत्र अचानक समाप्त हो गया।

RELATED ARTICLES

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सालाना 1.20 करोड़ यात्रियों की क्षमता होगी, पहले चरण में प्रतिदिन औसतन 150 उड़ानें संचालित होंगी

लखनऊ । गौतमबुद्ध नगर जिले के जेवर क्षेत्र में बन रहा नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट तेजी से अपने संचालन की ओर बढ़ रहा है।...

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- अमेरिका में नई तेल रिफाइनरी में निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज

वॉशिंगटन/नयी दिल्ली। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि भारतीय उद्योगपति मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज अमेरिका में 50 वर्ष में स्थापित...

पदक विजेता खिलाड़ियों की फीस होगी माफ, प्रदेश में खुलेगा बालिकाओं के लिए अलग स्पोर्ट्स कॉलेज

लखनऊ। उत्तर प्रदेश स्पोर्ट्स कॉलेजेज सोसाइटी की अहम बैठक बुधवार को खेल एवं युवा कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव की अध्यक्षता...

एबवी ने विश्व ग्लूकोमा सप्ताह पर दृष्टि हानि के मूक खतरे को उजागर करने के लिए राष्ट्रीय मीडिया कॉन्क्लेव का आयोजन किया

प्रमुख नेत्र विशेषज्ञों ने भारत में अपरिवर्तनीय अंधेपन को रोकने के लिए शीघ्र पहचान, नियमित स्क्रीनिंग और अधिक जन-जागरूकता का आह्वान किया नई...

होर्मुज जलडमरूमध्य में मिसाइल से हमले के बाद एक मालवाहक पोत में आग लगी: ब्रिटेन की सेना

दुबई । होर्मुज जलडमरूमध्य में बुधवार को एक मालवाहक पोत पर मिसाइल हमला होने के बाद उसमें आग लग गई। ब्रिटेन की सेना ने...

सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला… 31 साल के हरीश राणा को मिली ‘इच्छामृत्यु’ की मंजूरी, पिता की गुहार पर मिली मौत की इजाजत

गाजियाबाद। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को एक ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए पिछले 12 वर्षों से कोमा में जीवन और मृत्यु के बीच झूल रहे...