back to top

शाहरुख खान स्टारर “जवान” को टॉरस वर्ल्ड स्टंट अवार्ड्स में बेस्ट स्टंट के लिए किया गया नॉमिनेट

मुंबई। शाहरुख खान की फिल्म “जवान” ने बड़े पर्दे पर आकर सफलता की एक बड़ी मिसाल कायम की है। लोगों को इसकी कहानी बहुत पसंद आई और इसके बेहतरीन स्टंट ने भी लोगों को अलग लेवल पर इंप्रेस किया। शाहरुख ने अपनी शानदार फिल्मों के साथ साबित कर दिया है कि वह इस साल के बादशाह हैं, उन्होंने अपनी ही फिल्म से अपने ही रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। अब, “जवान” को टॉरस वर्ल्ड स्टंट अवार्ड्स में बेस्ट स्टंट के लिए नॉमिनेट किया गया है, जिससे इसकी शान और बढ़ गई है।

फिल्म “जवान” को टॉरस वर्ल्ड स्टंट अवार्ड्स में बेस्ट स्टंट के लिए चुना गया है। इसने अपने जबरदस्त स्टंट के लिए फिल्मफेयर अवार्ड्स 2024 और ज़ी सिने अवार्ड्स 2024 जैसे अवार्ड भी जीते हैं। टॉरस वर्ल्ड स्टंट अवार्ड्स स्टंट के लिए ऑस्कर की तरह हैं, और “जवान” को “जॉन विक चैप्टर 4”, “मिशन: इम्पॉसिबल-डेड रेकनिंग”, “एक्सट्रैक्शन-2” और “बैलेरिना” जैसी बड़ी फिल्मों के साथ नामांकित किया गया है। ऐसे में यह फिल्म के लिए एक और बड़ी उपलब्धि है।

इसके अलावा, “जवान” ने दादा साहब फाल्के अवार्ड भी जीता है। फिल्म को दर्शकों ने खूब पसंद किया है और 2023 में IMDB की सबसे पॉपुलर इंडियन फिल्म्स की लिस्ट में टॉप पर रही। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 1159 करोड़ से ज्यादा की कमाई अपने नाम की, और इस तरह से यह एक बड़ी सफल फिल्म बनाकर सामने आई।

“जवान” रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट द्वारा प्रस्तुत और एटली द्वारा डायरेक्टेड फ़िल्म है। इसे गौरी खान ने प्रोड्यूस किया है और गौरव वर्मा ने को-प्रोड्यूस किया है। यह फ़िल्म 7 सितंबर, 2023 को हिंदी, तमिल और तेलुगु में दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज़ की गई थी।

RELATED ARTICLES

केकेआर पहली जीत के लिए बेताब, घरेलू मैदान पर अच्छा प्रदर्शन करना चाहेगा गुजरात टाइटन्स

अहमदाबाद। लगातार खराब प्रदर्शन के कारण दबाव में चल रही कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) की टीम शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में शानदार...

डॉ. अंबेडकर जयंती पर बोले ASBSP अध्यक्ष- शिक्षा पर दें जोर, समता और समानता से ही समृद्ध होगा देश’

लखनऊ। लखनऊ के फैजुल्लागंज स्थित आर्थिक समृद्ध भारत समाज पार्टी के केंद्रीय कार्यालय पर बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती हर्षोल्लास के साथ...

नीतीश कुमार, नितिन नवीन, रामनाथ ठाकुर, सिंघवी सहित नवनिर्वाचित सदस्यों ने राज्यसभा की सदस्यता की शपथ ली

नयी दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन व नीतीश कुमार ने बृहस्पतिवार को अन्य नवनिर्वाचित सदस्यों के साथ राज्यसभा की...

प्रधानमंत्री मोदी बोले – संसद में महिला सशक्तीकरण की दिशा में देश ऐतिहासिक कदम उठाने के लिए पूरी तरह तैयार

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को कहा कि उनकी सरकार संसद के तीन दिवसीय विशेष सत्र में महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए...

केकेआर पहली जीत के लिए बेताब, घरेलू मैदान पर अच्छा प्रदर्शन करना चाहेगा गुजरात टाइटन्स

अहमदाबाद। लगातार खराब प्रदर्शन के कारण दबाव में चल रही कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) की टीम शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में शानदार...

तेज गेंदबाजी आक्रमण ने आरसीबी को खतरनाक टीम बना दिया

बेंगलुरु। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के वर्तमान सत्र में अपने घरेलू मैदान पर लगातार तीन मैच जीतकर इतिहास रच...

मुंबई इंडियंस ने चोटिल अथर्व अंकोलेकर की जगह भगत को टीम में लिया

मुंबई। मुंबई इंडियंस ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के बाकी बचे मैचों के लिए चोटिल अथर्व अंकोलेकर के स्थान पर कृष भगत को टीम...