back to top

शाह ने मोदी को सौंपा लॉकडाउन 5 का खाका

नई दिल्ली। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और उन्हें अभी जारी राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन को 31 मई के बाद बढ़ाए जाने के बारे में सभी मुख्यमंत्रियों के विचारों से अवगत कराया। यह जानकारी अधिकारियों ने दी। एक सरकारी अधिकारी ने बताया कि इस बैठक के दौरान शाह ने मोदी को गुरुवार को मुख्यमंत्रियों के साथ टेलीफोन पर हुई अपनी बातचीत के दौरान मिले सुझावों और प्रतिक्रिया के बारे में अवगत कराया।

देशव्यापी लॉकडाउन की पहली बार घोषणा मोदी ने 24 मार्च को 21 दिन के लिए कोरोना वायरस के प्रसार पर रोक के उद्देश्य से की थी। इसे पहली बार तीन मई तक और उसके बाद फिर 17 मई तक बढ़ाया गया था। लॉकडाउन को बाद में 31 मई तक के लिए बढ़ा दिया गया था। गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्रियों के साथ टेलीफोन पर बातचीत लॉकडाउन का चौथा चरण समाप्त होने के मात्र तीन दिन पहले की।

अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्रियों के साथ बातचीत के दौरान शाह ने यह जानना चाहा कि राज्यों की क्या चिंताएं हैं और एक जून से वे किन क्षेत्रों को खोलना चाहते हैं। अभी तक प्रत्येक लॉकडाउन चरण के विस्तार से पहले मुख्यमंत्रियों के साथ मोदी वीडियो कान्फ्रेंस के जरिए संवाद करते रहे हैं और उनके विचार जानते रहे हैं। ऐसा पहली बार हुआ कि गृह मंत्री ने लॉकडाउन के एक और चरण की समाप्ति से पहले मुख्यमंत्रियों के साथ अलग अलग बातचीत की।

एक अन्य अधिकारी ने बताया कि प्रधानमंत्री के साथ मुख्यमंत्रियों की सभी वीडियो कान्फ्रेंस में शाह मौजूद रहे हैं। ऐसा समझा जाता है कि अधिकतर मुख्यमंत्री चाहते हैं कि लॉकडाउन कुछ रूप में जारी रहे लेकिन साथ ही उन्होंने आर्थिक गतिविधियां बहाल होने और सामान्य जनजीवन चरणबद्घ तरीके से पटरी पर लौटने का पक्ष लिया है। उम्मीद है कि केंद्र सरकार लॉकडाउन को लेकर अपने निर्णय की घोषणा अगले दो दिनों में करेगी।

भारत में कोविड-19 के मामले शुक्रवार को बढ़कर 1,65,799 हो गए जिससे देश दुनिया में कोरोना वायरस से नौवां सबसे अधिक प्रभावित देश बन गया। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि देश में कोविड-19 से मृतक संख्या बढ़कर 4,706 हो गई है। सरकार ने लॉकडाउन 31 मई तक बढ़ाने की घोषणा के साथ ही स्कूल, कालेज और मॉल खोलने पर रोक जारी रखने की बात कही थी।

उसने साथ ही कहा है कि होटल, रेस्तरां, सिनेमा हॉल, मॉल, स्वीमिंग पूल, जिम सभी सामाजिक, राजनीतिक, धार्मिक कार्य और पूजा स्थल 31 मई तक बंद रहेंगे। सरकार ने, हालांकि, ट्रेन और घरेलू उड़ानों के सीमित संचालन की अनुमति दे दी है। भारतीय रेलवे देश के विभिन्न हिस्सों से प्रवासी श्रमिकों को उनके मूल राज्यों में पहुंचाने के लिए 1 मई से विशेष ट्रेनें चला रहा है।

RELATED ARTICLES

प्रधानमंत्री मोदी ने जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का किया उद्घाटन,बोले-‘हर 2 मिनट में उड़ेगा एक जहाज’

ग्रेटर नोएडा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शनिवार को यूपी के गौतमबुद्ध नगर स्थित जेवर में देश के सबसे बड़े जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का...

बांग्लादेश में आईपीएल 2026 प्रसारण पर लगी रोक हटी, क्रिकेट फैंस में खुशी

ढाका। बांग्लादेश के क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। देश की नई सरकार ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के...

आईपीएल 2026 ‘पल्स’… नए मालिकों से लेकर चोटिल दिग्गजों तक, जानें टूर्नामेंट से खबर

नई दिल्ली। इंडियन पीयर लीग (आईपीएल) का 19वां सीजन शुरू होने की दहलीज पर है। इस बार का बिल्ड-अप पिछले सालों की तुलना...

प्रधानमंत्री मोदी ने जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का किया उद्घाटन,बोले-‘हर 2 मिनट में उड़ेगा एक जहाज’

ग्रेटर नोएडा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शनिवार को यूपी के गौतमबुद्ध नगर स्थित जेवर में देश के सबसे बड़े जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का...

बांग्लादेश में आईपीएल 2026 प्रसारण पर लगी रोक हटी, क्रिकेट फैंस में खुशी

ढाका। बांग्लादेश के क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। देश की नई सरकार ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के...

आईपीएल 2026 ‘पल्स’… नए मालिकों से लेकर चोटिल दिग्गजों तक, जानें टूर्नामेंट से खबर

नई दिल्ली। इंडियन पीयर लीग (आईपीएल) का 19वां सीजन शुरू होने की दहलीज पर है। इस बार का बिल्ड-अप पिछले सालों की तुलना...

वैभव सूर्यवंशी के खिलाफ पंजाब किंग्स ने बनाई रणनीति

पंजाब। आईपीएल 2026 के आगाज से पहले पंजाब किंग्स के बल्लेबाज शशांक सिंह ने युवा खिलाड़ियों वैभव सूर्यवंशी और प्रियंश आर्य को लेकर बड़ा...

धोनी की चोट से चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स को लगा बड़ा झटका, शुरुआती मैचों से रहेंगे बाहर

धोनी इस समय 'काफ स्ट्रेन' (पिंडली की मांसपेशियों में खिंचाव) की समस्या से जूझ रहे हैं। चेन्नई । इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के आगाज...

मुख्यमंत्री ने चेन्निथला के 700 करोड़ रुपये के सॉफ्टवेयर घोटाले के आरोप को निराधार बताया

पलक्कड़ । केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने शनिवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रमेश चेन्निथला के प्राथमिक सहकारी समितियों के लिए सॉफ्टवेयर की...