back to top

लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा: सात मरे, 34 घायल

मैनपुरी/लखनऊ (उप्र)। मैनपुरी जिले के करहल क्षेत्र में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर दिल्ली से वाराणसी जा रही एक निजी बस के एक ट्रक से जा टकराने से उसमें सवार कम से कम सात यात्रियों की मौत हो गई तथा 34 अन्य जख्मी हो गए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर दुख व्यक्त करते हुए अधिकारियों को घायलों को समुचित इलाज मुहैया कराने को कहा है। वहीं, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस घटना को लेकर योगी सरकार पर तंज कसा है।

पुलिस सूत्रों ने मैनपुरी में बताया कि…

पुलिस सूत्रों ने मैनपुरी में बताया कि 41 यात्रियों को दिल्ली से वाराणसी लेकर जा रही एक निजी बस शनिवार रात करीब साढ़े 11 बजे आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर एक ट्रक से टकराकर पलट गई। इस हादसे में करीब आठ साल की एक बच्ची समेत सात यात्रियों की मौत हो गई। उनकी शिनाख्त की कोशिश की जा रही है। उन्होंने बताया कि हादसे में 34 अन्य यात्री भी गम्भीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है जिनमें से करीब 12 की हालत नाजुक बताई जाती है। सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर जिलाधिकारी प्रमोद कुमार उपाध्याय और पुलिस अधीक्षक अजय शंकर राय मौके पर पहुंचे और राहत तथा बचाव कार्य शुरू कराया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगरा-लखनऊ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हुए इस हादसे पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने जिला प्रशासन के अधिकारियों से घायलों को समुचित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की अपेक्षा भी की है। वहीं, सपा अध्यक्ष अखिलेश ने अस्पताल जाकर हादसे में घायल लोगों का हाल लिया। साथ ही राज्य सरकार पर आरोप लगाए कि पथ कर वसूलने के बावजूद सरकार राजमार्गों को सुरक्षित बनाने की अपनी जिम्मेदारी के प्रति उदासीन है। उन्होंने कहा कि सरकार को राजमार्गों की व्यवस्था की निगरानी करने और यात्रियों को सुरक्षा देने के लिए पर्याप्त पुलिसिंग और अन्य व्यवस्थाएं उपलब्ध करानी चाहिए।

RELATED ARTICLES

‘युग पुरुष योगी-एक विश्वास’ पुस्तक का भव्य विमोचन, अवनीश अवस्थी बोले- मुख्यमंत्री की उपलब्धियों का प्रेरक दस्तावेज

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नौ वर्षों के कार्यकाल, उनकी कार्यशैली, सुशासन मॉडल और विकास यात्रा पर आधारित पुस्तक ‘युग पुरुष योगी-एक विश्वास’ का...

अखिलेश यादव की बेटी के खिलाफ गलत टिप्पणी पर बोले सीएम योगी -बेटी-बेटी होती और हम तो संस्कार में पले हैं, FIR दर्ज करवाओ

कहा जाता है 'गांव की बेटी सबकी बेटी' 'गांव की बहन सबकी बहन', हमने तो कोई भेदभाव नहीं किया। अखिलेश जी आप दूसरों को उपदेश...

तीन सितंबर से बेंगलुरु में शुरू होगा ग्लोबल शतरंज लीग का चौथा सत्र

नयी दिल्ली। ग्लोबल शतरंज लीग (जीसीएल) का चौथा सत्र तीन सितंबर से बेंगलुरु में आयोजित किया जाएगा। लीग आयोजकों ने शुक्रवार को इसकी घोषणा...

‘युग पुरुष योगी-एक विश्वास’ पुस्तक का भव्य विमोचन, अवनीश अवस्थी बोले- मुख्यमंत्री की उपलब्धियों का प्रेरक दस्तावेज

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नौ वर्षों के कार्यकाल, उनकी कार्यशैली, सुशासन मॉडल और विकास यात्रा पर आधारित पुस्तक ‘युग पुरुष योगी-एक विश्वास’ का...

शुभ संयोग में सोमवती अमावस्या का व्रत आज

लखनऊ। हिंदू धर्म में अमावस्या तिथि को बेहद पवित्र और प्रभावशाली दिन माना जाता है, लेकिन जून में पड़ने वाली अमावस्या बेहद खास मानी...

श्री रामकृष्ण ने जगत जननी मां से ज्ञान प्राप्त किया :स्वामी मुक्तिनाथानंद

सच्चा ज्ञान केवल पढ़ने से नहीं बल्कि आत्मानुभूति से प्राप्त होता है - स्वामी जीलखनऊ। रविवार के प्रात: कालीन सत् प्रसंग में रामकृष्ण मठ...

प्रतिभागियों ने पारंपरिक शैली में चित्र निर्माण का प्रशिक्षण लिया

मनोरंज चित्रकार के मार्गदर्शन में संपन्न हुई बंगाल कालीघाट पटचित्र कार्यशालालखनऊ। राजधानी लखनऊ स्थित कोकोरो आर्ट गैलरी में आयोजित दो दिवसीय बंगाल कालीघाट पटचित्र...

रोको ना डगर मेरो श्याम… पर कलाकारों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

ग्रीष्मकालीन कथक नृत्य कार्यशाला का भव्य समापनलखनऊ। बिरजू महाराज कथक संस्थान, संस्कृति विभाग, उत्तर प्रदेश शासन की स्वायत्तशासी संस्था द्वारा आयोजित ग्रीष्मकालीन कथक नृत्य...

लक्ष्मणपुरी फे​स्टिवल में बिखरेंगे संस्कृति के रंग, होगा विभूतियों का सम्मान

डॉ. अनिल रस्तोगी सहित कई लोगों को मिलेगा लक्ष्मणपुरी गौरव सम्मानलखनऊ। अंतरराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान, बदलाव : एक कदम ​शिक्षा की ओर और कला...