back to top

प्रशासन और जनता के बीच सेतु बने, जागरूकता फैलाएं : नड्डा

नई दिल्ली। भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने मंगलवार को पार्टी विधायकों एवं कार्यकर्ताओं से कहा कि उन्हें प्रशासन और जनता के बीच एक सेतु के रूप में काम करते हुए लोगों की जरूरतों को पूरा करने के साथ प्रशासनिक दिशा निर्देशों के प्रति जागरूक करना है।

नड्डा ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के द्वारा असम के विधायकों के साथ कोरोना संक्रमण पर जारी दिशा-निर्देशों को लेकर चर्चा की। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि चाहे कहीं गाड़ी से जाना हो या कोई और बात हो…सभी चीजों के लिए दिशा निर्देश जारी किए गए हैं, उन्हें पढ़े और रोल मॉडल बने।

उन्होंने पार्टी विधायकों एवं कार्यकर्ताओं से कहा कि सावधान रहें एवं सभी से संवाद बनाए रखें। उन्होंने यह भी कहा कि प्रशासन से अव्यवहारिक मांग नहीं करें। नड्डा ने कहा, आने वाले दिनों में प्रशासन और जनता के बीच एक सेतु के रूप में काम करें। उनकी (जनता) हर जरूरत को पूरा करने एवं उनको आवश्यक दिशा-निर्देशों से अवगत कराकर जागरूक करने का काम करें।

उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि राजनीति के अपने काम को जारी रखते हुए जनता से संवाद और उन्हें समझाने का काम भी महत्वपूर्ण है। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि हमें लम्बी लड़ाई की तैयारी रखनी है। हमें पृथक-वास में रहने वाले लोगों का भी ध्यान रखना है।

RELATED ARTICLES

प्राग मास्टर्स: गुकेश को मिली हार, अरविंद ने ड्रॉ खेला

प्राग। विश्व चैंपियन डी गुकेश को प्राग अंतरारष्ट्रीय शतरंज महोत्सव के मास्टर्स वर्ग के तीसरे दौर में नीदरलैंड के जॉर्डन वैन फोरेस्ट से हार...

अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकी समूहों के करीब 300 लड़ाके मारे गए : पाकिस्तान

इस्लामाबाद। पाकिस्तानी अधिकारियों ने कहा कि अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकवादी समूहों के लगभग 300 लड़ाके उनके खिलाफ जारी अभियान में मारे जा...

तीसरे वनडे में बल्लेबाजी की कमजोरी को दूर करना होगा भारतीय महिला टीम को

होबार्ट। पहले दो मैचों में बुरी तरह हारने के बाद बैकफुट पर खड़ी मौजूदा विश्व चैंपियन भारतीय टीम को आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ रविवार को...

उत्सव वंदेमातरम् : सुरों की लहरों में डूबा लखनऊ

लखनऊ, 28 फरवरी 2026। आकाशवाणी लखनऊ ने भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय के सहयोग से शनिवार को कैसरबाग स्थित कलामंडपम् में राष्ट्रभक्ति पर आधारित भव्य सांस्कृतिक...

जम्मू कश्मीर ने रचा इतिहास… पहली बार रणजी ट्रॉफी का खिताब जीता

हुबली। जम्मू कश्मीर ने शनिवार को यहां कर्नाटक के खिलाफ ड्रॉ रहे फाइनल में पहली पारी की बढ़त के आधार पर पहली बार रणजी...

प्राग मास्टर्स: गुकेश को मिली हार, अरविंद ने ड्रॉ खेला

प्राग। विश्व चैंपियन डी गुकेश को प्राग अंतरारष्ट्रीय शतरंज महोत्सव के मास्टर्स वर्ग के तीसरे दौर में नीदरलैंड के जॉर्डन वैन फोरेस्ट से हार...

अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकी समूहों के करीब 300 लड़ाके मारे गए : पाकिस्तान

इस्लामाबाद। पाकिस्तानी अधिकारियों ने कहा कि अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकवादी समूहों के लगभग 300 लड़ाके उनके खिलाफ जारी अभियान में मारे जा...

तीसरे वनडे में बल्लेबाजी की कमजोरी को दूर करना होगा भारतीय महिला टीम को

होबार्ट। पहले दो मैचों में बुरी तरह हारने के बाद बैकफुट पर खड़ी मौजूदा विश्व चैंपियन भारतीय टीम को आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ रविवार को...

रिंकू सिंह शनिवार को कोलकाता में भारतीय टीम के साथ फिर से जुड़ेंगे

कोलकाता। आक्रामक बल्लेबाज रिंकू सिंह रविवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले अहम मैच से पहले, कोलकाता में भारतीय टी20 विश्व कप टीम के...