फूल माला पहनाकर अमरनाथ यात्रियों के जत्थे को किया रवाना

मोहनलालगंज से ढाई दर्जन यात्रियो का पहला जत्था अमरनाथ बाबा की यात्रा पर हुआ रवाना
लखनऊ। मोहनलालगंज से अमरनाथ सेवादल का पहला जत्था रविवार को अमरनाथ बाबा के दर्शनों के लिये ट्रेन से रवाना हुआ,अमरनाथ सेवा दल के शिव प्रकाश गुप्ता के अगुवाई में मोहनलालगंज से श्रद्धालुओं का जत्था हर- हर महादेव के जयकारों के साथ रवाना हुआ। कस्बा स्थित श्री काशेश्वर महादेव मंदिर (बड़ा शिवालय) में व्यापार मंडल अध्यक्ष एवं चेयरमैन प्रतिनिधि अजय पाण्डेय ‘सत्यम’ ने सभी भक्तों संग हर हर महादेव के जयकारों के साथ पूजा अर्चना कर मत्था टेका और भोग लगा कर जत्थे में शामिल लोगो को फूल माला व अंगवस्त्र पहनाकर अमरनाथ बाबा की यात्रा पर रवाना किया।जिसके बाद लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन से ट्रेन पकड़कर यात्रियो का जत्था जम्मू-कश्मीर में स्थित बाबा अमरनाथ की यात्रा के लिए रवाना हुआ। चेयरमैन प्रतिनिधि ने सभी को मंगलमयी यात्रा की शुभकामनाएं दी। अमरनाथ यात्रा पर सतेन्द्र मिश्रा, अम्बरीश श्रीवास्तव, राघवेन्द्र दीक्षित, घनश्याम शर्मा, विनीत मिश्रा, अनुज मिश्रा, कृष्ण मोहन गुप्ता, हर्ष चौरसिया, वंश वर्मा, विशाल शर्मा, आदित्य वर्मा, प्रवेश सिंह, हिमांशु शर्मा, रक्षित चौरसिया समेत ढाई दर्जन यात्रियों का पहला जत्था रवाना हुआ हैं।

RELATED ARTICLES

रथ पर विराजमान होकर आज नगर भ्रमण पर निकलेंगे श्री जगन्नाथ

लखनऊ। भगवान जगन्नाथ शुक्रवार 27 जून को बलभद्र और माता सुभद्रा के साथ शहर भ्रमण के लिए निकलेंगे। वैसे तो भक्त अमूमन दर्शन के...

शास्त्रीय गायन, वादन, कथक और भरतनाट्यम ने मंच पर समां बांधा

भातखंडे : प्रमाण पत्र वितरण समारोह में प्रतिभागियों नें दी मनमोहक प्रस्तुति लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ मे चल रहे ग्रीष्मकालीन संगीत एवं कला अभिरुचि...

जगन्नाथ रथ यात्रा से पूर्व हुआ सामूहिक हवन यज्ञ

आज नगर भ्रमण पर निकलेंगे श्री जगन्नाथ, माता सुभद्रा, भाई बलदेव लखनऊ। डालीगंज श्री राधा माधव सेवा संस्थान के बैनर तले स्थित 64वा श्री माधव...

Latest Articles