back to top

शेयर बाजारों में शुरुआती कारोबार में तेजी, सेंसेक्स 559 अंक चढ़ा

मुंबई। घरेलू शेयर बाजारों सेंसेक्स और निफ्टी में बुधवार को शुरुआती कारोबार में तेजी देखी गई। पिछले सत्र की भारी गिरावट से उबरते हुए आईटी शेयर में खरीदारी और वैश्विक बाजारों में सकारात्मक रुझान इसकी मुख्य वजह रही।बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 558.79 अंक चढ़कर 82,784.71 अंक पर जबकि एनएसई निफ्टी 157.05 अंक की बढ़त के साथ 25,581.70 अंक पर पहुंच गया।

सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, इन्फोसिस, पावर ग्रिड और इंटरग्लोब एविएशन के शेयर में सबसे अधिक तेजी रही। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, बजाज फाइनेंस, एशियन पेंट्स और मारुति सुजुकी के शेयर में गिरावट दर्ज की गई।

बीएसई आईटी सूचकांक शुरुआती कारोबार 2.08 प्रतिशत चढ़कर 29,850.09 पर कारोबार कर रहा था। कृत्रिम मेधा (एआई) के कारण होने वाले व्यवधान की चिंताओं के बीच मंगलवार को आईटी शेयर में भारी गिरावट आई थी।

एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, चीन का एसएसई कम्पोजिट सूचकांक, जापान का निक्की 225 और हांगकांग का हैंग सेंग उल्लेखनीय रूप से बढ़त में रहे। अमेरिकी बाजार मंगलवार को बढ़त के साथ बंद हुए थे। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड का भाव 0.76 प्रतिशत की बढ़त के साथ 71.31 डॉलर प्रति बैरल रहा।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) मंगलवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने 102.53 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। दूसरी ओर घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 3,161.22 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

RELATED ARTICLES

CM योगी ने जापान की कंपनियों को उत्तर प्रदेश में निवेश का दिया न्योता

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जापान की कंपनियों को राज्य में निवेश करने के लिए बुधवार को आमंत्रित किया। राज्य सरकार की ओर से...

आईटी सिटी योजना 28 को होगी लांच, 336 किसानों को मिलेंगे 870 भूखंड

लखनऊ, विशेष संवाददाता। एलडीए की आइटी सिटी आवासीय योजना 28 फरवरी को लांच होगी। सबसे पहले योजना में लैंड पूलिंग नीति के तहत...

सैट्स के सीईओ ने योगी सरकार की कार्यप्रणाली को खुलकर सराहा

जर्मनी/लखनऊ। इन्वेस्ट यूपी मेगा रोड शो में सिंगापुर की एयरपोर्ट ग्राउंड हैंडलिंग क्षेत्र की अग्रणी कंपनी सैट्स के सीईओ (एशिया-पैसिफिक) बॉब ची ने...

जनप्रतिनिधियों और अफसरों के बीच संवाद के लिए संवाद सेतु का आगाज

गाजियाबाद, हरदोई और कन्नौज से पायलट प्रॉजेक्ट की शुरूआत,अब 10 मिनट में सुनिश्चित होगा जवाब, कमांड सेंटर करेगा मॉनिटरिंग लखनऊ। जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों के...

उपमुख्यमंत्री व सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री ने जर्मनी में वैश्विक रक्षा कंपनियों से किया संवाद…रक्षा संबंधी निवेश को मिला समर्थन

जर्मनी/लखनऊ, विशेष संवाददाता। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दूरदर्शी मार्गदर्शन व उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के नेतृत्व में जर्मनी पहुंचा प्रतिनिधिमंडल वहां के...

नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए के शर्मा ने पीएम आवास योजना को समय-सीमा के भीतर पूरा करने के दिए निर्देश

लखनऊ,विशेष संवाददाता। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए के शर्मा ने संगम सभागार में नगर विकास विभाग की विभिन्न महत्वपूर्ण योजनाओं की विस्तृत...