back to top

सेंसेक्स 222 अंक मजबूत होकर नई ऊंचाई पर बंद, रिलायंस इंडस्ट्रीज में 4 प्रतिशत से अधिक की तेजी

मुंबई। शेयर बाजारों में पिछले दो कारोबारी सत्रों से जारी गिरावट पर बृहस्पतिवार को विराम लगा और बीएसई सेंसेक्स 222 अंक की तेजी के साथ नई ऊंचाई पर बंद हुआ। वैश्विक स्तर पर मजबूत रुख के बीच सेंसेक्स में अच्छी हिस्सेदारी रखने वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज में बढ़त से बाजार में तेजी आई। अमेरिकी फेडरल रिजर्व के प्रमुख जेरोम पावेल के ब्याज दर को लेकर उदार रुख अपनाए जाने के बयान से भी वैश्विक निवेशकों की धारणा मजबूत हुई।

इससे भारत जैसे उभरते बाजारों में कोष के प्रवाह को बल मिला। उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स अंत में 222.13 अंक यानी 0.43 प्रतिशत मजबूत होकर 51,531.52 अंक पर बंद हुआ। इसी तरह, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 66.80 अंक यानी 0.44 प्रतिशत मजबूत होकर 15,173.30 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स के शेयरों में सर्वाधिक लाभ में रिलायंस इंडस्ट्रीज रही। इसमें 4.07 प्रतिशत की तेजी आई।

इसके अलावा सन फार्मा, पावरग्रिड, बजाज फाइनेंस, नेस्ले इंडिया और एचयूएल में भी तेजी रही। दूसरी तरफ, जिन शेयरों में गिरावट दर्ज की गई, उनमें टाइटन, एल एंड टी, ओएनजीसी, एचडीएफसी बैंक, आईटीसी और एसबीआई शामिल हैं। इनमें 2.50 प्रतिशत तक की गिरावट आई। रेलिगेयर ब्रोकिंग के उपाध्यक्ष (शोध) अजीत मिश्रा ने कहा, शुरूआत में कुछ गिरावट के बाद मानक सूचकांकों में तेजी आई और बाजार सीमति दायरे में रहा…मिला-जुला रुख जारी है। पूंजीगत सामान, उपभोक्ता वस्तुएं और वाहन क्षेत्र नुकसान में रहे जबकि तेल एवं गैस, धातु और दूरसंचार लाभ के साथ बंद हुए।

उन्होंने कहा, हम बाजार में तेजी को लेकर अपना रुख दोहराते हैं। हालांकि निवेशकों को शेयरों के चयन को लेकर अतिरिक्त सतर्क रुख अपनाने की जरूरत है। प्रतिभागियों की नजर आगे के रुख को लेकर शुक्रवार को जारी होने वाले आईआईपी, सीपीआई (खुदरा मुद्रास्फीति) और डब्ल्यूपीआई (थोक मुद्रास्फीति) आंकड़ों पर नजर होगी। उधर, अमेरिकी फेडरल रिजर्व के प्रमुख जेरोम पॉवेल ने निवेशकों को भरोसा दिया है कि अर्थव्यवस्था को गति देने के लिए ब्याज दर निकट भविष्य में नीचे बनी रहेंगी….।

एशिया के अन्य बाजारों चीन, जापान और दक्षिण कोरियाई में अवकाश रहा। यूरोप के प्रमुख बाजारों में शुरूआती कारोबार में तेजी रही। इस बीच, वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.67 प्रतिशत घट कर 61.06 डॉलर प्रति बैरल पर चल रहा था। अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 3 पैसे की गिरावट के साथ 72.87 पर बंद हुआ। शेयर बाजार के पास उपलब्ध आंकड़े के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशक घरेलू पूंजी बाजर में शुद्घ लिवाल रहे और उन्होंने बुधवार को 1,786.97 करोड़ रुपए मूल्य के शेयर खरीदे।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...