back to top

सकारात्मक वैश्विक रुझानों के बीच शुरूआती कारोबार में सेंसेक्स, निफ्टी में दिखी तेजी

मुंबई । वैश्विक बाजारों में सकारात्मक रुझानों के बीच शुक्रवार को शुरूआती कारोबार में प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी हुई। अमेरिकी फेडरल रिजर्व के अगले सप्ताह ब्याज दरों में कटौती करने की उम्मीद के चलते दुनिया भर के शेयर बाजारों को समर्थन मिला। इस दौरान 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 287.93 अंक चढ़कर 81,836.66 पर पहुंच गया। दूसरी ओर 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 84.25 अंक बढ़कर 25,089.75 पर था।

सेंसेक्स की कंपनियों में इंफोसिस, टाटा मोटर्स, मारुति, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एक्सिस बैंक और लार्सन एंड टुब्रो के शेयर में उल्लेखनीय बढ़त हुई। दूसरी ओर हिंदुस्तान यूनिलीवर, एचडीएफसी बैंक, भारतीय स्टेट बैंक और टाइटन लाल निशान में थे।शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बृहस्पतिवार को 3,472.37 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। दूसरी ओर घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 4,045.54 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।वैश्विक तेल सूचकांक ब्रेंट क्रूड 0.87 प्रतिशत गिरकर 65.79 डॉलर प्रति बैरल पर था।

अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया सात पैसे गिरकर 88.42 पर

भारतीय रुपया शुक्रवार को शुरूआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले सात पैसे गिरकर 88.42 पर आ गया। भारत के निर्यात पर शुल्क दबाव और विदेशी पूंजी की निकासी जारी रहने से निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि अमेरिकी डॉलर सूचकांक में सुधार और विदेशी पूंजी की निकासी जारी रहने के बीच भारतीय रुपया अपने सर्वकालिक निचले स्तर के आसपास है।

उन्होंने कहा कि आयातकों की डॉलर मांग और भारत तथा अमेरिका के बीच चल रहे शुल्क संबंधी मुद्दों ने भी रुपये पर दबाव डाला। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 88.39 पर खुला, और आगे गिरावट के साथ 88.42 पर आ गया। इस तरह रुपये में पिछले बंद भाव के मुकाबले सात पैसे की गिरावट हुई।

रुपया बृहस्पतिवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 24 पैसे गिरकर 88.35 के सर्वकालिक निचले स्तर पर बंद हुआ था। इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.10 प्रतिशत बढ़कर 97.62 पर पहंच गया। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा कारोबार में 0.83 प्रतिशत की गिरावट के साथ 65.82 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।

RELATED ARTICLES

अब शिक्षा क्षेत्र में दांव लगाने को तैयार मफतलाल समूह…यूनिफॉर्म से लेकर एआई तक अगुवा बनने का इरादा

नई दिल्ली। कभी मशहूर कपड़ ब्रांड रहा अरविंद मफतलाल समूह अब शिक्षा क्षेत्र में बड़ा दांव लगाने जा रहा है। समूह का इरादा यूनिफॉर्म...

मप्र के रायसेन में दो बाइकाें की आमने-सामने की भिड़ंत में दो लोगों की मौत

रायसेन (मध्यप्रदेश)। मध्यप्रदेश के रायसेन जिले में दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई और एक गंभीर रूप...

प्राग मास्टर्स: गुकेश को मिली हार, अरविंद ने ड्रॉ खेला

प्राग। विश्व चैंपियन डी गुकेश को प्राग अंतरारष्ट्रीय शतरंज महोत्सव के मास्टर्स वर्ग के तीसरे दौर में नीदरलैंड के जॉर्डन वैन फोरेस्ट से हार...

अब शिक्षा क्षेत्र में दांव लगाने को तैयार मफतलाल समूह…यूनिफॉर्म से लेकर एआई तक अगुवा बनने का इरादा

नई दिल्ली। कभी मशहूर कपड़ ब्रांड रहा अरविंद मफतलाल समूह अब शिक्षा क्षेत्र में बड़ा दांव लगाने जा रहा है। समूह का इरादा यूनिफॉर्म...

मप्र के रायसेन में दो बाइकाें की आमने-सामने की भिड़ंत में दो लोगों की मौत

रायसेन (मध्यप्रदेश)। मध्यप्रदेश के रायसेन जिले में दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई और एक गंभीर रूप...

रंग-बिरंगी पिचकारी व गुलाल से सजे बाजार, हर तरफ बिखरी रौनक

लखनऊ। होली पर्व को लेकर देशभर के बाजार सज गए है। सड़कों से लेकर मुहल्लों तक में अस्थाई दुकानें सजी हुई है। पिचकारी, मुखौटा,...

महर्षि दयानंद सरस्वती को अंशिका ने अर्पित की नृत्यांजलि

सपना गोयल एवं नृत्यांगना अंशिका त्यागी, डॉ. दरबारी लाल अस्थाना सम्मान से हुईं अलंकृत लखनऊ। उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ स्वतंत्रता सेनानी डॉ. दरबारी लाल अस्थाना...

सपना गोयल ने दिया होली पर्व का संदेश ब्रह्म सत्यं जगन्मिथ्या

फाग माह के अवसर पर आयोजित आध्यात्मिक मासिक संगोष्ठी में बांटी गई गुझिया चित्रकूट में 10 मार्च को मातृशक्तियों द्वारा किया जाएगा सामूहिक सुंदरकांड का...

सुर और रागों से सजी शास्त्रीय संगीत की शाम

शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में सुरम्य सांगीतिक संध्या हुई लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय एवं भातखण्डे एलुमनी एसोसिएशन की ओर से शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में...