back to top

सेंसेक्स, निफ्टी में लगातार दो सत्र से जारी भारी गिरावट के बाद तेजी

मुंबई । सेंसेक्स और निफ्टी में लगातार दो सत्र से जारी भारी गिरावट के बाद बुधवार को शुरूआती कारोबार में तेजी दर्ज की गई। निचले स्तरों पर खरीदारी से बाजार में तेजी आई। 30 शेयर वाला बीएसई सेंसेक्स शुरूआती कारोबार में 259.31 अंक या 0.31 प्रतिशत चढ़कर 84,925.59 अंक पर पहुंच गया। वहीं 50 शेयर वाला एनएसई निफ्टी 64.65 अंक या 0.25 प्रतिशत की बढ़त के साथ 25,904.30 अंक पर रहा।

सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में से अदाणी पोर्ट्स, बजाज फिनसर्व, कोटक महिंद्रा बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा,टाटा स्टील, ट्रेंट, आईटीसी, टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, रिलायंस इंडस्ट्रीज, टेक महिंद्रा और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर लाभ में रहे। वहीं इटर्नल, सन फार्मास्यूटिकल्स, टाइटन, भारती एयरटेल और इन्फोसिस के शेयर में गिरावट दर्ज की गई।

एशियाई बाजारों में चीन का एसएसई कम्पोजिट, हांगकांग का हैंग सेंग और जापान का निक्की 225 नकारात्मक दायरे में रहे जबकि दक्षिण कोरिया का कॉस्पी लाभ मे रहा। अमेरिका के वॉल स्ट्रीट में मंगलवार को रात भर के कारोबार में व्यापक रूप से गिरावट दर्ज की गई।अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.15 प्रतिशत की बढ़त के साथ 62.03 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) मंगलवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 3,760.08 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। दूसरी ओर घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 6,224.89 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हुंदै मोटर इंडिया की फरवरी में कुल बिक्री 12.6 प्रतिशत बढ़कर 66,134 इकाई पर

नयी दिल्ली। हुंदै मोटर इंडिया की कुल वाहन बिक्री फरवरी, 2026 में सालाना आधार पर 12.6 प्रतिशत बढ़कर 66,134 इकाई रही है।हुंदै मोटर इंडिया...

ईरान संकट: भारत के लिए तेल आपूर्ति में तत्काल बाधा नहीं, संघर्ष खिंचने पर बढ़ सकती है रूस से खरीद

नयी दिल्ली। होर्मुज जलडमरूमध्य जैसे कच्चे तेल के प्रमुख आपूर्ति मार्ग के बंद होने से भारत को निकट भविष्य में कच्चे तेल की...

वीओसी बंदरगाह ‘आउटर हार्बर’ परियोजना में 15,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगा

तूतीकोरिन। वीओ चिदंबरनार (वीओसी) बंदरगाह अपनी बड़ी ‘आउटर हार्बर’ परियोजना में 15,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगा। इसका मकसद बंदरगाह की कुल माल ढुलाई...