back to top

सेंसेक्स, निफ्टी में शुरूआती कारोबार में गिरावट

मुंबई । घरेलू बाजारों सेंसेक्स और निफ्टी में मंगलवार को शुरूआती कारोबार में गिरावट दर्ज की गई। अमेरिका के भारतीय आयात पर 25 प्रतिशत अतिरिक्त शुल्क लागू करने के संबंध में मसौदा नोटिस जारी किए जाने के बाद बाजारों में गिरावट आई है। इसके अलावा विदेशी पूंजी की लगातार निकासी और एशियाई बाजारों में कमजोर रुख ने भी धारणा को कमजोर किया। बीएसई सेंसेक्स शुरूआती कारोबार में 606.97 अंक या 0.74 प्रतिशत की गिरावट के साथ 81,028.94 अंक पर आ गया। वहीं एनएसई निफ्टी 182.25 अंक या 0.73 प्रतिशत फिसलकर 24,785.50 अंक पर रहा।

सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से सन फार्मास्युटिकल, टाटा स्टील, अदाणी पोर्ट्स, आईसीआईसीआई बैंक, भारती एयरटेल, पावर ग्रिड, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड, एचडीएफसी बैंक, एनटीपीसी और टाटा मोटर्स के शेयर नुकसान में रहे। केवल हिंदुस्तान यूनिलीवर और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज के शेयर में तेजी रही। एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, हांगकांग का हैंगसेंग फायदे और जापान का निक्की 225 नुकसान में रहे।

चीन का शंघाई एसएसई कम्पोजिट फायदे में रहा। अमेरिकी बाजार सोमवार को नकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.48 प्रतिशत की गिरावट के साथ 68.47 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) सोमवार को बिकवाल रहे और उन्होंने शुद्ध रूप से 2,466.24 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

RELATED ARTICLES

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हुंदै मोटर इंडिया की फरवरी में कुल बिक्री 12.6 प्रतिशत बढ़कर 66,134 इकाई पर

नयी दिल्ली। हुंदै मोटर इंडिया की कुल वाहन बिक्री फरवरी, 2026 में सालाना आधार पर 12.6 प्रतिशत बढ़कर 66,134 इकाई रही है।हुंदै मोटर इंडिया...

ईरान संकट: भारत के लिए तेल आपूर्ति में तत्काल बाधा नहीं, संघर्ष खिंचने पर बढ़ सकती है रूस से खरीद

नयी दिल्ली। होर्मुज जलडमरूमध्य जैसे कच्चे तेल के प्रमुख आपूर्ति मार्ग के बंद होने से भारत को निकट भविष्य में कच्चे तेल की...

वीओसी बंदरगाह ‘आउटर हार्बर’ परियोजना में 15,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगा

तूतीकोरिन। वीओ चिदंबरनार (वीओसी) बंदरगाह अपनी बड़ी ‘आउटर हार्बर’ परियोजना में 15,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगा। इसका मकसद बंदरगाह की कुल माल ढुलाई...

सुलतानपुर में 50 हजार का इनामी बदमाश मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

सुलतानपुर। सुलतानपुर जिले के बल्दीराय क्षेत्र में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया।...

प्रधानमंत्री मोदी ने पुडुचेरी में 2,700 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का किया उद्घाटन

पुडुचेरी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पुडुचेरी पहुंचने पर रविवार को जोरदार स्वागत किया गया और उन्होंने यहां बुनियादी ढांचे, शहरी सेवाओं, औद्योगिक विकास, शिक्षा,...