back to top

सेंसेक्स, निफ्टी में शुरुआती कारोबार में गिरावट

मुंबई । घरेलू शेयर बाजारों सेंसेक्स और निफ्टी में मंगलवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट दर्ज की गई। विदेशी पूंजी की सतत निकासी इसकी मुख्य वजह रही। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 297.8 अंक की गिरावट के साथ 75,641.41 अंक पर आ गया।

एनएसई निफ्टी 119.35 अंक फिसलकर 22,809.90 अंक पर रहा। शुरुआती सौदों के बाद दोनों बाजारों में और गिरावट आई। सेंसेक्स 476.70 अंक की गिरावट के साथ 75,470.18 अंक पर, जबकि निफ्टी 146.80 अंक फिसलकर 22,782.45 अंक पर कारोबार करने लगा।

सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाटा स्टील, इंफोसिस, टेक महिंद्रा, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और आईसीआईसीआई बैंक के शेयर सबसे अधिक नुकसान में रहे।

बजाज फिनसर्व, एशियन पेंट्स, टाटा मोटर्स और इंडसइंड बैंक के शेयर में बढ़त दर्ज की गई। एशियाई बाजारों में चीन का शंघाई कम्पोजिट, जापान का निक्की, हांगकांग का हैंगसेंग तथा दक्षिण कोरिया का कॉस्पी फायदे में रहे। अमेरिकी बाजार शुक्रवार को नकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे।

अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.05 प्रतिशत की बढ़त के साथ 74.78 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) शुक्रवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 4,294.69 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हुंदै मोटर इंडिया की फरवरी में कुल बिक्री 12.6 प्रतिशत बढ़कर 66,134 इकाई पर

नयी दिल्ली। हुंदै मोटर इंडिया की कुल वाहन बिक्री फरवरी, 2026 में सालाना आधार पर 12.6 प्रतिशत बढ़कर 66,134 इकाई रही है।हुंदै मोटर इंडिया...

ईरान संकट: भारत के लिए तेल आपूर्ति में तत्काल बाधा नहीं, संघर्ष खिंचने पर बढ़ सकती है रूस से खरीद

नयी दिल्ली। होर्मुज जलडमरूमध्य जैसे कच्चे तेल के प्रमुख आपूर्ति मार्ग के बंद होने से भारत को निकट भविष्य में कच्चे तेल की...

वीओसी बंदरगाह ‘आउटर हार्बर’ परियोजना में 15,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगा

तूतीकोरिन। वीओ चिदंबरनार (वीओसी) बंदरगाह अपनी बड़ी ‘आउटर हार्बर’ परियोजना में 15,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगा। इसका मकसद बंदरगाह की कुल माल ढुलाई...