back to top

सेंसेक्स, निफ्टी उतार- चढ़ाव भरे कारोबार में मामूली बढ़त के साथ बंद

मुंबई। शेयर बाजारों में मंगलवार को उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में मामूली बढ़त रही। देश में कारोना वायरस संक्रमितों की संख्या एक बार फिर तेजी से बढऩे और उसका अर्थव्यवस्था पर पडऩे वाले प्रभाव को लेकर चिंता के बीच बाजार में उतार-चढ़ाव रहा। कारोबारियों के अनुसार बुधवार को जारी होने वाली मौद्रिक नीति समीक्षा पर निवेशकों की नजर है। इससे उनमें से कई बाजार से दूर रहे।

बंबई शेयर बाजार के तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स में कारोबार के दौरान करीब 646 अंकों का उतार-चढ़ाव आया। अंत में यह पिछले दिन के बंद के मुकाबले 42.07 अंक यानी 0.09 प्रतिशत की मामूली बढ़त के साथ 49,201.39 अंक पर बंद हुआ। इसी प्रकार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 45.70 अंक यानी 0.31 प्रतिशत की हल्की बढ़त के साथ 14,683.50 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स में शामिल शेयरों में सर्वाधिक लाभ में एशियन पेंट्स रहा। इसमें 4.07 प्रतिशत की तेजी आई।

इसके अलावा सन फार्मा, एचयूएल, एचडीएफसी, डा. रेड्डीज, नेस्ले इंडिया और महिंद्रा एंड महिंद्रा में भी अच्छी तेजी रही। दूसरी तरफ, जिन शेयरों में गिरावट दर्ज की गई, उनमें पावरग्रिड, एक्सिस बैंक, इंडसइंड बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट और आईसीआईसीआई बैंक शामिल हैं। इनमें 2.29 प्रतिशत तक की गिरावट दर्ज की गई। रिलायंस सिक्योरिटीज के रणनीतिक मामलों के प्रमुख विनोद मोदी ने कहा कि घरेलू शेयर बाजारों में काफी उतार-चढ़ाव रहा और शुरू में जो अच्छी तेजी थी, वह कायम नहीं रह पाई।

इसका कारण देश भर में कोविड-19 मामलों में तेजी और उसके कारण विभिन्न राज्यों में लगाई जा रही पाबंदियों से निवेशकों की धारणा पर असर पडऩा है। उन्होंने कहा, मेरे विचार से जब तक कोरोना वायरस को फैलने से रोका नहीं जाता या उस पर काबू नहीं पाया जाता, निकट भविष्य में बाजार में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है। महाराष्ट्र का देश के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में 13 प्रतिशत से अधिक तथा औद्योगिक उत्पादन में करीब 20 प्रतिशत का योगदान है।

ऐसे में वहां सप्ताहांत लॉकडाउन से निश्चित रूप से अर्थव्यवस्था पर अच्छा प्रभाव नहीं पड़ेगा। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 96,982 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 1,26,86,049 हो गई। मंगलवार सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में 446 और संक्रमितों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 1,65,547 हो गई है। एशिया के अन्य बाजारों में शंघाई कंपोजिट इंडेक्स और जापान का निक्की नुकसान में रहे जबकि दक्षिण कोरिया के कोस्पी में तेजी रही।

भारतीय समयानुसार दोपहर बाद खुले यूरोप के बाजारों में शुरूआती कारोबार में तेजी रही। इस बीच, वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 2.43 प्रतिशत मजबूत होकर 63.66 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 12 पैसे टूटकर 73.42 पर बंद हुआ। शेयर बाजार के पास उपलब्ध आंकड़े के अनुसार सोमवार को विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्घ बिकवाल रहे। उन्होंने सोमवार को 931.66 करोड़ रुपए मूल्य के शेयर बेचे।

RELATED ARTICLES

पुंछ में सीमा पार से घुसा पाकिस्तानी ड्रोन, सेना ने की गोलीबारी

जम्मू । जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में रविवार तड़के नियंत्रण रेखा (एलओसी) पार करके भारतीय सीमा में घुसे एक पाकिस्तानी ड्रोन को मार...

पश्चिम एशिया के हवाई क्षेत्र पर प्रतिबंधों के कारण 444 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द करेंगी एयरलाइंस

नयी दिल्ली। नागर विमानन मंत्रालय ने कहा कि पश्चिम एशिया में हवाई क्षेत्र पर लगे प्रतिबंधों के कारण भारतीय एयरलाइन कंपनियों द्वारा रविवार को...

अब शिक्षा क्षेत्र में दांव लगाने को तैयार मफतलाल समूह…यूनिफॉर्म से लेकर एआई तक अगुवा बनने का इरादा

नई दिल्ली। कभी मशहूर कपड़ ब्रांड रहा अरविंद मफतलाल समूह अब शिक्षा क्षेत्र में बड़ा दांव लगाने जा रहा है। समूह का इरादा यूनिफॉर्म...

पुंछ में सीमा पार से घुसा पाकिस्तानी ड्रोन, सेना ने की गोलीबारी

जम्मू । जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में रविवार तड़के नियंत्रण रेखा (एलओसी) पार करके भारतीय सीमा में घुसे एक पाकिस्तानी ड्रोन को मार...

पश्चिम एशिया के हवाई क्षेत्र पर प्रतिबंधों के कारण 444 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द करेंगी एयरलाइंस

नयी दिल्ली। नागर विमानन मंत्रालय ने कहा कि पश्चिम एशिया में हवाई क्षेत्र पर लगे प्रतिबंधों के कारण भारतीय एयरलाइन कंपनियों द्वारा रविवार को...

दुबई हवाई अड्डे के पास धमाके से सिंधू और कोच डरे

दुबई। दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू ने रविवार को दुबई हवाई अड्डे पर स्थिति को तनावपूर्ण और डरावना बताया क्योंकि...

अमेरिकी-इजराइली हमलों व खामेनेई की मौत पर दुनियाभर के नेताओं ने दी सधी हुई प्रतिक्रिया

ब्रसेल्स। यह कब तक चलेगा? क्या यह और बढ़ेगा? ईरान के सर्वाेच्च नेता आयतुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबर और ईरान के...

अमेरिका-इजराइल के हमले में ईरान के सर्वाेच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत

दुबई। ईरान के सर्वाेच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की इजराइल और अमेरिका द्वारा किए गए एक बड़े हमले में मौत हो गयी है। ईरान...

अब शिक्षा क्षेत्र में दांव लगाने को तैयार मफतलाल समूह…यूनिफॉर्म से लेकर एआई तक अगुवा बनने का इरादा

नई दिल्ली। कभी मशहूर कपड़ ब्रांड रहा अरविंद मफतलाल समूह अब शिक्षा क्षेत्र में बड़ा दांव लगाने जा रहा है। समूह का इरादा यूनिफॉर्म...