लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने एक बार फिर प्रशासनिक महकमे में बड़ा फेरबदल करते हुए 12 पीसीएस (प्रांतीय सिविल सेवा) अधिकारियों के तबादले किए हैं। सोमवार को जारी की गई तबादला सूची में कई अपर जिलाधिकारी, उप जिलाधिकारी और निदेशक स्तर के अधिकारियों के नाम शामिल हैं।
तबादला सूची में शामिल प्रमुख नाम में अनूप कुमार, अपर जिलाधिकारी (नगर), आगरा को संयुक्त निदेशक, बाल विकास एवं पुष्टाहार निदेशालय, लखनऊ के पद पर स्थानांतरित किया गया है। यमुनाधर चौहान, प्रधान प्रबन्धक, सहकारी चीनी मिल संघ, लखनऊ से स्थानांतरित होकर अपर जिलाधिकारी (नगर), आगरा बनाए गए हैं। रामकेश सिंह, उप जिलाधिकारी, कन्नौज को प्रधान प्रबन्धक, उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल संघ के रूप में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।बृजेश कुमार त्रिपाठी, अपर जिलाधिकारी (वि0रा0), अमरोहा को संयुक्त निदेशक, दिव्यांगजन सशक्तिकरण निदेशालय, लखनऊ बनाया गया है।
गरिमा सिंह, अपर आयुक्त, मेरठ मण्डल को अपर जिलाधिकारी (वि0रा0), अमरोहा नियुक्त किया गया है।राकेश कुमार पटेल, अपर जिलाधिकारी (वि0रा0), कासगंज को अपर आयुक्त, लखनऊ मण्डल में तैनात किया गया है। दिग्विजय प्रताप सिंह, नगर मजिस्ट्रेट, इटावा को अपर जिलाधिकारी (वि0रा0), कासगंज नियुक्त किया गया है। राजेन्द्र बहादुर, उप जिलाधिकारी, इटावा को नगर मजिस्ट्रेट, इटावा के पद पर स्थानांतरित किया गया है। अम्बरीश कुमार बिन्द, अपर जिलाधिकारी (वि0रा0), रामपुर को अपर आयुक्त, मेरठ मण्डल बनाया गया है। संदीप कुमार वर्मा, नगर मजिस्ट्रेट, रामपुर को अपर जिलाधिकारी (वि0रा0), रामपुर के रूप में नई तैनाती दी गई है। रेशमा सहाय, उप जिलाधिकारी, यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण को उप जिलाधिकारी, कन्नौज बनाया गया है। रेणुका दीक्षित, उप जिलाधिकारी, यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण को उप जिलाधिकारी, इटावा के रूप में स्थानांतरित किया गया है।

रविवार देर रात 66 पीसीएस अफसरों के हुए थे तबादले
इसके अलावा, उत्तर प्रदेश सरकार ने रविवार देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 66 पीसीएस (प्रांतीय सिविल सेवा) अधिकारियों का तबादला कर दिया। इन तबादलों में 63 ऐसे अधिकारी शामिल हैं, जिन्हें हाल ही में तहसीलदार से पदोन्नत कर पीसीएस अधिकारी बनाया गया था। अब इन्हें उप-जिलाधिकारी (एसडीएम), सहायक नगर आयुक्त और अन्य महत्वपूर्ण पदों पर तैनाती दी गई है। बता दें कि बीते कई दिनों से उत्तर प्रदेश में तबादलों का दौर जारी है।





