back to top

आईआईएम, आईआईटी, यूजीसी के बजट पर चली कैंची

नई दिल्ली। आईआईटी, आईआईएम, आईआईएसईआर, यूजीसी और एआईसीटीई जैसी उच्च शिक्षा क्षेत्र से जुड़ी संस्थाओं के बजट आवंटन में शुक्रवार को लोकसभा में पेश 2019-20 के अंतरिम बजट में कैंची चली। यह ऐसे वक्त में हुआ है जब मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने कहा है कि वह शैक्षिक वर्ष 2019 से सामान्य श्रेणी के आर्थिक तौर पर पिछड़े तबके को दिए गए 10 प्रतिशत आरक्षण को लागू करेगा।

देश के शिक्षण संस्थानों और विश्वविद्यालयों में

साथ में, मंत्रालय ने समूचे देश के शिक्षण संस्थानों और विश्वविद्यालयों में करीब 25 प्रतिशत सीटें बढ़ाने का भी निर्देश दिया है। भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) को बजट में व्यय के लिए 415.41 करोड़ दिए गए हैं जो मौजूदा वित्त वर्ष की तुलना में 59.9 फीसदी कम है। 2018-19 वित्त वर्ष में इसे 1,036 करोड़ रुपए आवंटित किए गए थे। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) को 6,223.02 करोड़ रुपए आवंटित किए गए हैं जबकि 2018-19 में 6,326 रुपए आवंटित किए गए थे। चालू वित्त वर्ष के बजट में पहले ही 2017-2018 की तुलना में आईआईटी के बजट में कटौती की गई थी। 2017-2018 में इसे 8,337.21 करोड़ रुपए आवंटित किए गए थे जिसे 2018-19 में इसे कम करके 6,326 करोड़ रुपए कर दिया गया। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के भी व्यय में कटौती की गई है।

2018-19 में यूजीसी को 4,722.75 करोड़ रुपए दिए गए

2018-19 में यूजीसी को 4,722.75 करोड़ रुपए दिए गए थे जबकि वित्त वर्ष 2019-20 के लिए इसे 4,600.66 करोड़ रुपए आवंटित किए गए हैं। अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई) को इस बार के अंतरिम बजट में 466 करोड़ रुपए आवंटित किए गए हैं जबकि 2018-19 के बजट में इसे 485 करोड़ रुपए दिए गए थे। मौजूदा वित्त वर्ष की तुलना में इस वैधानिक निकाय के बजट आवंटन में 2.70 फीसदी की कटौती की गई है। इन निकायों के लिए बजटीय व्यय 5,066.66 करोड़ रुपए रखा गया है जो 2018-19 में 5,107.75 करोड़ रुपए है। भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (आईआईएसईआर) के बजट में भी कटौती की गई है। 2019-20 के अंतरिम बजट में संस्थान को 660 करोड़ रुपए दिए गए हैं जबकि 2018-19 में 689 करोड़ रुपए दिए गए थे।

RELATED ARTICLES

नेहरू जीवित रहे होते तो कांशीराम कांग्रेस की तरफ से मुख्यमंत्री होते : राहुल गांधी

लखनऊ। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने शुक्रवार को दावा किया कि अगर भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल...

विकसित भारत के लिए दिव्यांगजनों के सशक्तीकरण में समाज की सक्रिय भूमिका महत्वपूर्ण: राष्ट्रपति मुर्मू

नयी दिल्ली । राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिव्यांगजनों के सशक्तीकरण में समाज की सक्रिय भागीदारी का आह्वान करते हुए शुक्रवार को कहा कि विकसित...

‘धुरंधर: द रिवेंज’ की रिलीज से पहले भावुक हुए निर्देशक आदित्य धर

मुंबई/नई दिल्ली। भारतीय सिनेमा में 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म से अपनी पहचान बनाने वाले निर्देशक आदित्य धर इन दिनों अपनी आगामी...

पापमोचनी एकादशी व्रत आज, भक्त करेंगे श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। सभी एकादशी में पापमोचनी एकादशी को विशेष माना जाता है। इसके प्रभाव से साधक के पापों का नाश होता है और वह मोक्ष...

चैत्र नवरात्र में ग्रहों-नक्षत्रों के उत्तम और दुर्लभ संयोग

घटस्थापना के लिए दो शुभ मुहूर्तलखनऊ। इस साल चैत्र नवरात्रि 19 मार्च से शुरू हो रहे हैं। इस दिन कलश स्थापना के लिए भी...

शबद कीर्तन संग गुरु ग्रंथ साहिब पर हुई फूलों की वर्षा

बड़ी श्रद्धा से मनाया गयालखनऊ । गुरसिखी कैलेंडर अनुसार चैत माह से नए साल 2026 के पवित्र आगमन के उपलक्ष में लखनऊ की समूह...

पुस्तक मेले में दिन भर चला विमोचन और चर्चा का दौर

रवीन्द्रालय चारबाग में लखनऊ पुस्तक मेला : दूसरा दिन लखनऊ। रवीन्द्रालय में चल रहे लखनऊ पुस्तक मेले में अध्यात्म की पुस्तकें खूब हैं तो यहां...

भगवान झूलेलाल महोत्सव धूमधाम से मनाया गया

बड़ी संख्या में महिलाओं ने शिरकत कर भगवान झूलेलाल का आशीर्वाद प्राप्त किया लखनऊ। शुभम सिटी सिंधी पंचायत पंडित खेड़ा ने आज देर शाम तक...

होली के रंगों के साथ महिला सशक्तिकरण का संदेश, 15 महिलाएं सम्मानित

फूलों की होली के साथ सामाजिक एकता और महिला सशक्तिकरण का उत्सवएक भारत, श्रेष्ठ भारत की भावना के साथ मनाया गया होली मिलन समारोह...